भाजपा की ‘हेमा’ लालू के दरबार में

भाजपा की ‘हेमा’ लालू के दरबार मेंकभी नालन्दा के खण्डहरों में अपनी फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ की शूटिंग के लिए बिहार गई अभिनेत्री हेमा मालिनी भाजपा सांसद बनने के बाद अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कई बार बिहार गई लेकिन वहां के नेता लालू प्रसाद यादव ने उनका उस तरह से स्वागत नहीं किया, जैसा उन्होंने आज पटना में दीवाली महोत्सव के दौरान किया। हमेशा बिहार की सडकों को हेमा मालिनी के गालों जैसी बनाने वाले लालू ने हेमा मालिनी से कहा, ‘ धमेंद्र जी मेरे बड़े भैया हैं तो आप मेरी भाभी हैं।’ ज्ञातव्य है कि लालू प्रसाद यादव मंगलवार शाम को अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका देखने पहुंचे, जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ द्रोपदी का किरदार अभिनीत किया। पटना में दीवाली महोत्सव की सह प्रायोजक वहां की राज्य सरकार भी है। इस कार्यक्रम में भाजपा के किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था और ना ही भाजपा का कोई नेता या अधिकारी दिखा। प्रमुख अतिथियों में लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव थे। दोनों ही नीतीश सरकार में मंत्री हैं।     

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login