आर्थिक सुदृढता हेतु मैकेनाइज फार्मिंग एवं विविधीकरण की ओर बढें कृषक

किसान मेला में शिरकत करते जिलाधिकारी मथुरा नितिन बंसल कृषक दिवस प्रभावी सहित कृषकों की समस्या निदान के पूरे प्रयास होंगे

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आव्हान किया कि कृषक समूह में उन्नत बीज संतुलित उरर्वक, पानी के उपयोग सहित मैकेनाइज फार्मिग की ओर बढें और अच्छे मूल्य पर विक्री वाले स्थान ले जाकर उत्पादों की बिक्री से अधिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सीमित भूमि के रहते संतुलित उपयोग के बावजूद एक सीमा तक लाभ की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य से पर्याप्त लाभ की स्थिति नहीं हो सकती इसलिए किसानों को समय की जरूरत विविधीकरण में पशु-मत्स्य पालन, बागबानी आदि को अपनाकर सुदृढ आर्थिक दिशा में बढना होगा।

जिलाधिकारी गुरूवार को यहां जवाहर बाग परिसर में आयोजित किसान मेला-प्रदर्शनी के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषकों की प्रगति पर ही जनपद, प्रदेश व देश की प्रगति निर्भर है और इसके लिए जो भी संभव होगा प्रयास किये जायेंगे। साथ ही किसानों की नहरों की सिल्ट सफाई मांगों पर आश्वस्त किया कि उपलब्ध धन से अधिकाधिक कार्य कराया जायेगा और इसके बावजूद जहां आवश्यकता महसूस की जायेगी वहां प्रधानों व अन्य संसाधनों से भी नहरों रजवाहांे की सफाई कराके सिंचाई के लिए पानी पहुॅचाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। साथ ही कहा कि हर माह तीसरे बुधवार को आयोजित किसान दिवस में अब संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे।

डीएम ने कहा कि क्रापकटिंग का कृषि, बीमा व राजस्व विभाग की अलग-अलग त्रि-स्तरीय टीमों के आकंडों के आधार पर बीमा क्लेम भुगतान होता है। उन्होंने कहा कि अभिलेख के हिसाब से नुकसान का क्लेम जरूर मिलेगा, कंही समस्या होने पर संज्ञान करायें। साथ ही जोडा कि फसल न होने के मामले में किसान तत्काल लिखित जानकारी दें तभी समाधान संभव होगा। जिलाधिकारी ने इसके पूर्व मेला के दौरान प्रदर्शनी में कृषि, केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्था, भूमि संरक्षण, एग्रो, कृभको, मत्स्य, कृषि रक्षा, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र व राजकीय फल संरक्षण केन्द्र आदि के मंडपों पर प्रदर्शित एवं वितरित साहित्य के माध्यम से दी जा रही जानकारियांे का निरीक्षण कर किसानों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

पूर्व में कृषकों ने खुले मंच से समस्यायें प्रस्तुत की जिन पर अपर आगरा कैनाल के अधिशासी अभियंता एस0के0 गोयल, निचली शाखा मांट ब्रांच के अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार चैधरी, उप कृषि निदेशक राकेश बाबू आदि ने विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। कृषि वैज्ञानिक डा0 ए0के0 मिश्रा, डा0 वाई0के0 शर्मा, कृषि अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता राघवेन्द्र सिंह, कृभको, ईफको के जिला प्रबंधक, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि ने भी उपस्थित रहकर उपयोगी जानकारियां दीं। शेरशाह के रोहन सिंह, नगला लोका के भूरी सिंह, बंदी के रीताराम सिंह, नगला माना के रमनलाल स्वामी, तैयापुर के रामबाबू, परखम गुर्जर के बलजीत सिंह एवं बाटी के मोतीलाल आदि सहित जनपदभर से भारी संख्या में प्रगतशील किसानों ने कृषकों की समस्यायें रखीं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पश्चिम एशिया युद्ध की आग का बिल चुकाएंगे भारत के किसान!

  1. भारतीय खेती की नई कहानी लिख रहा है आज का किसान

  1. प्रदूषण के लिए कौन है जिम्मेदार? किसान, प्रशासन, वाहन या नागरिक...




Mediabharti