मथुरा

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन ने हिन्दी सिनेमा में अपनी साख मजबूत करने में लगी हुई है। रियलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियों में आई सनी लियोन यह नहीं सोचती है कि मुझे बडी फिल्में ही करनी है। सनी को आइटम सॉन्ग का ऑफर आता है वो झट से हां कर देती है। जिस्म-2 से बी टाऊन में एंट्री करने वाली सनी लियोन और अभिनेता अरबाज खान ने आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वे पहली बार साथ दिखाई देंगे। नवोदित राजीव वालिया द्वारा निर्देशित फिल्म संगीत रोमांस के रूप में चिह्नित है। सनी लियोन ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट से अपनी और अरबाज की तस्वीर साझा की। सनी लियोन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, ‘‘हमारी फिल्म का पहला दिन। अरबाज खान।’’अरबाज ने यही तस्वीर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की। ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कथित तौर पर कच्छ के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर भी होगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज एक बेटी के पिता बन गए।सूत्रों के मुताबिक गीता बसरा ने बुधवार को लंदन में बेटी को जन्म दिया। बता दें अब भज्जी कप्तान धोनी और सुरेश रैना  की तरह प्राउड डैडी क्लब में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक गीता और उनकी बेटी दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं।सूत्रों के मुताबिक गीता अपनी पहली सालगिरह के मौके पर बच्चे के साथ भारत वापस आएंगीं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर गीता ने अपनी गोद भराई की तस्वीरे साझा की थी।  बता दें, गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी बीते 29 अक्टूबर को संपन्न हुई थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय आल राउंडर सुरेश रैना भी एक बनती पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रखा हैं।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 73.95 अंकों की गिरावट के साथ 28,134.67 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 16.85 अंकों की कमजोरी के साथ 8,649.45 पर करोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.25 अंकों की बढ़त के साथ 28,232.87 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,668.30 पर खुला।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुजफ्फराबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनावों में धांधली को लेकर स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सरपरस्ती में हुई चुनावी धांधली से यहां के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। पाकिस्तान ने 21 जुलाई को अपने कब्जे वाले कश्मीर में चुनाव कराया था। इस चुनाव के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि आईएसआई ने नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के पक्ष में खुलकर हेराफेरी की और इसी का नतीजा हुआ कि उसे 41 सीटों में से 32 पर जीत मिल गई। चुनावी नतीजे आने के बाद से स्थानीय लोग सडक़ पर उतरे हुए हैं। शुक्रवार को नीलम घाटी में गुस्साए लोगों ने पाकिस्तानी झंडे जलाए। इलेक्शन से जुड़े पोस्टर्स पर लोगों ने कालिख पोत दी। चुनावी प्रक्रिया और नतीजों के विरोध में मुजफ्फराबाद, कोटली, चिनारी और मीरपुर में लोग भारी संख्या में सडक़ पर निकल गए हैं। गुस्से में लोगों ने सडक़ पर टायर भी जलाए।   चुनाव में हार का सामना करने वाले एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, ‘चुनावों में हेराफेरी के बाद पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) प्रॉपेगैंडा फैला रहा है और लोगों की हत्या में लिप्त है। पीएमएल के सदस्यों ने मेरे दोस्त की हत्या कर दी। यदि प्रशासन हत्यारे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य की घटनाओं के लिए वही जिम्मेदार होगा। इस चुनाव में मुस्लिम कॉन्फ्रेंस और पीपीपी को तीन-तीन सीटें मिली हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुजफ्फराबाद से नीलम घाटी तक के मतदाताओं ने शिकायत की है उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। पीओके के पूर्व प्रधानमंत्री और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के नेता बैरिस्टर सुल्तान मोहम्मद चौधरी ने कहा, इलेक्शन में भारी हेराफेरी की गई है। वोटर्स को खरीदने के लिए जमकर पैसे बांटे गए। मीरपुर इलाके में वोटर्स को पैसे देने के मामले खूब सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनावी नतीजा हमेशा फिक्स होता है। पाकिस्तान की जो सत्ताधारी पार्टी होती है उसे ही जीत मिलती है। इस मामले में उम्मीद न के बराबर होती है कि कोई तीसरी पार्टी को जीत मिले। एक स्थानीय नागरिक ने बताया, 2011 में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने पीओके में सरकार बनाई थी, क्योंकि तब पाकिस्तान की सत्ता उसके पास थी। यह मजाक है कि लोगों को वोट देने का अधिकार है। यहां केवल चेहरे बदलते हैं। हमें हमेशा मूर्ख बनाया जाता है। मुस्लिम कॉन्फ्रेंस (एमसी) के एक समर्थक की पीएमएल (एन) के सदस्यों ने मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी थी। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशासन ने मीडिया को इसकी रिपोर्टिंग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वास्तविक वोटर्स को वोटिंग से दूर रखा गया। कहा जा रहा है कि आईएसआई ने पीएमएल को जिताने की लिए चुनावो में धांधली की। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुए चुनाव को लोग फर्जी बता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन्होंने चुनाव में धांधली को लेकर शिकायत भी की लेकिन किसी ने सुनी नहीं। चुनावी प्रक्रिया में धांधली का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बताया है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चुनाव के नाम कुछ भी निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ। हर चुनाव में यह देखने को मिलता है कि लोग सडक़ पर उतरते हैं और मीडिया में रिपोर्टिंग को बैन कर दिया जाता है। हर चुनाव में विदेशी पर्यवेक्षकों को भी नहीं आने दिया जाता। प्रशासन ने मीडिया पब्लिकेशन और प्रसारण को पूरी तरह से बैन कर दिया है। पीओके असेंबली हॉल और अन्य सरकारी इमरातों के पास भी प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि इन्हें मतदान करने से रोका गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ के बाद जिंदा पकडे गए आतंकवादी बहादुर अली ने एक और बडा खुलासा किया है। एनआईए पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हाफिज सईद के कहने पर भारत में हमला करने आया था। उसने बताया कि वह हाफिज को चाचा बुलाता है। एनआईए पूछताछ में आतंकी ने कहा कि मिशन भारत पर आने से पहले उसने हाफिज से बात की थी और हाफिज ने ही भारत में हमला करने के लिए उकसाया था। हाफिज ने कहा था कि भारतीय सेना ने उसके भाई को मारा है और उसे भारत से भाई की मौत का बदला लेना चाहिए। आपको बता दें कि एनआईए की टीम आतंकी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। एनआईए को अंदेशा है कि आतंकी बहादुर सिंह और भी कई बडे खुलासे कर सकता है। इससे पहले आतंकी ने बताया था कि वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उसे ट्रेनिंग दी थी और कश्मीर में भेजा था। सुरक्षा बलों ने सोमवार को इस लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 23,000 रुपये भारतीय मुद्रा में, तीन एक-47 रायफल और दो पिस्टल बरामद किए थे। पिछले दो महीनों में बहादुर अली दूसरा ऐसा पाकिस्तानी आतंकवादी है, जिसे सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ा है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा लगवाये गये विद्युत पोलों में आये करंट से यहां दो परिक्रमार्थी बाल-बाल बचे वहीं तीन भैंस करंट लगने से मारी गई। इस घटना से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है।  मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जतीपुरा आॅटो स्टैण्ड पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये खम्भे में अचानक करंट आने से परिक्रमा दे रहे राजस्थान के दो परिक्रमार्थी बाल-बाल बच गये वहीं शेरसिंह पुत्र हीरालाल वघेल निवासी जतीपुरा की तीन भैंस करंट लग जाने से मर गई। घटना रात पौने दो बजे की है। विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के चलते बरसात के मौसम से हुई घटना से लोगों मंे आक्रोश हैं। 

Read More

ढकेल, खौमचे सड़कों पर दिखे तो कार्यवाही मथुरा। शहर को सुन्दर बनाने के लिए आज बुधवार व्यापारियों ने पत्रकारों और प्रशासन के अधिकारियांे के समक्ष पूरा सहयोग करने का वायदा किया। व्यापारियांे ने सुझाव दिया कि दुकानों की सुरक्षा हेतु शटरों के ऊपर दो फुट का बाक्स टाइप का बोर्ड बनवा दिया जाये। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन किया। अधिकारियों ने बताया कि ढ़केल वालों के लिए अलग स्थान दिये गये हैं। विकास मार्केट में पार्किंग बनाई जायेगी। सुभाष नगर नाले पर शौचालय बनाया जायेगा। ढ़केल, खोमचे वाले जो अतिक्रमण किये हुए है वे अपनी हरकतों से बाज आये वरना उन पर जुर्माना व कार्यवाही की जायेगी। ढ़केल, खोमचे वालों के लिए गोविन्द गंज और जुबली पार्क में स्थान नियत किया गया है इसके अलावा कहीं और ढकेल खोमचे मिले तो उनकी खैर नहीं है। आज बुधवार इस सम्बन्ध में शहर के ब्रजवासी रायल होटल में व्यापारी प्रशासन के अधिकारियांें और पत्रकारों की इस मीटिंग में मीडियाकर्मी, एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार, विप्रा सचिव विजय कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सचिव सुनील अग्रवाल, युवा अध्यक्ष सुनील साहनी, गुरूमुखदास, दिनेश आनन्द पापे आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। जनपद में पशु कूरता के मामले बढते ही जा रहे हैं। कहीं कोई गाय पर तेजाब फैंककर घायल कर रहा है तो कहीं धारधार हथियारों से सांड पर वार किये जा रहे है।  बीती रात भी ऐसा ही एक मामला थाना मगोर्रा के गांव ऊमरी में देखने को मिला। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने आवारा सांड के पेट में बल्लम से प्रहार कर दिया। प्रहार के बाद पूरे तरीके से उसके पेट के ऊपरी हिस्से में फंैके बल्लम को वहीं छोड़ दिया। करीब 7 फुट लम्बाई के बांस में फसे बल्लम को लेकर सांड रातभर दर्द से छटपटाता हुआ इधर-उधर तड़फता रहा। ग्रामीणों ने रात में उसे पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सांड खेतों की तरफ दौड़ गया। सांड के पेट से लगातार खून बह रहा था। आज सुबह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बनवारी लाल के साथ पुनः सांड को खोजकर भारी मशक्कत के बाद सांड के शरीर से बल्लम बाहर निकाला। सांड बुरी तरह घायल है उसके पेट के ऊपरी हिस्से में आर-पार छेद होने के बाद खून लगातार रिस रहा है। अब स्थानीय लोगों के सहयोग से सांड को वेटरनरी अस्पताल लाया गया है। जहां उसे उपचार दिया जाएगा। घटना से गांव में रोष बना है। अभी दस दिनों के अंदर ही पशू क्रूरता की घटनायें जनपद में बढी हैं जिनमें गाय, सांड़ो ंपर हमले सामने आये हैं। हालांकि इससे अलग पशु कटान को ले जाती गाय और सांड़ के मामले भी जनपद में आये और लोगों की सजगता के चलते पकड़े भी गये।   पांच दर्जन से अधिक गायों पर डाला तेजाब मथुरा। गत 19 जुलाई की प्रातः बलदेव के किलानी व पटलोनी के मध्य बिरजो बाबा अश्राम पर पन्द्रह बीस गाये बछडे खून में लथपथ खेतों में से निकल कर आ रहे है। आश्रम पर मौजूद व्यक्तियों ने यह मंजर देखा तो उनकी समझ में कुछ नही आया। जब लोगों ने आश्रम से बाहर निकल कर खेतों की ओर देखा तो और गायें भी सड़क की ओर आ रही थी। वहां पर मौजूद लोंगों ने गायों के खून आदि पोछ कर उनकों आश्राम में शान्ती से बैठाया। कुछ समय बाद ही एक बछडे ने आश्रम के समीप प्राण त्याग दिये। बछडे की गर्दन पर अधिक तेजाब डलने के कारण उसकी गर्दन गल गई थी। तथा हडडीयां बाहर की ओर निकल आई थी।    बाॅक्स  धारधार औजार से सांड़ पर वार मथुरा। कल रात्रि गोविंदनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार औजहार से सांड पर वार कर दिया। इस घटना की सूचना लगते ही क्षेत्र में सांड़ को मारने की अफवाह पर हंगामा मच गया। भीड़ ने आरोपी युवक सोनू को पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। गौरक्षक सेना और भाजयुमो सहित गौसेवा से जुड़े लोग गोविंदनगर थाने पर इकटठे हो गये। थाने पर खूब हंगामा हुआ। हंगामा बढता देख आसपास की पुलिस को वहां तैनात कर दिया गया। बताते हैं कि आरोपी सोनू और उसके दोस्त ने सांड़ पर धारदार औजार से वार किया जिससे वह घायल होकर जमीन पर ही गिर पड़ा।

Read More

पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण मथुरा। सर्वोदयी बह्ामण विकास संस्थान के संस्थापक परमेश्वर दास आचार्य की पुण्यतिथि पर आज कृष्णगंगा घाट पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम, कदम, पीपल, गुलर, वटवृक्ष के 51 पौधे लगाये गये। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, यमुना मिशन के अनिल परशुराम और राधाबिहारी गोस्वामी ने उनसे होने वाले लाभ बताये। इस अवसर पर हरिकृष्ण दास विद्या निकेतन में बच्चों को फल और पुस्तक वितरित की गई। इस अवसर पर पदमश्री से सम्मानित स्वामी हरगोविन्द महाराज की मृत्यु पर मोन रखकर आत्मा शान्ति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, दिवाकर आचार्य, योगेश आवा, मुकेश ठाकुर, नारायण प्रसाद शर्मा, सुधाकर आचार्य, डाॅ॰ जमुना शर्मा आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के छिबरामऊ कन्नौज के विधानसभा प्रभारी अच्छे खान द्वारा वर्ष 2011 की भांति नेताजी की उम्मींदों की साईकिल यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों में चलायी जा रही है।  साईकिल यात्रा 22 जुलाई को एटा से प्रारम्भ हुई जो हाथरस होते मंगलवार देरसायं मथुरा पहुंची। साईकिल यात्रा को आज प्रातः होली गेट से अलीगढ़ रवाना किया गया। मथुरा से यह यात्रा अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशाहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली बदायू, कासगंज, फर्रूखाबाद, शहजहांपुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, लखनऊ में निकाली जायेगी। साईकिल यात्रा के स्वागत के दौरान डाॅ॰ अशोक अग्रवाल ने कहा कि नेताजी की उम्मीदों की साईकिल यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहंुचाना है, इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पं॰ तुलसी राम शर्मा, डाॅ॰ अशोक अग्रवाल, वीरभान चैधरी, भगवती चतुर्वेदी, साधना शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Read More