लोकतंत्र की रक्षा के लिए कलम की मजबूती जरूरीः वीरेंद्र अग्रवाल

राजकीय संग्रहालय में आयोजित पत्रकार रमेश मिश्र स्मृति सभा में बोलते विधायक प्रदीप माथुर 

मुझे इस मुकाम तक पहंुचाने में रमेश मिश्र की विशेष भूमिका: प्रदीप माथुर 

मथुरा। दिवंगत कलमकार रमेश मिश्र की स्मृति में आज बुधवार राजकीय संग्रहालय में आयोजित ‘स्मृति सभा’ की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके जैसे पत्रकारों की कलम को मजबूती प्रदान करने के लिए समाज को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐसा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। 

इस मौके वक्ताओं ने रमेश मिश्र को एक पत्रकार, कलाकार, कथा-पटकथा-कहानी-किस्सा लेखक, कवि, रंगकर्मी आदि विभिन्न विधाओं से पूरित अद्भुत प्रतिभा संपन्न निपट स्वाभिमानी एवं बेबाक बयानी वाला व्यक्तित्व बताया। 

कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने कहाकि मुझे वर्तमान स्तर तक पहंुचाने में उनकी कलम की महती भूमिका है। काॅलेज के साथियों के सहयोग से मेरे द्वारा किए गए एक सामाजिक कार्य को उन्होंने जिस प्रकार समकालीन पत्रिका में वर्णित किया उससे मुझे राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने का महत्वपूर्ण आधार मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने उन्हें अनेक विधाओं से परिपूर्ण बहुमुखी प्रतिभावान अनूठा व्यक्तित्व बताया। जो हर परिस्थिति में अपनी सहज-सरल मुस्कान से सभी का दिल जीत लेता था। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहाकि उन्होंने कभी भी अपने सम्मान व स्वाभिमान के खिलाफ कार्य नहीं किया। पत्रकार सीपी सिंह सिकरवार ने पत्रकारों के सुनिश्चित भविष्य के लिए पेंशन एवं पारिवारिक सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जरूरत पर बल दिया तो राजेश मिश्रा ने उनके जुनून को बरकरार रखते हुए उन्हीं आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया जिन पर चलकर रमेश मिश्र ने समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। स्मृति सभा में डाॅ. अशोक बंसल, भारतेंदु सिंह, उपेंद्र त्रिपाठी, ओमवीर सारस्वत, रविप्रकाश भारद्वाज, संजय शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा, पत्रकारगण रामगोपाल चैधरी, मोहन श्याम शर्मा, मातुल शर्मा, रमेश कुमार सिंह, भोलेश्वर उपमन्यु, बलदेव शर्मा, महेश चैधरी, मनोज चैहान, नवनीत शर्मा, भारत पाल सिंह, केके शर्मा, राकेश शर्मा, सोहित खण्डेलवाल, एवं प्रमोद कुमार गुप्ता, लक्ष्य अरोड़ा, नंदकिशोर श्रीवास्तव व यमक रमेश मिश्र आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने की तथा संयोजन एवं संचालन पत्रकार विजय आर्य ‘विद्यार्थी’ ने किया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर




Mediabharti