मथुरा रिफाइनरी ने मनाया द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मथुरा रिफाइनरी ने मनाया द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवसद्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विश्व स्तरीय आयोजनों का हिस्सा बनते हुए मथुरा रिफाइनरी ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभि‍न्न कार्यक्रम आयोजित किए .

प्रात: रिफाइनरी नगर स्थ‍ित नगर चौपाल में योग शि‍विर का आयोजन किया गया । इस शि‍विर के लिए विशेष तौर पर बिहार स्कूल ऑफ योग के योगाचार्य स्वामी शि‍व चित्तम को आंमत्रित किया गया । मथुरा रिफाइनरी के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री एस.एम. वैद्या ने स्वामी जी का स्वागत किया । तत्पश्चात् स्वामी शि‍व चित्तम ने नगर चौपाल में उपस्थ‍ित रिफाइनरी नगर वासियों को योगासन सिखाए व उनके महत्व और फायदों पर भी चर्चा की सूर्य नमस्कार प्राणायाम आदि आसन उपस्थ‍ित नगर वासियों ने सीखे व दोहराए । 

स्वामी शि‍व चित्तम ने योग केन्द्र में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव आदि को नियंत्रित रखने वाले आसनों के बारे में बताया तदोपरांत केन्द्रीय विद्यालय में स्कूली छात्रों को योग द्वारा स्वस्थ रहने के गुर सिखाए .

इसके पश्चात् एम्प्लाइज क्लब में ‘योग के फायदों’ पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।   


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी

  1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी परिधानों की हुई बंपर बिक्री

  1. रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा




Mediabharti