मथुरा । दो अलग-अलग स्थानों पर दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज हुये है। थाना नौहझील के ओलागढ़ी निवासी अंजू पुत्री खजान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति तेजवीर ंिसह, ससुर रणधीर सिंह, सास भगवान देवी, ननद संजू व भावना तथा देवर बेदवीर सभी निवासी बछगांव नौहझील के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं वृन्दावन कोतवाली अन्तर्गत चैमुंहा निवासी रामजीलाल ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री प्रीति से अतिरिक्त दहेज में एक लाख और भैंस न देने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति धर्मेन्द्र, ससुर पूरन सिंह, सास गीता, ननद लता निवासीगण इंद्रपुरी काॅलोनी हाईवे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
Read More




