मथुरा। नोटबंदी के फैसले के आज चैदहवें दिन भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुयी हैं। कुछ बैंकों के बाहर अभी भी नोट बदलने वाले और पैसा जमा करने वालों की लाइनें लगी हुयी हैं। वहीं अधिकतर एटीएम पर पैसे निकालने के लिये लोग कतारों में देर शाम तक लगे हुये देखे जा रहे हैं। एटीएम में बैंक अधिकारियों द्वारा कैश डालने के कुछ मिनटों बाद ही यहां लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। लगभग एक घंटे बाद ही एटीएम फिर से खाली हो जाता है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। एटीएम की लाइनों में खड़े लोगों से जब बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि बैंकों द्वारा एटीएमों में पर्याप्त रूप से धनराशि नहीं डाली जा रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बैंकों के बाहर लोगों ने बताया कि करीब दो हफ्ते का समय बीत जाने के बाद जहां शहर की कुछ बैंकों में भीड़ नगण्य हो गयी है वहीं कुछ बैंकों में आज भी लंबी कतारें लगी हुयी हैं। लोगों का कहना था कि अधिकांश बैंक नोट बदलने और जमा करने से मना कर रहे हैं। इसकी काफी शिकायतें आ रही हैं लेकिन सरकार का ध्यान इन बैंकों की तरफ नहीं है। लोग परेशान हैं। व्यापार-धंधा इससे प्रभावित हो रहा है लेकिन पर्याप्त संख्या में बैंकों में धन न होने के कारण लोगों को शाम तक लाइन में लगने के बाद भी अपने घर निराश होकर लौटना पड़ रहा है।






Related Items
महाकुंभ में 233 जल एटीएम से श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रहा है जल
पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर
पाइप लाइन पफटने से ध्ंसी सडक