शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है: डा. कमलेश कुमार पाण्डेय
जो दूसरों पर उपकार करने में आगे रहते है उनके लिए कुछ भी उपलब्धि असंभव नहीं: डा. हरीकृष्ण पालीवाल
मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कल्याण धाम प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में 11 दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सेवावृत्तियों का सम्मान किया गया। दिव्यांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण एवं सम्बल विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये भारत सरकार निःशक्तजन मुख्य आयुक्त डाॅं. कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है, शरीर के सभी अंग अनमोल है। दिव्यांग भी अपने मन के अन्दर निराशा का भाव न जागृित होने दे अपितु संकल्प के सहारे अपने आप को राष्ट्र के काम मे लगा दें। कल्याणं करोति अनेक वर्षों से मानवता की सेवा में लगी है हम सभी भगवान से प्रार्थना करते है कि भगवान इस संस्था को सहज बनाये ताकि जनमानस की ओर अधिक सेवा हो सके। गृह मंत्रालय के सलाहकार डाॅं. हरी कृष्ण पालीवाल ने कहा कि जो लोग दूसरों के उपकार में कृत रहते है उनके लिए संसार में कुछ भी उपलब्धी असंभव नहीं है। वह इस संसार अभी सागर को प्रसन्नता से पारकर जाते है मन में भाव रहना चाहिए कि हम जो कुछ कर रहे व प्रभु करा रहा है हम तो केवल माध्यम है। मनुष्य न कुछ लाता है और न ले जाता है सब कुछ यही रह जाता है। आरके शर्मा पीसी ज्वैलर्स ने कहा कि कल्याणं करोति संस्था के सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है निश्चित इससे समाज के दीनहीन जरुरतमन्द लोगों को लाभ मिल रहा है। महामन्डलेश्वर स्वामी शंकरानन्द महाराज ने कहा कि मनुष्य जो असहाय एवं जरुरतमंदो की सेवा करते है वास्तव में व्यक्ति किसी के ऊपर अहसान नही करता जब हमसे दूसरों का दुःख देखा नहीं जाता तो हम अपने अन्दर के दुःख को दूर करने के लिए ही समाज में ऐसे लोगों की मदद करते है। जो दुःखी एवं जरुरतमंद है।इस अवसर पर प्रो. केएलएम पाठक, कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा, महेशानन्द सरस्वती महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, पदम सिंह, निदेशक पं. दीनदयाल धाम, बीके, चतुर्वेदी चैयरमैन, असर एग्रो, नरेन्द्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, एसके शर्मा, पूरन कौशिक, प्रवीन भारद्वाज, दीनानाथ चैधरी, निरूपम भार्गव, रविकान्त गर्ग, गजेन्द्र शर्मा, एससी शर्मा आदि मौजूद थे।






Related Items
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान