सैय्यद आदिल शमीम अंद्राबी
जब मैं स्कूल में पढ़ता था तो उस समय मेरी विज्ञान की पुस्तक में ष्जलष् नामक एक अध्याय थाए जिसकी आरंभिक पंक्ति थी. पानी.पानी हर तरफए लेकिन पीने को बूंद नहीं। हमारा जीवन बहुत बदल चुका है और हम जीवन के हर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का विकास देख रहे हैं। हमारे इर्द.गिर्द इलेक्ट्रानिक उपकरण मौजूद हैंए जिन्हें बिजली की जरूरत होती है। जब बिजली नहीं होतीए तो वे बेकार हो जाते हैं लेकिन तब भी हम उनके बगैर जिंदा रह सकते हैं। अगर एक दिन भी पानी न मिले तो हम जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
इस समय पृथ्वी ग्रह पर जीवन को बचाए रखने के लिए सबसे बड़ी जरूरत पानी को बचाने की है। संयुक्त राष्ट्र ने स्वच्छ पेय जलए पेय जल की उपलब्धता को बनाए रखनेए पानी को बचानेए ताजे पानी के स्रोतों को बचाने और इसके संबंध में विभिन्न देशों में चलाई जाने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की सिफारिश की थी। आज लोगों को यह याद दिलाने की कोशिश की जाती है कि ताजे पानी का महत्व क्या है और कैसे उसके स्रोतों को बचाया जा सकता है। पूरी दुनिया के संगठन साफ पानी और जल स्रोंतों को बचाने के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन का कार्य करते हैं। इस अवसर पर वर्तमान समय में पानी संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया जाता है।
भारत की बात की जाए तो यहां प्रचुर मात्रा में बारिश होती है लेकिन आबादी बढ़ने के कारण देश में पानी की कमी महसूस की जा रही है। आबादी बढ़ने के कारण प्राकृतिक संसाधनों का अधिक इस्तेमाल होता है। जल स्रोतए स्थानीय तालाबए ताल.तलैयाए नदियां और जलाशय प्रदूषित हो रहे हैं और उनका पानी कम हो रहा है। इस समय देश की बढ़ी आबादी को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा भारत में खेती भी बारिश के भरोसे ही होती है। भारत में खेती की सफलता पानी की उपलब्धता पर ही निर्भर हैए जिसमें बारिश के पानी की अहम भूमिका होती है। अच्छी वर्षा का मतलब अच्छी फसल होता है। वर्षा जल को बचाने की बहुत जरूरत है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसमें कोई तेजाबी तत्व न मिलने पाये क्योंकि इससे पानी और उसके स्रोत प्रदूषित हो जाएंगे।
उपर बताई गई बातों के आधार पर आमतौर पर यह कहा जा सकता है कि देश में जल संरक्षण एक बड़ी आवश्यकता है। इससे संबंधित प्रमुख मुद्दों को निम्नलिखित बिन्दुओं में बांटा जा सकता है.
शहरी और ग्रामीण घरों में सुरक्षित पेयजल को सुनिश्चित किया जाना
सुरक्षित पेयजल सुविधाओं को बनाये रखना
शहरों और गांवों में स्वच्छ जल स्रोतों को सुरक्षित और पुनर्स्थापित करना
जल संरक्षण
जल और ऊर्जा एक दूसरे से संबंधित हैंए इसलिए हमारे ग्रह के जीवन के लिए दोनों आवश्यक हैं। बिजली पैदा करने के लिएए खासतौर से पानी बिजली और ताप बिजली के लिए जल संसाधनों की जरूरत होती है।
पानी और ऊर्जा के संबंध को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण को बढ़ाने और प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि यह भावी ऊर्जा उत्पादन के लिए भी बहुत जरूरी हैं। बिजली उत्पादन के संबंध में भी जल की कार्य क्षमता बढ़ाने की भी जरूरत है। बिजली उत्पादन के लिए पानी की जरूरत होती है और पानी उपलब्ध करने के लिए बिजली की जरूरत होती है। पानी और बिजली के इस आपसी संबंध के कारण अगर दोनों में से किसी एक की भी कमी हो गई तो दूसरे के लिए समस्या पैदा हो जाती है। अगर बिजली उत्पादन से संबंधित जल स्रोतों की कमी हो जाए तो बिजली उत्पादन में निश्चित तौर पर कमी आ जाएगी। इस समय बिजली बचाने वाले उपकरणों की बेहद आवश्यकता है। यदि उपकरण बिजली बचाएंगे तो इसका मतलब यह हुआ कि पानी भी बचेगा।
हममें से ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि पानी बचाने के लिए एक अकेला आदमी क्या कर सकता है। इस तरह के विचार से हम लोग रोज पानी नष्ट कर देते हैं। आज की दुनिया में सभी लोग इस दौड़ में लगे हैं कि हम अपने घरों में बड़े.बड़े गुसलखाने बनवाएए लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि पानी के बिना वह सब बेकार हैं। हम अपनी जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते रहते हैं। कम से कम हममें से हर व्यक्ति अपने घरों और कार्यस्थलों में पानी का उचित इस्तेमाल तो कर ही सकता है।
कई बार ऐसा देखा जाता है कि सड़क किनारे लगे हुए नलों से पानी बह रहा है और बेकार जा रहा हैए लेकिन हम वहां से गुजर जाते हैं और नल को बंद करने की चिंता नहीं करते। हमें इन विषयों पर सोचना चाहिए और अपने रोज के जीवन में जहां तक संभव हो पानी बचाने की कोशिश करनी चाहिए। बिजली का इस्तेमाल भी जरूरत के हिसाब से करना चाहिए न कि इच्छा के अनुसार। बिजली के उपकरणों को भी जब जरूरत हो तभी इस्तेमाल करना चाहिए। एक बल्ब से ही हमें पर्याप्त रोशनी मिल जाती हैए तो इस बात की क्या जरूरत है कि हम कई लाइटें जलाएं। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि जब जरूरी न हो तब लाइट और बिजली के अन्य उपकरणों को कम से कम इस्तेमाल किया जाए। ऐसा करके हम न सिर्फ बिजली बचाएंगेए बल्कि पानी भी बचाएंगे।






Related Items
ढहते पुलों के साथ ढह रही है उभरते भारत के भविष्य की कल्पना
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
गरुकुल शिक्षा प्रणाली से ही सर्वांगीण विकास की कल्पना सार्थक होगी- उपमन्यु