के.डी. हास्पिटल के डाक्टरों की सफलता
मथुरा। के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 22 दिसम्बर दिन गुरुवार को छाता, मथुरा निवासी महेन्द्र सिंह के पुत्र नितिन (5) के बाएं हाथ की आपस में जुड़ी उंगलियों का सफल आपरेशन करने में सफलता हासिल की है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
जानकारी के अनुसार छाता, मथुरा निवासी महेन्द्र सिंह को पांच साल पहले पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। बच्चे के जन्म से ही उसके बाएं हाथ की बीच की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थीं। हाथ की उंगलियां जुड़ी होने से बच्चे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह बाएं हाथ से कुछ भी करने में असमर्थ था। बच्चे को आगरा और मथुरा के कई अस्पतालों में भी दिखाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाने की सलाह दी। बच्चे की इस परेशानी को देखते हुए महेन्द्र सिंह अपने बेटे को दिल्ली ले जाने की बजाय 19 दिसम्बर को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डी.आर. गलफट से मिले। डा. गलफट ने बच्चे का एक्सरा आदि विभिन्न जांचें कराने के बाद उसके आपरेशन का निर्णय लिया।
गुरुवार 22 दिसम्बर को डा. डी.आर. गलफट, डा. वी.पी. सिंह भदौरिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डा. मंजू सक्सेना, डा. पिंकी रतनानी, टेक्नीशियन पवन कुमार, घनश्याम सिंह, रविन्दर सिंह और प्रीति की टीम ने कोई डेढ़ घण्टे की कोशिशों के बाद बच्चे के बाएं हाथ की आपस में जुड़ी उंगलियों को आपरेशन के द्वारा अलग-अलग करने में सफलता हासिल की है। बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है। नितिन का आपरेशन और सभी जांचें निःशुल्क होने पर खुशी जताते हुए महेन्द्र सिंह ने के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के डाक्टरों का आभार माना है।
आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल और कालेज की डीन डा. मंजुला बाई के.एच. ने डाक्टरों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। डीन डा. मंजुला बाई के.एच. ने कहा कि के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के चिकित्सकों ने इतने कम समय में ही कठिन से कठिन आपरेशन कर वाकई सराहनीय कार्य किए किए हैं, इससे हास्पिटल की साख में इजाफा होने के साथ ही सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद मिली है।






Related Items
नर्स से किया डाक्टर समेत चार लोगों ने दुराचार
नयति हाॅस्पीटल में निःशुल्क जांच शिविर में
नयति हाॅस्पीटल में पफाइब्रोस्केन द्वारा जाँच 14 को