छावनी एरिया स्थित हनुमान नगर के हनुमान मन्दिर पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
मथुरा। छावनी एरिया स्थित हनुमान नगर के हनुमान मन्दिर पर फूल बंगला एवं भण्डारा का आयोजन हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से हुआ। इससे पूर्व गुरूवार को हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी तथा श्री रामचरित मानस का पाठ किया गया।
इस अवसर पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष आरती कर फूल बंगला का शुभारम्भ किया। इस दौरान श्री उपमन्यु ने कहा कि भगवान श्रीराम के परमभक्त वीर हनुमान जी की जयंती पर उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। आज रामायण को लिखे लगभग साढे नौ लाख वर्ष होने के बाद भी आज भगवान हनुमान हमारे दिलों में बसते हैं क्योंकि वह सच्चे ईश्वर भक्त थे। उन्होंने कहा जो सच्चा ईश्वर भक्त होता है उसकी सभी परेशानियों को भगवान स्वंय दूर कर देते हैं।
फूल बंगला एवं भण्डारा में प्रमुख रूप से बार के पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट, बार के पूर्व उपाध्यक्ष हरिहरनाथ शर्मा, बार के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, मंदिर के पुजारी ताराचन्द गुरु जी, शंकर पुजारी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, हरदयाल सिंह चौबे, रौनक उपमन्यु, सिद्धेश्वर उपमन्यु, गिरीश कुमार, सन्नी, जितू, धन्यकुमार मिश्रा, भगवती शर्मा सहित सैकडों श्रद्धालु उपस्थित रहे।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग