आधुनिक संग्रहालय विज्ञान का अनूठा प्रमाण है वडनगर पुरातत्व म्यूजियम


वडनगर पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय समय के ज़रिए आगंतुकों को एक मनोरम यात्रा पर ले जाता है। संग्रहालय परिसर में तीन मुख्य संरचनाएं हैं। पहली संरचना, मुख्य संग्रहालय भवन है जो कलाकृतियों और इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों का एक व्यापक संग्रह है। दूसरी संरचना एक 50 मीटर का संयोजक पुल है जो संग्रहालय की इमारत को उत्खनन स्थल से जोड़ता है और तीसरी संरचना उत्खनन स्थल पर एक स्थायी निर्माण है जो आगंतुकों को पुरातात्विक अवशेषों का एक सुरक्षित और जानकारियों से भरपूर नज़ारा देने वाला स्थान है।

करीब 12,500 वर्ग मीटर में फैले इस संग्रहालय परिसर में नौ विषयगत दीर्घाएं हैं और इसमें 4,000 वर्ग मीटर का उत्खनन स्थल भी है, जिसमें 16-18 मीटर गहराई वाले अवशेषों को देखा जा सकता है। 298 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह परियोजना, दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करती है, जिसमें पूंजीगत लागत और पांच साल का संचालन और रखरखाव भी शामिल है।

Read in English: Vadnagar Archaeological Museum, a testament to modern museology

यहां पांच हजार से अधिक कलाकृतियां भी प्रदर्शित गई हैं, जो वडनगर के विकास की कहानी को बयां करती हैं। यह सिरेमिक संयोजन, शैल निर्माण, सिक्के, आभूषण, हथियार और उपकरण, मूर्तियां, खेल की वस्तुएं, साथ ही खाद्यान्न, डीएनए और कंकाल अवशेष जैसी कार्बनिक सामग्रियों की भी एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित करता है।

संग्रहालय का एक मुख्य आकर्षण वास्तविक उत्खनन स्थल के साथ संग्रहालय का एकीकरण है। एक पैदल मार्ग, आगंतुकों को पुरातात्विक अवशेषों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर देता है, जो शहर के अतीत की एक अनूठी और गहरी समझ भी प्रदान करता है।

इस परियोजना में पूरक पहलों की एक श्रृंखला भी शामिल है। वडनगर के पुरातत्व से जुड़े इतिहास को गहराई से जानने के लिए प्रमुख विद्वानों और शोधकर्ताओं का एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, बड़े स्तर पर दर्शकों को शहर के समृद्ध इतिहास को दिखाने के लिए डिस्कवरी चैनल द्वारा एक टेलीविजन श्रृंखला और प्रेरणा स्कूल, जो युवा दिमागों को प्रेरित करने और भारत की विरासत के लिए भविष्य के नेताओं को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा शैक्षिक कार्यक्रम है।

पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय ने भारत में संग्रहालय विकास के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है, जो नवीन डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक की शक्ति और हमारी साझा विरासत को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



Related Items

  1. चौंकानेवाली रही है पिछले दशक में भारत की विकास यात्रा

  1. बढ़ रही है हिंदी की लोकप्रियता और व्यापक स्वीकार्यता

  1. भारत की विकास यात्रा में यूं लगेंगे चार ‘इंजन’...




Mediabharti