विद्यायक प्रदीप माथुर ने किया मीरा बिहार में सीसी सड़क का लोकार्पण

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि से निर्मित ग्राम मीरा विहार काॅलोनी पालीखेड़ा में 8.92 लाख रू की लागत से बनने वाली 200 मी0 सड़क का लोकार्पण किया। सड़क निर्माण पर ग्राम वासियों ने ग्राम वासियों द्वारा विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सड़क निर्माण पर उन्हें धन्यवाद दिया। सड़क निर्माण पर ग्राम वासियों ने अपनी आवागमन तथा गंदगी की सबसे बड़ी समस्या के निदान होने पर हर्ष व्यक्त किया। विधायक माथुर ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र की शीघ्र ही अन्य गाॅवों की सड़के का प्रस्ताव शासन से मंजूर कराया जायेगा जिससे अधिक से अधिक ग्रामों में सड़को पक्की कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जो आपकी पेयजल की समस्या के निदान हेतु पानी की टंकी बनाई गई है मेरी जानकारी में आया है कि उसमें घटिया स्तर की पाइप लाइन डाली गई है जो आये दिन डेमेज हो जाती है। जनता की पाइप लाइन की शिकायत पर विधायक माथुर ने महाप्रबन्धक जल निगम से वार्ता की तथा शीघ्र जाॅच कराकर मानक के अनुरूप पाइप लाइन बदलवाये जाने के लिये कहा। जिसमंे प्रमुख रूप से सर्वश्री, आबिद हुसैन, जिलाध्यक्ष, ज्ञान सिंह पूर्व प्रधान, गोविन्द ठाकुर, विष्णु पण्डित, पप्पू, निशांत, शहजाद, रामभरोसी दिनेश और मौर्या आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर

  1. ‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...

  1. साहित्य सृजन को समर्पित हैं मैथिली लेखिका वीणा ठाकुर




Mediabharti