आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 13 अगस्त को डिरावली और चैमुहां गाँव के लोगों ने ब्रज महोत्सव गोविन्द मठ वृन्दावन में भाग लिया। ब्रज महोत्सव के दौरान डिरावली गाँव के 21 नवयुवक की टीम बनाई गई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है। आईये हम सब मिलकर ब्रज के गाँवों को बचायें, गाँवों को नशा मुक्त बनाया जाये। नशे के बदले ग्रामवासी दूध-दही का सेवन करें। आज दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँवों में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। गाँव वालों का आह्वान किया कि सारे मतभेद भुलाकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने बताया कि ब्रज के समाज निमार्ण के लिए व्यक्ति का निमार्ण पहले किया जाना आवश्यक है। व्यक्ति अपने व अपने गाँव के आर्थिक व सामाजिक व आध्यात्मिक विकास हेतु अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, पं0 उदयन शर्मा, महेशानन्द लाल बाबा, विरेन्द्र सिंह जादौन, अजय कुमार सिंह, नागेश्वर शास्त्री, प्रवीण शर्मा, विष्णु सिंह, संतोष यदुवंशी, भगवान सिंह, योगेश, मानपाल सिंह आदि उपस्थित थे।






Related Items
भगवान शिव की महिमा और सावन का महीना...
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!