श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि देखी गई है, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फायरिंग की और अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए हुए हैं। वहीं, जम्मू के अखनूर सेक्टर मे बीएसएफ ने एक पाक घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स अखनूर के राजपुरा इलाके में लगी तारंबदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही एलओसी के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है।संदिग्ध गतिविधियां सिर्फ नियंत्रण रेखा तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी हलचल जारी है। महाराष्ट्र के उरन में स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस 4-5 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा था, जिसके बाद उरन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर उरन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नेवी, एनएसजी और कोस्टगार्ड साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More




