वृंदावन क्षेत्र के गौरानगर में फायरिंग से दहशत

वृंदावन क्षेत्र के गौरानगर में फायरिंग से दहशतमथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में बीतीरात गौरानगर में चार नामजद लोगों ने यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर फायरिंग की। घटना को लेकर गृहस्वामी के परिजनों में भय बना हुआ है। घर की दीवारों पर छर्रे लगने के निशान बने हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार गौरानगर में रहने वाले कृष्णगोपाल पुत्र रमेश के घर यहीं के रहने वाले मीनू, साबिर, आमिर, शाहिद ने हथियारों से लैस होकर फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। घर की दीवारों पर गोली लगने के निशान हैं। आज पीड़ित गृहस्वामी ने चारों नामजदों के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजदों ने काल रात्रि गृहस्वामी के घर पर फायरिंग की। घटना रात्रि करीब साढे दस बजे की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. वृंदावन के सुनरख से है ऋषि सौभरि का खास रिश्ता

  1. वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार

  1. दिशाहीन विकास ने वृंदावन को किया विकृत




Mediabharti