मुंबई । बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि सिनेमा का भविष्य डिजटल माध्यम के लिए लघु फिल्म बनाने में है।
शिरीष कुंदर की लघु फिल्म कृति के लॉन्च पर कंगना ने कहा, लघु फिल्म बनाना मुश्किल है। मैंने खुद नई फिल्म बनाई और यह मुश्किल है। उन्होंने कहा, सबकुछ छोटा और छोटा बनता जा रहा है और मुझे लगता है कि सिनेमा का भविष्य के इंटरनेट फिल्में हैं। दो और आधे घंटे की फिल्म (संस्कृति) भविष्य नहीं है। भविष्य ऑनलाइन है। शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म कृति में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।
मनोज ने कहा, इंटरनेट एक बडा और व्यापक माध्यम है, जिसका विस्तार करना चाहिए। मैं इसे इस्तेमाल करना चाहता हूं। यह प्रयोग की आजादी और किरदारों का पता लगाने की चुनौती देता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कंगना रानौत अभिनेता रितिक रोशन के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।
ज्ञातव्य है कि कंगना और रितिक के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक बयान में कंगना ने रितिक को सिली एक्स कहकर संबोधित किया था। इसके बाद इन दोनों कलाकारों के रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। विवाद इतना बढ गया कि अब दोनों के विवाद ने कानूनी रूप ले लिया है और दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस देते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी थी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
फोटोएक्टिव प्राकृतिक प्रोटीन गढ़ेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैटीरियल का नया भविष्य
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य