नई दिल्ली रू लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने उम्मीदवारों की नौ लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जाने.माने अभिनेता विनोद खन्ना को गुरूदासपुर से टिकट दिया गया। रामस्वरूप शर्मा को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
मंडी से उनका मुकाबला वर्तमान सासंद और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से होगा। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर सीट से आरिफ मजीद पंपोरी को टिकट दिया गया तो वहीं यूपी की हाथरस लोकसभा सीट पर राजेश दिवाकर को टिकट दिया गया। ज्ञात है कि इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान समेत 60 से अधिक लोगों ने अपना दावा ठोका था। इसके साथ ही पार्टी ने यूपी के दो और सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें फूलपुर लोकसभा सीट से केशव मौर्याए संत कबीर नगर से शरद त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।समीक्षा भारती न्यूज सर्विस






Related Items
महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!
दिल्ली की हवा में खुलेआम घूम रहे हैं अदृश्य बैक्टीरिया
जून के आखिर तक दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून आने की उम्मीद