ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टारब्यूनस आयर्स । ओलम्पिक रजत पदक विजेता जुआन मार्टिन डेल पोट्रो अगले साल जनवरी में होने वाले पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन और ऑकलैंड क्लासिक में हिस्सा नहीं लेंगे। पोट्रो का कहना है कि वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं और न ही उनके पास इन टूर्नामेंटों की तैयारी का समय है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 2010 में 28 वर्षीय पोट्रो को कलाई की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2014 और 2015 में वे अधिकतर टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पोट्रो ने 2016 में वापसी करते हुए रियो ओलम्पिक में टेनिस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ उन्होंने अर्जेटीना को डेविस कप खिताब जीताने में भी अहम भूमिका निभाई। ऑकलैंड क्लासिक के आयोजकों को दिए बयान में पोट्रो ने कहा कि उनके पास टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं है। 2016 की शुरुआत अर्जेटीनियाई स्टार टेनिस खिलाड़ी ने 1,042वें स्थान पर रहकर की थी और अब वे विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर हैं। पोट्रो ने कहा कि टेनिस ने उनके लिए दो साल तक इंतजार किया और यह खेल एक ऑस्ट्रेलियन ओपन का इंतजार और कर सकता है।       

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘स्टार वार्स’ की लोकेशन पर हुमा ने की शूटिंग

  1. आलिया भट्ट बनेगी कश्मीर की रॉक स्टार

  1. आजादी पर बने फिल्म...तो ये स्टार फिट




Mediabharti