कैंडल मार्च निकाल शहीद जांबाज पुलिस अधिकारियों को किया नमन

 ब्रज प्रेस क्लब व उपजा के बैनर तले होलीगेट पर कैंडल मार्च निकाल शहदों श्रद्धांजलि अर्पित करते उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, समाजसेवी देवेन्द्र गौतम गुड्डू भईया व सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, अधिवक्ता व पत्रकार।ब्रज प्रेस क्लब व उपजा के बैनरतले सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन

मथुरा। जवाहर बाग में को कथित सत्याग्रहियों से खाली कराते समय शहीद हुए जांबाज पुलिस अधिकारी एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी तथा एसओ संतोष कुमार यादव की शहादत को सलाम करते हुए ब्रज प्रेस क्लब व उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के के बैनरतले सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने होलीगेट पर कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 

इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि हम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी मांग करते हैं कि जावाहरबाग में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष कुमार यादव के नाम पर शहीद स्मारक पार्क बनाया जाये। दोनों शहीद अधिकारियों के परिवारों को एक-एक करोड रूपये का मुआवजा, परिवार के दो-दो लोगों को सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई का खर्च व आवास भी दिया जाये तथा जवाहर बाग कांड में घायल हुए पुलिसकर्मियों का पूरा इलाज व पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाये।

कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से बार के पूर्व सचिव नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट, समाजसेवी देवेन्द्र गौतम गुड्डू भईया, पूर्व कांग्रेस शहराध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, हेमंत गुर्जर, पूरन कौशिक, नितिन गौतम, मुकुल गौतम, परवेज अहमद, मुकेश कुशवाह, उमर कुरैशी, रहीश कुरैशी, सुशील गोस्वामी, हेमंत शर्मा, आरती शर्मा, वकील खान, सोमेन्द्र भारद्वाज, विवेक प्रिय आर्य, असफाक चौधरी, गिरीश कुमार, संजय शर्मा पिपरौनिया, राजू पंडित, मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मिक, हरवीर चाहर, देवेश चौधरी, रामरतन चौधरी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अधिवक्ता अजय शर्मा, मयंक अग्रवाल, रिचा शर्मा, अधिवक्ता अनीता चावला, खलिल, जाहिद, अजीम, सुभाष सैनी आदि थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने जब खुद ही खोली अपनी 'पोल'...

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. चैतन्य मत का आजीवन प्रचार करते रहे गोस्वामी गल्लू




Mediabharti