मोदी ने फैलाई है आर्थिक अराजकता

मोदी ने फैलाई है आर्थिक अराजकतामथुरा । नोटबंदी भारत के गरीब, किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, मध्यम वर्ग तथा छोटे कारोबारियों पर एक सर्जिकल स्ट्राइक है। विगत 8 नवम्बर को देश की 86 फीसदी करेंसी को बंद करके प्रधानमंत्री ने एक प्रतिशत काला धन रखने वालों को पकड़ा है जिसमें 99 प्रतिशत ईमानदार, मेहनतकश भारतियों पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया है। भारत में तरक्की का पहिया जाम हो गया है और पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक अराजकता  फैला दी है। 

यह बात आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उपेदर सिंह उपाध्याय ने कही। उन्होंने मीडिया से कहा कि नोटबंदी के नाम पर भारत में सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ है जिसमें प्रमुख रूप से कोलकाता बैंक में भाजपा के खाते सं. 554510034 में पांच सौ, एक हजार के तीन करोड़ रूपया जमा हुआ, नोटबंदी से पहले भाजपा ने सैकड़ों करोड़ की सम्पत्ति खरीदी, 8 सितम्बर 2016 को इंदिरापुरम गाजियाबाद में हरियाणा के नम्बर की मारूति से 3 करेाड़ रूपया जब्त हुआ उसका क्या हुआ, इसी प्रकार से कई प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि इन सारे सवालों के जवाब न तो प्रधानमंत्री मोदी के पास है और न ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पास है। 

प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, कांग्रेस कमेटी शहराध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, विनेश सनवाल जिला महासचिव, नूतन बिहारी पारीख, महैदर प्रताप गौतम, डा आशुतोष भारद्वाज, राजकुमार तिवारी, प्रकाश शर्मा,आशीष चतुर्वेदी, जितेदर मणी,कीरती कौशिक, मनोज गौड, अनिल चतुर्वेदी, विकरम वालमीक,  पुरषोतम सैनी,  घनश्याम चैधरी, बिहारी लाल, तैयब कुरैशी, नीरज वाल्मीकि, अभिषेक  आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब बंगाल ने ‘भाषण’ को चुना और तमिलनाडु ने ‘आर्थिक तरक्की’…

  1. मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!

  1. मोदी-पुतिन के ‘हम साथ-साथ हैं’ पर ट्रंप पूछ रहे, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’




Mediabharti