प्रेम सम्बन्धों के चलते युवक की मौत

प्रेम सम्बन्धों के चलते युवक की मौत मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अन्र्तगत अल्लैपुर के पास एक 35 वर्षीय युवक का गत 24 तारीख को शव मिला था। जिसे पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आज पोस्टमार्टम ग्रह पर मृतक के परिवारिजनों ने बताया कि श्यामान्त पुत्र रमेश चन्द्र पाठक निवासी अल्लैपुर गत 24 तारीख की सुबह 9 बजे वैष्णों देवी मंदिर में नौकरी के लिए गया था और शाम 6 बजे तक अपनी ड्यूटी करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा उसका शव अल्लैपुर के समीप मिला। परिवारिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या कर उसके शव को फैंका गया है। मृतक के भाई राजकमल ने बताया कि उसके मकान में हेमन्त नाम का व्यक्ति काफी समय से रह रहा था। उसके सम्बन्ध श्यामान्त की पत्नी से बताये जाते है प्रेम सम्बन्घों के चलते ही उसकी हत्या की गई है। मृतक के चाचा सूबेदार बीएल पाठक ने बताया कि जब मृतक की जेब में उसकी आईडी मौजूद थी तो पुलिस ने उसे अज्ञात में कैसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे जाहिर होता है कि पुलिस के नकारापन की वजह से यह हुआ है। श्यामान्त के मरने के बाद हेमन्त को भी फरार बताया जा रहा है इस सम्बन्ध में मृतक के परिजनेां ने थाना वृन्दावन में तहरीर दी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अक्षम नेताओं, नौकरशाहों के चलते आगरा की औद्योगिक भूमि बनी बंजर

  1. लापरवाह ड्राइविंग व दोषी तंत्र के चलते एक्सप्रेसवे पर खो रही हैं जिंदगियां

  1. दो निराश प्रेमियों की यूं बनी अमर प्रेम कहानी...




Mediabharti