आगरा

आगरा : इस साल के ताज साहित्य महोत्सव का उद्घाटन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर करेंगी। महोत्सव के आयोजकों ने रविवार को घोषणा की कि ताज साहित्य महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन दिसंबर माह में होगा।

Read More

अलीगढ़ : जिलाधिकारी द्वारा लोहिया ग्राम बिसारा में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में लागाई गई चौपाल में एक बार फिर प्राथमिक शिक्षा का स्तर काफी गिरा हुआ पाया गया। माध्यमिक शिक्षा को लेकर भी ग्रामीणों द्वारा कड़ा रोष प्रकट किया गया।

Read More

आगरा : केंद्रीय पर्यटन मंत्री के. चिरंजीवी ने आगरा के ताजमहल में प्रायोगिक तौर पर 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत की। ताजमहल दूसरा ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जहां यह परियोजना चलाई जा रही है। इससे पहले जून 2012 में दिल्ली में कुतुबमीनार में इसे शुरू किया गया था।

Read More

  आगरा : सीनियर सिटीजंस ऑफ़ आगरा का एक प्रतिनिधि मंडल उप नगर-आयुक्त के पी त्रिपाठी से मिला और एक ज्ञापन दिया जिसमें बारिश के बाद शहर भर की टूटी-फूटी सडकों की युद्ध-स्तर पर मरम्मत करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में ब्रज खंडेलवाल, डॉ. राजेश चौहान, सुदर्शन दुआ, श्रवण कुमार सिंह, डॉ. आनंद राय और नरेश पारस शामिल थे।

Read More

अलीगढ़ : एडीए की 65वीं बोर्ड बैठक में आयुक्त टी वेंकटेश ने एक विजन डॉक्यूमेन्ट विकसित करके अपनी आय में निरन्तर वृद्धि करते हुए नागरिक आवस्थापना सुविधाओं के सुनियोजित विकास हेतु परिसम्पत्तियों का सृजन करने के निर्देश दिए।

Read More

आगरा : अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी जिल बिडेन ने मंगलवार को ताजमहल और यमुना किनारे की झोपड़पट्टी का दौरा किया। ताज के बराबर यमुना के पार स्थित कच्छपुरा झोपड़पट्टी में उन्होंने करीब एक घंटा समय व्यतीत किया। उनके साथ एक एनजीओ, आंगनवाड़ी के सदस्य, बच्चे और आदर्श महिला आरोग्य समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। एनजीओ क्योर के मनीष कुमार ने आगराटुडे.इन को बताया, ‘उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और हमारे लिए किए जा रहे काम में रुचि ली।‘

Read More

आगरा : डाक्टरों के एक समूह ने मिसाल कायम कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने में सफलता पाई है। डाक्टरों का यह समूह जरूरतमंदों को चिकित्सा सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहा है। इस कड़ी में इन डाक्टरों ने एक लड़की का 800वें मरीज के रूप में सफल ऑपरेशन करने में कामयाबी हासिल की है।

Read More

आगरा : आगरा के नजदीक एक ट्रक और टैक्सी की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार शाम आगरा से 20 किलोमीटर दूर शमशाबाद सड़क पर हुए हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं।

Read More

आगरा : इस समय आयरलैंड में जारी विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचीं उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी अनीता यादव पिछले 15 वर्षो से खेल में देश को अनेक पदक और कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां प्रदान कर चुकी हैं। लेकिन अपनी तरफ बरती गई उदासीनता से वह दुखी हैं। अनीता अब तक 80 पदक जीत चुकी हैं। उत्तरी आयरलैंड में प्रत्येक दो वर्ष पर होने वाले इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत एवं टीम स्तर की अनेक स्पर्धाएं होती हैं। अनीता ने टूर्नामेंट के 200 मीटर सामान्य एवं लंबी कूद स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अनीता का आरोप है, ‘मैंने पिछले 15 वर्षो में आगरा और उप्र के लिए सारे पदक और उपाधियां हासिल कीं। लेकिन मुझ पर किसी को कोई गर्व नहीं है।‘

Read More

मथुरा : उत्तर प्रदेश के ब्रज मंडल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। ब्रज मंडल में सभी मंदिरों को सजाया-संवारा गया है और देवताओं के दर्शन के लिए भक्तगणों के आगमन का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से भक्तगण कड़ी सुरक्षा के बावजूद यमुना के घाटों में एकत्र हो रहे हैं। ब्रज मंडल में उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, भरतपुर और हाथरस के इलाके शामिल हैं।

Read More