आशीर्वाद मिला तो रोजगार के अवसर मुहैया कराऊंगा- योगेश

अपने नामांकन से पूर्व वृन्दावन मंे ठा0 बाँके बिहारी जी के दर्शन कर मनौती मांगते बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी

मथुरा। जनपद में एक मात्र लोकसभा सीट के लिए आज नामांकन करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के योगेश द्विवेदी, व पीस पार्टी के उदयन शर्मा सहित अब तक कुल नौ लोगो ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी योगेश के नामांकन के दौरान जहाॅ पूरा कलेक्टैªट पर नीले ही नीलें झंडें नजर आ रहें थे। वहीं पीस पार्टी के उदयन शर्मा ने भी अपने सैकडों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस बार सिने तारिका द्वारा भाजपा से पर्चा दाखिल करने के कारण विपक्षियों र्पािटयों ने रणनीति के तहत दो हेमा नाम की महिलाओं ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गये। जिसकी कलेक्टेªट पर तरह तरह की चर्चाए व्याप्त थी। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी प्रातः काल अपने वृन्दावन आवास से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी व बसपा विद्यायक राजकुूमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के साथ अपनी गाड़ी से प्रातः काल मुर्हत के हिसाब से करीब 11 बजें करीब कलेक्टैªट पहुंच गये। जहाॅ उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के समक्ष दो सैटों में अपना नामांकन दाखिल किये। इसके पश्चात बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी मसानी पहुंचें जहाॅ पार्टी कार्यकर्ताओं हजारों की संख्या में पहलें से मौजूद थे। बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी सहित सभी बसपा नेताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए वहीं से काफिलें के रूप में कलेक्टैªट की ओर जुलूस के रूप में चल दिये। बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी का काफिला मसानी से डीगगेट, दरेसी रोड, कोतवाली रोड, होलीगेट, क्वालिटी तिराहें होते हुए कैन्ट चैराहा पर पहुंचा जहाॅ पहलें से मौजूद पुलिस वल ने उनके काफिला को रोक दिया और बसपा प्रत्याशी जिस वाहन में सवार थे उसी वाहन को अन्दर जाने की अनुमति दी। लेकिन अन्य वाहनों को अन्दर नहीं जाने दिये। बसपा कार्यकर्ता पैदल ही बसपा प्रत्याशी के साथ कलेक्टेªट की ओर कूच कर गये। बसपा कार्यकर्ता काशीराम अमर रहें, मायावती जिन्दावाद आदि नारे लगाते हुए चल रहें थे। जैसे ही बसपा प्रत्याशी का काफिला कलक्ैटैªट पहुंचा जहाॅ पुलिस फोर्स ने उनके साथ आई भीड़ को वरियर पर रोक दिया। उसके पश्चात बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, बसपा विद्यायक गोवर्धन राजकुमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के साथ पुनः जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और एक सैट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पश्चात बसपा प्रत्याशी ने कलैक्टेट्रट में मौजूद हजारों बसपा कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि जनपद में वाहरी प्रत्याशी आकर आपकों ढूठें वायदें कर ठंगनें का कार्य कर रहें है लेकिन ब्रजवासियों को ऐऐ ठगों से सावधान रहकर बसपा सुप्रीमों बहन मायावती के हाथ मजबूत करने के लिए बसपा को वोट देना हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों की पीढ़ा को केवल ब्रज का लाल ही समझ सकता है और ब्रजवासियों की अराध्य यमुना महारानी को यमुना कनारे रहने वाला ग्वाला ही यमुना की पीड़ा को समझा कर यमुना को प्रदूषण से मुक्ति करायेगा। उन्होंने ब्रजवासियों व अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि अगर जनता ने उन्हें आशीवार्द दिया तो मथुरा का विकास ब्रजवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कराया जायेगा। ब्रज के विकास को आने वाले पाई पाई का हिसाव जनता के सामने रखकर पूरे ब्रजक्षेत्र का विकास करायेगे। इससे पूर्व आज नामांकन प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिने तारिका हेमा मालिनी को पटकनी देने के लिए विरोधियों द्वारा हेमा नाम की दो महिलाओं को भी चुनाव पैदान में उतारा है जिसमें हेमा सिंह निवासी भूरागढ़ी नौहझील, व दूसरी हेमा सिंह बल्देव ब्लाक ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोक दी हैं। वहीं आज नामांकन करने वालों में पीस पार्टी के पंडित उदयन शर्मा, निर्दलीय रूप सें महेश प्रताप शर्मा, रामबाबू सैनी, अशोक कुमार सविता, उपेन्द्र कुमार लोहवन, महराम सिंह, ओमवीर सिंह, सहित कुल नौ नामाकंन पत्र दाखिल किये गये हैं। कल 5 अप्रैल नामांकन का आखिर दिन है और उसके पश्चात सात अप्रैल नाम वापिसी है इसके पश्चात ही तय होगा की चुनाव मैदान में कुल कितनें प्रत्याशी रहेगे। लेकिन दो हेमा नाम महिलाओं द्वारा नामांकन करने से भाजपा खेमें में बैचैनी देखी गई। भाजपाईयों का आरोप है कि विपक्षियों द्वारा हेमा नाम से वोटरों का गुमराह करने के उद्देश्य से उक्त महिलाओं के नामांकन भरवायें गये हैं। वहीं दोनो हेमा नामांकन महिलाओं ने इस तरह के आरोपों को खारिज करते हुए जनपद में विकास की बात कहकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अनिश्चितता के भंवर में फंसा है बसपा का भविष्य

  1. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी और उनकी कार की रफ्तार

  1. शहीद का श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी




Mediabharti