मथुरा। दकान मालिक द्वारा किरायेदार से दुकान खाली कराने को लेकर किरायेदार व दुकान स्वामी के बीच दोनो ओर से जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिससें दोनो ओर से लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना की रिपोर्ट दोनो पक्षों ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अतुल कुमार पुत्र राम प्रकाश गुप्ता निवासी कस्वा सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दुकान पर आकर प्रेमचन्द उर्फ विल्लू पुत्र वेद निवासी उपरोक्त ने अपने दस अन्य साथियों के सहयोग से धावा वोल दिया तथा दुूकान में घुसकर सामान फैंक कर नुकसान करना तथा चाकू, वल्लभ, व तंमचें से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर से दूुकान स्वामी प्रेमचन्द्र उर्फ विल्लू पुत्र वेदूराम निवासी कस्वा राया थाना सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतुल कुमार उर्फ कलुआ पुत्र रामप्रकाश गुूप्ता निवासी उपरोक्त ने अपने 9 अन्य साथियों के साथ उसकों भददी भददी गालिया देना, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करना, खौलता तेल डालना, तथा उसकी पत्नी व भावी को अर्दनग्न करके बेइज्जत करना व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।






Related Items
एक छोटी सी दुकान तक ऐसे पहुंची बदलाव की हवा...
श्री राम के सेवक, सखा और स्वामी हैं शिव... !
'दलितों के सन्यासी' थे स्वामी सहजानंद सरस्वती