जनपद में धूमधाम से मनी भगवान परशुराम जयंती

जयंती पर पूर्व मंत्री एवं मांट के विधायक श्यामसुंदर शर्मा परशुराम भगवान का अभिषेक करते हुए अतिथियों को पटुका पहनाकर किया जोरदार स्वागत 

मथुरा। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव को लेकर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उनके आदर्श जीवन में लाने पर जोर दिया गया। भगवान परशुराम के विग्रह का समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, संरक्षक एड, संजय शर्मा, अनिल परशुराम, योगेश मीना, संजय शर्मा गोविन्द ने पंचामृत से अभिषेक किया। वहीं सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई द्वारा रामनगर स्थित शहर कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में भजन गायक देवधर शर्मा ने संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति दी। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज, प्रदेश सहसचिव संजय शर्मा, पिपरोेनिया, जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक, शहर अध्यक्ष अखिलेश गौड़, मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित, अचिन शर्मा, चन्द्र मोहन दीक्षित उपस्थित रहे। वहीं युवा ब्राह्मण महासभा नगर इकाई धौली प्याऊ के द्वारा मंदिर मदन मोहन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक डा. आशुतोष भारद्वाज, युवा सभा के प्रदेश सचिव सीपी शर्मा, संस्थापक राजेश पाठक ने भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

1 भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मौजूद सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्य पं. देवेन्द्र कुमार गौतम एवं समिति के प्रवक्ता खगुल भारद्वाजइस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव विप्र समाज एवं जनमानस की सच्चाई के मार्ग चलने का संदेश दिया, हमें इनका अनुसरण कर अपने समाज के लिए संगठित होना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमेन्द्र भारद्वाज, पुरूर्षोत्तमदास, शंकर लाल गौतम शर्मा, इन्द्रजीत गौतम, संतोष भारद्वाज, उमेश शर्मा, आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. धन्वंतरि जयंती पर अब वीरान नजर आती है आगरा की प्रसिद्ध वैद्य गली

  1. भगवान शिव की महिमा और सावन का महीना...

  1. बिना बिल्वपत्र भगवान शिव की पूजा है अधूरी...




Mediabharti