साइकिल रैली की तैयारी में जुटे सपाई

प्रेसवार्ता में सपा की पांच अगस्त को निकलने वाली रैली के बारे में जानकारी देते सपा के पदाधिकारी गण 

मथुरा। विधानसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 3 वर्ष 6 माह के कार्यकाल में गरीब, पीडि़त सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के बीच चलायी गयी जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पंहुचाने हेतु पूरे प्रदेश के कोने-कोने में पांच अगस्त से साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यालय पर आयोजित विशाल बैठक में बोलते हुए मथुरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील करते कहा कि प्रदेश में अब तक किसान से लेकर नौजवान को अपना रोजगार दिलाने के लिए जो अहम कदम उठाये हैं उन्हें प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है। दीपक गुप्ता ने कहा कि विरोधी दलों के कुत्सित प्रचार का जबाव देने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता तथा सपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस कर विरोधी दलों की चुनौती स्वीकार की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव ने कहा कि पांच से लेकर 13 अगस्त तक मथुरा जनपद के कोने-कोने में सपा के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी देकर विरोधी दलों के झूठे प्रचार का पर्दाफाश करेंगे। इस अवसर पर शबीना बेगम, दीपक वर्मा, श्याम, रमेश, दिनेश, रामू, राजू, बच्चू, राजन, आशीष वर्मा, आशू शर्मा, शंकर सेठ, प्रमोद सारस्वत, विष्णु वर्मा, पोले चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल आज एक पत्रकार वार्ता में बातया कि ने 5 अगस्त से शुरू होने वाली साइकिल रैली को जन-जन तक पंहुचाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे इस रैली में बढ चढकर हिस्सा लें। यह रैली पांच अगस्त को आजाद मार्केट से सुबह दस बजे प्रारंभ होगी और दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी तथा गांव-गांव पंहुचकर समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये विकास कायो और जनहितकारी योजनाओं के बोर में लोगों को अवगत करायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में जो विकास कार्य किये हैं वह किसी पार्टी द्वारा नहीं किये गये हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई




Mediabharti