मथुरा

दुकानदारों से खूब हुई नोंक झोंक  मथुरा । नगर को सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाप्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दुकानदारों द्वारा नालियों पर और फुटपाथों पर किये गये कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती बरते हुए है। आज इसी को लेकर रंगेश्वर मंदिर गली के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और दुकानदारों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी होी गई लेकिन प्रशासन अधिकारियों की सख्ती के चलते रंगेश्वर के बाहर गली में सभी दुकानदारों के अतिक्रमण हटा लिये। इस अभियान को लेकर दुकानदारों में भारी रोष दिखाई दे रहा था लेकिन नगर को सुन्दर और बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा और अतिक्रमण से शहर से मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्बन्ध नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि नालियों और फुथपाथों पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अगर नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी जायेगी। आज चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कप मच गया और सभी दुकानदार नालियां पर रखे पत्थर और ऊपर लगे त्रिपालों को हटाने में लग गये इस अभियान के दौरान नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल मय पुलिस बल के साथ थे।    

Read More

मथुरा । श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित मन्दिरों में श्रावण झूला उत्सव श्रावण शुक्ल प्रतिपदा बुधवार 3 अगस्त से आरंभ होगा। इस दिन मप्दिर में केसरी घटा के दर्शन होंगे। इसी क्रम में 5 अगस्त को हरियाली तीज पर हरी घटा के दर्शन भक्तों को पर्यावरण रक्षा का संदेष देंगे। 7 अगस्त को बैंगनी घटा, 11 को लाल घटा और 13 व 14 अगस्त को सुप्रसिद्ध काली घटा के दर्शन अपने विराट रूप में होंगे।  संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार इस बार के काली घटा दर्शन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत में वर्णित द्वापर काल के ब्रज में श्यामा-श्याम की लीला की साक्षात झलक का अनुभव कर सकें, ऐसा प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। श्रावण महोत्सव का समापन 15 अगस्त को गुलाबी घटा व 17 अगस्त को सफेद घटा के साथ संपन्न होगा। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने दी।

Read More

मथुरा । कोसीकलां थाने के पुराना जीटी रोड स्थित गौशाल मार्केट के निकट रविवार 24 जुलाई की सांय वाइक सवार बदमाशों ने बाजार से उगाही कर लौट रहे एक व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया था और नगदी से भरा थैला लूटकर भाग गये थे। गम्भीर रूप से घायल व्यापारी को राहगीरों ने स्थानीय हाॅस्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। स्मरण रहे कि राजस्थान के डीग कस्वे निवासी व्यापारी इन्दरलाल पुत्र रामजीलाल दालों का थोक व्यापार करते हैं। रविवार 24 जुलाई को व्यापारी इन्दरलाल कोसी के बाजार से उगाही कर लौट रहे थे कि इसी दौरान बस स्टैण्ड के पास गौशाला मार्केट के पास तीन अज्ञात वाइक सवारों ने उन पर हमला बोल दिया और व्यापारी इन्दर में गोली मार दी। राहगीरों से मदद मांग रहे घायल व्यापारी इन्दरलाल ने बताया कि बदमाश उनका थैला लूटकर भाग गये है। जिसमें करीब एक लाख रूपये थे। आनन फानन में घायल व्यापारी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस ने लूट का मामला भी दर्ज कर लिया। इस दौरान व्यापारियों ने सीधे तौर पर उक्त घटनाओं में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद थाना पुलिस ने लुटेरों को पकडने के लिए विभिन्न जगहो ंपर दबिश दी और आखिर कार पुलिस को सफलता मिल गयी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मुखविर की सूचना पर शुक्रवार की देर सांय लूट के आरोपी को पकड लिया गया लेकिन इससे पहले उसे पकडने गये पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग की थी यानि पुलिस और लुटेरे की काफी देर चली मुठभेड के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गये आरोपी ने अपना नाम नई पुन्हाना जिला मेवात निवासी नसीम पुत्र उसमान बताया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने लूट के 9 हजार रूपये तथा 32 वोर का एक तमंचा बरामद किया है।

Read More

मथुरा । भाजपा जिला मथुरा की बैठक में आगामी 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल में एक बड़ा तिरंगा झंडा लेकर भाजपा पद अधिकारी मंडल के सभी बूथों तक जायेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता के लिए राजनीति से पहले उसका राष्ट्र है। देश प्रेम की अलख जागते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा का कार्यकर्त्ता तिरंगा यात्रा लेकर घर-घर जाएंगे और राष्ट्र प्रेम की ज्योति सभी के दिलों में जगायेंगे। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त से तिरंगा यात्रा की शुरुवात होगी जिसमें हर विधान सभा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताआंे को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर रविकांत गर्ग ने बताया कि यवाओं, महिलाओं तथा पिछड़ी जातियों को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजपा बेड़े समेलन करने 

Read More

मथुरा । मण्डलायुक्त चन्द्रकांत ने विशेष निर्देश दिये कि अधिकारी लक्ष्य के अनुसार वसूली कार्य समयबद्ध रूप से शत प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने मथुरा में स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, मनोरंजन कर सहित कुछ विभागों की कम वसूली पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह क्षम्य नहीं होगा। साथ ही निर्दिष्ट किया कि जो अधीनस्थ ठीक कार्य न करें उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाय। आयुक्त ने गत दिवस यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान आवासहीनों के लिए निशुल्क आवास की योजनायें संचालित करने वाले विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थी चयन के मामले में ग्राम सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारियों की रिपोर्ट तक सीमित न रहें। गांव सभा की खुली बैठक में चयन के समय अपने प्रतिनिधि भेजकर पारदर्शिता के साथ चयनित लाभार्थियों को पंजिका में पूरे विवरण के साथ अंकित करते हुए अन्य के अलावा लाभार्थियों के हस्ताक्षर/अंगूठा निशान भी करायें ताकि कभी भी किसी भी जांच के समय वह पुरस्कृत किया जा सके। उन्होंने इन्दिरा, लोहिया आदि आवासीय योजनाओं के मामले में परियोजना निदेशक को विभागीय स्टाफ के माध्यम से ऐसे स्थाई रजिस्टर तत्काल तैयार कराने के निर्देश दिये ताकि किसी भी जांचध्सत्यापन के समय उनके आधार पर सुगमता से कार्यवाही की जा सके। उन्होंने इसी भांति नगरीय क्षेत्र के आवासहीनों के सम्बन्ध में भी निकाय प्रतिनिधियों के अलावा डूडा को इसी भांति रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त का लाभार्थीपरक योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने एवं सबसे गरीबों को पहले लाभान्वित करते हुए वरीयताक्रम में आगे बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ किया कि किसी प्रकार से प्रभावित होकर कार्यवाही करने और सत्यापन अथवा शिकायत की जांच के समय प्रमाणित होने पर इसके दोषी दण्डित होने से बच नहीं पायेंगे।

Mediabharti