ज्यादा गुस्सा आता है तो आजमाएं ये आसान उपाय…

यदि आपको ज्यादा गुस्सा आता है तो इससे न केवल मानसिक परेशानियां बढ़ती हैं बल्कि यह सामाजिक रूप से भी सबको चोट पहुंचाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 10 उपाय जिनके जरिए आप आपने गुस्से पर नियंत्रण कर सकते हैं।

1. परिवार के सदस्यों और दोस्तों से अपने मन की बात कहते रहें।

2. जब गुस्सा आए तो 100 तक गिनती गिनें और 10 बार गहरी सांस लें।

3. आस-पास किसी खूबसूरत जगह पर घूमने चले जाएं और तेज गति से टहलें।

4. नियमित रूप से योग अभ्यास करें।

5. मुंह पर ठंडे पानी से छींटें मारें और शीतल जल पीएं।

6. मन को शांति पहुंचाने वाला संगीत सुनें।

7. संतुलित आहार लें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी गुस्सा बढ़ता है।

8. एक साथ कई काम न करें। दिमाग को आराम दें और शांति से एकाग्रचित्त होने का प्रयास करें।

9. इतने प्रयासों के बावजूद भी गुस्से पर नियंत्रण नहीं रहता है तो चिकित्सक से परामर्श लें। विटामिन बी3, बी2, थायरॉइड व खून की कमी की जांच कराएं।

10. खाली समय में बेवजह किसी भी बात को लेकर परेशान न रहें।



Related Items

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. आए दिन होती हैं ये पांच परेशानियां तो हो जाएं सतर्क...

  1. घर का बजट जरूर बनाएं, रहेगा खर्चों पर नियंत्रण




Mediabharti