मथुरा। गोवर्धन कस्बे में तीन साल पूर्व एक पुराने मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और परिवारीजनों को गलत तरीके से फंसाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। साफ एवं स्वच्छ छवि के जनपद के वरिष्ठ नेता ठा0 कारिन्दा सिंह अयोध्या प्रकरण से लेकर आज तक पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। इसी छवि को लेकर पार्टी ने उनको जनपद की महत्वपूर्ण विधानसभा गोवर्धन से चुनाव की कमान सोंपी थी। अब ठा0 कारिन्दा सिंह को उनके तीन पहले हुए एक झगड़े को लेकर विरोधी राजनैतिक दलों द्वारा षड़यन्त्र रचा गया उससे कार्यकर्ताओं में उबाल बढ़ता ही जा रहा है। फरह क्षेत्र के बाद अब गोवर्धन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता उनके पक्ष में लामबंद हो गये हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द से जल्द उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। भाजयुमो के विधानसभा प्रभारी सुशील अग्रवाल का कहना है कि वे करीब पंद्रह वर्ष से व्यक्तिगत तौर पर ठा0 कारिन्दा सिंह को जानते हैं। उन्होंने समय-समय पर पार्टी के हाईकमान के निर्देशानुसार पार्टी का प्रतिनिधित्व मथुरा जनपद के लिए किया है। उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी पार्टी की ओर से लड़ा है। विरोधी पार्टी के जुड़े लोग उनकी छवि को लेकर माहौल खराब करना चाहते हैं। जिस मामले को लेकर कार्यवाही करने की बात हुई है उस मामले में पहले ही राजीनामा हो गया और पुलिस की ओर से उनको निर्दोष मानते हुए अंतिम रिपोर्ट भी लगा दी गई। लेकिन सत्ता के रंग में अपने को कथित समाजवादी नेता कहे जाने वाले लोगों ने उनको निर्दोष फंसाकर षड़यंत्र रचा है। उनके मंसूबे कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। भाजपा के नगर प्रभारी सियाराम शर्मा का कहना है कि वर्तमान में सपा शासन के कार्यकाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। यहां थाने से लेकर चैकियों में तथााकथित अपने को समाजवादी कहने वाले नेता आये दिन उल्टी-सीधी रिपोर्ट लगवा रहे हैं। निर्दोष लोगों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पूरा जनपद जानता है कि ठा0 कारिन्दा सिंह स्वच्छ छवि के नेता हैं। उनका सामाजिक कार्यों में हमेशा से अहम योगदान रहा है। गोवर्धन के पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया का कहना है कि उनके साथ जिन लोगों ने जो कृत्य किया है वह पूर्णतः गलत है। सच्चे कार्यकर्ता के साथ पार्टी पूरी तरह से समर्पित है। इस अवसर पर भाजपा की ओर से फरह से ज्ञानेन्द्र शर्मा, गोवर्धन मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, ठा0 भरत सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, सोंनू सेन, प्रेम, भगवत पचैरी, अमित खंडेलवाल, रजनीकांत भारद्वाज, सत्तो चैधरी, दाऊ जी गौड़, नरेश जोशी, सोंनू पंडित, एल0एन0 कौशिक, गांठौली नरेन्द्र सिंह मुखिया, युवा समाजसेवी जुगल पटेल, कोन्हई से प्रेमपाल जादोंन, अड़ीग से संजू अग्रवाल, खूटेंल पट्टी से गिरीश चैधरी, रविकांत पांडेय, जेनेन्द्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विष्णु शर्मा आदि ने ठा0 कारिन्दा सिंह के पक्ष में आकर न्याय की मांग की है।






Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर
क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?