आगरा

आगरा : डाक्टरों के एक समूह ने मिसाल कायम कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने में सफलता पाई है। डाक्टरों का यह समूह जरूरतमंदों को चिकित्सा सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहा है। इस कड़ी में इन डाक्टरों ने एक लड़की का 800वें मरीज के रूप में सफल ऑपरेशन करने में कामयाबी हासिल की है।

Read More

आगरा : आगरा के नजदीक एक ट्रक और टैक्सी की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार शाम आगरा से 20 किलोमीटर दूर शमशाबाद सड़क पर हुए हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं।

Read More

आगरा : इस समय आयरलैंड में जारी विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचीं उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी अनीता यादव पिछले 15 वर्षो से खेल में देश को अनेक पदक और कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां प्रदान कर चुकी हैं। लेकिन अपनी तरफ बरती गई उदासीनता से वह दुखी हैं। अनीता अब तक 80 पदक जीत चुकी हैं। उत्तरी आयरलैंड में प्रत्येक दो वर्ष पर होने वाले इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत एवं टीम स्तर की अनेक स्पर्धाएं होती हैं। अनीता ने टूर्नामेंट के 200 मीटर सामान्य एवं लंबी कूद स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अनीता का आरोप है, ‘मैंने पिछले 15 वर्षो में आगरा और उप्र के लिए सारे पदक और उपाधियां हासिल कीं। लेकिन मुझ पर किसी को कोई गर्व नहीं है।‘

Read More

मथुरा : उत्तर प्रदेश के ब्रज मंडल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। ब्रज मंडल में सभी मंदिरों को सजाया-संवारा गया है और देवताओं के दर्शन के लिए भक्तगणों के आगमन का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से भक्तगण कड़ी सुरक्षा के बावजूद यमुना के घाटों में एकत्र हो रहे हैं। ब्रज मंडल में उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, भरतपुर और हाथरस के इलाके शामिल हैं।

Read More

आगरा : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि ताजगंज प्रोजेक्ट के अंतर्गत ओवरहेड बिजली तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। उन्होंने केबिलिंग के लिए टोरंट पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Read More

आगरा : भारत की यात्रा पर आए इराक के प्रधानमंत्री नौउरी अल-मलिकी ने ताजमहल देखने के बाद कहा कि बचपन से 17वीं सदी के इस स्मारक को देखने की मेरी तमन्ना आज पूरी हुई।

Read More



Mediabharti