खराब सड़कों से कराया डीएम को अवगत

डीएम को जनपद की खराब सड़कों के बारे में बताते रालोद पदाधिकारी।मथुरा। रालोद जिला अध्यक्ष रामबीर सिह भरंगर ने जिला अधिकारी कार्यालय पहंुचकरकर जिला अधिकारी से मुलाकात की और जिले की खराब सड़कों व जलभराव से अवगत कराया। रालोद नेता ने कहा कि जनपद मे छाता से गौमत, बाजना से मानागढी, शेरगढ से कोसी, अवैैरनी से पचावर, बुर्ज से नगौडा, बनख्ंाडी सौखखेड़ा से कारब, बल्देब मार्ग से कंजौली घाट आदि सड़कों का बडा बुरा हाल है। जलभराव के कारण काफी परेशानी का समाना जनता को उठाना पड़ रहा है। गणेश पुरम नाला बंन्द पडा है जिससे सारी कााॅलोनी मे घरों मे पानी भर गया है है। रालोद नेता पवन चतुर्वेदी ने कहा की जल्द जन समस्यो का समाधान नही हुआ तो रालोद जन आंदोलन को बाध्य होगी। इस अबसर पर डा. महाबीर सिंह, सोहनलाल बाल्मीक, उत्तम सिंह, मुखिया आदि मौजूद थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login