बरसाना में 11 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में
क्षत्रिय चैबदार राजपूत समाज के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
मथुरा। देवोत्थान एकादशी पर्व पर भगवान शालिग्राम और तुलसी जी के विवाह के साथ ही शहनाई बजनी प्रारंभ हो गई है। देवोत्थान एकादशी पर जगह-जगह सामूहिक विवाहों का भी आयोजन किया गया। बरसाना में क्षत्रिय चैबदार राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सामारोह में परिणय सूत्र मंे बंधे 11 जोड़ों को रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने आर्शीवाद व कन्यादान के रुप में समिति को 31 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की।
श्रीधाम बरसाना में देवोत्थान एकादशी पर्व पर क्षत्रिय चैबदार राजपूत समाज विकास समिति द्वारा दहेज, आडंबर जैसी कुप्रथाओं को दूर करने के उददेश्य व समाज में सहयोग व आदर्श स्थापित करने के लिए राधा बिहारी इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में 11 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को अपना अर्शीवाद देते हुए कहा कि आज आप लोगांे ने जिस विश्वास से समाज के सामने एक-दूसरे का वरण कर नए जीवन में प्रवेश कर रहे हैं उसी विश्वास से एक दूसरे का साथ निभाना। मै राधारानी के चरणों में आपके मंगलमय सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करता हूॅ। मेरी और पूरे समाज की दुआएं आपके साथ है। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते है। समाज में अमीरी और गरीबी के फर्क को दूर कर सहयोग की भावना को बढ़ाते है। श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी समाजों में होने चाहिए ताकि बढ़ रही मंहगाई, आडंबर और दिखावे से निजात मिल सके। श्री शर्मा ने नवविवाहितों को आर्शीवाद के साथ कन्यादान के रुप में समिति को 31 हजार रुपए भी दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने हरीश शर्मा का साफा बांधकर, पटुका उढ़ाकर व स्मति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हुल्लड़ सिंह, उपाध्यक्ष खेमीजी, सचिव प्रभुदयाल कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री बलराम, संयुक्त सचिव रतीराम तिलपत, संगठन मंत्री ताराचंद, प्रचारमंत्री किशन सिंह, पदम फौजी, चरण ंिसह, रतन दादा, राधाचरण प्रधान, करन सिंह, गोविंद, मनोज कुमार, मोहन सिंह चैधरी, मनीष शर्मा, प्रवीन शर्मा, पप्पन शर्मा, बलदेव पांडे, देव शर्मा आदि का सहयोग रहा।






Related Items
मोहब्बत का 'गुनाह'? वह सच जिससे डरता है समाज...!
समाज में गिर रहे हैं मूल्य और बढ़ रही है बेशर्मी...
खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना स्वस्थ समाज के लिए बेहद जरूरी