पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण
मथुरा। सर्वोदयी बह्ामण विकास संस्थान के संस्थापक परमेश्वर दास आचार्य की पुण्यतिथि पर आज कृष्णगंगा घाट पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम, कदम, पीपल, गुलर, वटवृक्ष के 51 पौधे लगाये गये। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, यमुना मिशन के अनिल परशुराम और राधाबिहारी गोस्वामी ने उनसे होने वाले लाभ बताये। इस अवसर पर हरिकृष्ण दास विद्या निकेतन में बच्चों को फल और पुस्तक वितरित की गई। इस अवसर पर पदमश्री से सम्मानित स्वामी हरगोविन्द महाराज की मृत्यु पर मोन रखकर आत्मा शान्ति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, दिवाकर आचार्य, योगेश आवा, मुकेश ठाकुर, नारायण प्रसाद शर्मा, सुधाकर आचार्य, डाॅ॰ जमुना शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सावन के सघन-घन की तरह जीवन-मय-सजल थे शिव प्रसाद गुप्त
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...