मथुरा

मथुरा। थाना जमुनापार अन्तर्गत जमुनाएन्कलेव काॅलोनी के एक मकान में वीतीरात आधा दर्जन सषस्त्र बदमाष घुस आये और दम्पत्ति को मार पीट कर घायल कर हजारों की नकदी व जेबरात लूट ले गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मिली जानकारी के अनुसार वीतीरात लगभग एक बजे आधा दर्जन सषस्त्र बदमाष जमुना एन्कलेव काॅलोनी में रहने वाले सुन्दर स्वरूप षर्मा पुत्र षिव प्रसाद के घर की चाहर दीवारी फांद कर घर में प्रवेष कर गये और सोने चांदी के जेबरात व 32 हजार रुपये नकदी लूट कर ले जाने लगे जिसका विरोध करने पर बदमाषों ने सुन्दर स्वरूप व उसकी पत्नी को लाठी डन्डों से पीट कर घायल कर दिया। बदमाषों के भागने के वाद दम्पत्ति के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर काॅलोनी में जगार हो गयी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का वारीकी से निरीक्षण किया।

Read More

मथुरा। षहर के दरेसी रोड इलाके में आज सुबह एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया। झगडा किरायेदार और मकानमालिक के बीच का बताया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार षहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दरेसी रोड पर रहने वाली राविया 34 वर्ष पत्नी दीन मौहम्मद की घर के पास ही मुख्य बाजार में दुकान है जिसे साबिर नामक व्यक्ति ने किराये पर ले रखा है। बताया गया कि आज सुबह राविया साबिर के पास दुकान खाली करने की कहने गयी थी तभी साबिर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जो उसके हाथ में लगा है। वहीं साबिर का कहना है कि चाकू महिला ने खुद अपने हाथ पर मारा है। कोतवाली पुलिस में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है।

Read More

मथुरा। वारह रोज पूर्व षहर के श्री कृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में हुई दरोगा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। हत्या आरोपी का कहना कि दरोगा की बजह से वह हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हुआ इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।  गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोतरा कुण्ड के निकट रहने वाले दरोगा नन्द किषोर षर्मा की 18 जुलाई की रात घर में सोते समय गला दवा कर हत्या कर दी गयी थी। गोविन्द नगर थाना प्रभारी इन्द्रेष कुमार भदोरिया उपनिरीक्षक विजय सिंह राजवीर सिंह और सर्बिलांस टीम द्वारा मृत दरोगा के मौबाइल फोन की काॅल डिटेल के आधार पर कन्हैया पुत्र ष्यामवीर निवासी अबार थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर उसकी निषानदेही पर दरोगा के कमरे से चोरी एलईडी, बैग आदि कागजात बरामद किये हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने गोविन्द नगर पुलिस की इस सफलता की पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कन्हैया ने पूछताछ में स्वीकारा है कि उसने यूपी वोर्ड की इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा केन्द्र गोवर्धन था। गोवर्धन में ही मृत दरोगा नन्द किषोर षर्मा तैनात थे जिन्होंने कन्हैया को परीक्षा के दौरान परेषान किया जिससे वह फेल हो गया इसी से कुपित होकर सुरेन्द्र पुत्र मान सिंह व मौनू के सहयोग से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Read More

मथुरा। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के किए जा रहे विलय के विरोध में शुक्रवार को देशभर के लगभग 10 लाख बैंककर्मी हडताल पर रहे। इस हडताल का मथुरा में भी व्यापक असर देखने को मिला, हडताली बैंक कर्मियों ने आज बैंकों के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और कार्य से विरत रहे। इस हडताल से करोडों रूपए का लेन-देन अटक गया, चेक क्लीयरेंस के लिए लटक गए।  बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के विलय के लिए दिए गए प्रस्ताव को लेकर बैंक कर्मियों में खासा आक्रोश है। आज इसके खिलाफ देशभर में हडताल प्रस्तावित थी। आगरा-मथुरा रोड स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मियोें ने कहा कि सरकार की मौजूदा नीतियों से जनता की गाढी कमाई डूब जाएगी। बैंक कर्मी विलय नीति का विरोध करते हैं। बैंकों में एनपीए दिन व दिन बढते जा रहे हैं। इसकी वसूली के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इसका ताजा उदाहरण विजय माल्या है। बैंकों को कार्य करने के लिए पूंजी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बैंकों को 1ः45 लाख करोड रूपए की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के समय बडे-बडे वायदे किए, मगर वह हवा-हवाई साबित हुए हैं।  बैंक कर्मियों की हडताल से सबसे ज्यादा दिक्कत ग्राहकों को उठानी पडी, ज्यादातर लोगों को हडताल की जानकारी नहीं थी जिस वजह से उन्हें बैंक से बैरंग लौटना पडा। आज की हडताल से करोडों का लेन-देन ठप्प हो गया।

Read More

मथुरा। मांट थाना के यमुना एक्सप्रेस-वे के 104 माइल स्टोन के निकट चालक को झपकी आने से पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  यह हादसा थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत हुआ है। हादसे में मारे गए चालक का नाम दिलीप 25 पुत्र सुरेश निवासी जैंथरा अब्दुल गंज भोपाल है। दिलीप आज प्रातरू ट्रक लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस-वे के 104 माइल स्टोन पहुंचते ही अचानक उसे झपकी आ गई, परिणाम स्वरूप ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक से जा भिडा। हादसे में दिलीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। 

Read More

मथुरा। शनिवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज फूलों के हिंडोले में विराजेंगे। अगले दिन केसरी घटा के दर्शन होंगे। श्रावण शुक्ल एकादशी के मौके पर कल भोग संध्या के दर्शन में ठाकुर श्री राजाधिराज फूलों के हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। अगले दिन 31 जुलाई को मंदिर में केसरी घटा के दर्शन होंगे।

Read More

संजय दत्त स्टारर मुन्ना भाई सीरीज दर्शकों को बेहद पसन्द आयी थी। अब दर्शक फिल्म के तेसरे भाग का इतंजार कर रहें हैं।  लेकिन बाबा के जेल जाने के बाद यह फिल्म अटक गयी।  लेकिन सूत्रों की माने तो अब ये फिल्म दर्शकों के सामने 2018 में आ सकती है। यह बात खुद संजय दत्त ने कही।  उन्होंने आगे कहा कि  नवम्बर में अपनी नई फिल्म मार्को की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।  बता दें इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगें।  इस फिल्म के बाद संजय दत्त महेश मांजरेकर की फिल्म दे धक्का के रिमेक में नजर आयेंगें। दे धक्का के बारे में संजय दत्त ने बताया कि यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी एक बिखरे परिवार की है जो बाद में एक साथ आ जाता है। जब उनसे मुन्नाभाई के डिले होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म 2018 में आपके सामने होगी। बता दें हाल ही में अरशद वारसी ने मुन्ना भैया पार्ट 3 के डिले होने का कारण संजय दत्त की बायोपिक को ठहराया था। इस पर संजू बाबा ने कहा कि मैं उस फिल्म में एक्टिंग नहीं कर रहा हूँ , हो  सकता है उसमे मेरा कैमियो हो।  लेकिन मुन्ना भाई डिले होने का कारण मेरी बायोपिक नहीं है। इतना ही नहीं संजय संजय दत्त ने कहा कि वह फिल्मो के लिए खुद के ऊपर काफी ध्यान देने लगें हैं साथ ही उन्होंने शराब से भी दूरी बना ली है। बता दें संजय दत्त फरवरी  में ही अपनी सजा काट कर जेल से रिहा हुए हैं।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नयी दिल्ली । बीसीसीआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को टेरिटेरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया। साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में कमीशन देने के लिए आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने उनको लेफ्टिनेंट के रैंक से नवाजा। सेना के एक बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट ठाकुर ने सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा उतीर्ण की और उन्हें टेरीटोरियल सेना से जुडने के लिए योग्य पाया गया। अधिकारी को 124 इनफेंट्री बटालियन:टीए- सिख में कमीशन प्रदान किया गया है। बाद में ठाकुर ने कहा,मुझे लगता है कि भारतीय सेना में होना सम्मान की बात है। यह मेरे बचपन का सपना है जो आज साकार हुआ है।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चीन के पेइचिंग में जी-20 बैठक में मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली इस मुलाकात में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। आतंकवाद और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में इस मुलाकात के दौरान चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है। साउथ ब्लॉक सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हाल में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर वैश्विक आतंकवाद पर भी दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत हो सकती। एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका की तरफ से कोशिश की गई थी, लेकिन चीन के अडिय़ल रवैये की वजह से बात नहीं बन सकी।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पठानकोर्ट एयरबेस हमला मामले में अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत दिए हैं। अमेरिका ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को 1,000 पन्नों का डॉजियर सौंपा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के संचालक कासिफ जान और चार फिदायीन के बीच हुई बातचीत दर्ज है। इससे पठानकोट एयरबेस हमले में पाकिस्तानियों के शामिल होने को लेकर दी जा रही भारत की दलीलों को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।   यह बातचीत कुछ वैसी है जैसी 2008 में मुंबई ब्लास्ट से पहले लश्कर के आतंकियों के बीच हुई थी। ठीक वैसे ही जैसे लश्कर ेक आका कराची के एक सुरिक्षत ठिकाने में बैठकर लोगों को मारने के लिए अपनी भयानक कहानी की स्क्रिप्ट लिख रहे थे। इससे साफ होता है कि पठानकोर्ट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की हर साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। उस दौरान भी लश्कर के सरगना कराची से ही मुंबई धमाके की साजिश कर रहे थे।   पाकिस्तान से लगातार 80 घंटे तक संपर्क में थे फिदायीन   पठानकोट हमले के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के चारों फिदायीन पाकिस्तान स्थित पंजाब का नासिर हुसैन, गुजरांवाला का अबू बकर और सिंध प्रांत का उमर फारूख और अब्दुल कयूम लगातार 80 घंटे तक पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में थे। डोजियर में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं के बीच एक तय समय में हुई बातचीत भी दर्ज है।   सबूतों की जांच कर रही है एनआईए  अमेरिका ने एनआईए को म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी- पारस्परिक विधि सहयोग समझौता) के तहत ऐसी तमाम जानकारियां सौंपी हैं। फिलहाल एनआईए के अधिकारी इन सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं।  जांच से पता चलता है कि वॉट्सएप पर चैट करने के अलावा कासिम जान एक फेसबुक अकाउंट भी चला रहा था। यह फेसबुक अकाउंट उसी नंबर से जुड़ा हुआ था जिससे हमलावरों ने एसपी सलविंदर सिंह को किडनैप करते वक्त पठानकोट से कॉल किया था। इन आतंकियों ने ‘मुल्ला दादुल्ला’ के फेसबुक अकाउंट से जुड़े नंबर से भी पाकिस्तान में कॉल किया था। यह अकाउंट भी कासिम जान ही चलाता था और इन्हें पाकिस्तान स्थित टेलिकॉम फम्र्स (टेलेनॉर एंड टेलेनॉर पाकिस्तान कम्युनिकेशंस कंपनी लिमिटेड, इस्लामाबाद) के आईपी अड्रेस का इस्तेमाल करके एक्सेस किया जा रहा था। इन फेसबुक पेजों पर जिहादी कंटेंट, वीडियो और कमेंट मौजूद हैं। इनमें पाकिस्तान में प्रशासन द्वारा जैश के आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की गई है।आतंकियों ने जैश-ए-मोहम्मद की फाइनेंशियल बॉडी अल-रहमत-ट्रस्ट के नंबरों पर भी कॉल किया था। इस बारे में भारत ने अमेरिका से टेक्निकल डिटेल्स मांगी थीं। एनआईए ने अमेरिका से इन चैट्स और अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका ने एनआईए से सारी जानकारियां शेयर की हैं। हम उन मोबाइल नंबरों का खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अभी उनकी जांच चल रही है। अमेरिका द्वारा सौंपे गए इन सबूतों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने के लिए भारत की अर्जी को भी मदद मिलेगी।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More