मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर किया पुलिस भर्ती में धांधली का विरोध

दरोगा व सिपाही भर्ती में धांधली बर्दाश्त नहीं होगी- मुकेश धनगर

मथुरा। उत्तर प्रदेश में सिपाही व दरोगा भर्ती में धांधली के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर के नेतृत्व में एकजुट हुए और शहर के प्रमुख चैराहे होलीगेट पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया। 

पुतला दहन के इस पदर्शन के दौरान छात्र नेता मुकेश धनगर ने कहा कि सिपाही व दरोगा भर्ती में जिस तरह से धांधली कर अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया है छात्र संगठन और काग्रेंस इसे बर्दाश्त नहीं करोगी। इस लड़ाई को सड़क से लेकर विधान सभा तक पूरी ताकत के साथ लड़ा जायेगा। श्री धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ यह अन्याय तो है ही प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की मिशाल भी हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सैफई, मैनपुरी, इटावा एवं एटा के ही मुख्यमंत्री नहीं है और ना ही केवल यादव समाज के है। उन्हें प्रदेश की जनता ने चुनकर प्रदेश की बागडोर सौंपी है इसके बावजूद वह जनता के साथ भेद भाव की नीति अपना रहें हैं। प्रदर्शन में शिशुपाल सिंह, प्रवीन छोंकर, राकेश चैधरी, प्रशान्त गौतम, योगेश, आदर्श, पंकज, गगन, विशाल पंडित, विनय शर्मा, पवन गूर्जर, जयवीर, मदन ठाकुर, धन्जय गौतम, राहुल ठाकुर, भानु, किशोर, महताब सिंह, हरपाल सिंह, कपिल शर्मा, योगेश राना, रवीन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, योगेश दुवें, चेतन चैधरी आदि सैकड़ों छात्र एवं पुलिस भर्ती के अभ्यार्थीगण शामिल थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘मीलॉर्ड! आप देश के कर्णधार और हमारे आदर्श हैं!’

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. ‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...




Mediabharti