मथुरा

मथुरा। गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर नयति मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल मथुरा के द्वारा निशुल्क प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ शिविर विगत 14 जुलाई से आज बुधवार तक आयोजित किया गया। यह शिविर गोवर्धन परिक्रमा में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले श्रद्धालुओ की स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं के निवारण लगाया गया द्यइस शिविर में चिकित्सा परामर्श व सहयोग के लिए डॉक्टर्स, नर्स व अन्य स्वास्थय कर्मी 24 घंटे उपलब्ध थे द्य सामान्य बिमारी जैसे की बदन दर्द, बुखार, सर दर्द , खांसी , जुखाम  इत्यादि के लिए निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी द्य उच्च रक्तचाप एवं पानी की कमी से पीड़ित कुछ रोगियों का उपचार किया गया द्य गम्भीर रोगियों को उच्च चिकित्सा हेतु हॉस्पिटल भेजने की लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध थी। चेयरपर्सन नयति हेल्थकेयर नीरा राडिया ने कहा मुड़िया पूर्णिमा मेले  में श्रद्धालुओ को प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराना हमारे लिए सौभाग्य  का विषय है, 9470 श्रद्धालुओ ने नयति शिविर सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थय शिविर पूर्ण रूप से सफल रहा, जिसमें मथुरा विकास प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। 

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र में कलकत्ता की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर जो मथुरा के कृष्णा नगर में ‘रंग महल‘ के नाम से फैशन डिजाइन का काम करती थी। इस महिला का आरोप है कि उसके एक परिचित व्यक्ति ने उसके साथ पचासों लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। अब यह व्यक्ति उसे तरह-तरह के अपने साथ फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। वृन्दावन कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला लीना तनेजा ने बताया कि वह एनआरआई ग्रीन सुनरख रोड़ फ्लैट नम्बर 9907 में रहती है। महिला ने बताया कि परेशानी के कारण उसने फैसला लिया कि वह अपना घर और दुकान ‘रंग महल’ लेडिज गारमेन्ट बेचकर वापिस अपने घर कलकत्ता जा रही थी तभी उसकी मुलाकात अनुराग शर्मा से काफी दिन पूर्व हुई उसने अपने आप को राष्ट्रपति भवन में कार्यरत होने की बात कही। बनुराग ने उससे कहा कि वह घर और दुकान दोनों सभांल लेगा उसने घर और दुकान की ‘पाॅवर आॅफ अटाॅर्नी अपने नाम कराने की पूरी कोशिश की। मैं घर और दुकान की चाबी इसे सौंपकर कोलकाता चली गई। इस बीच मुझे दुकान मालिक द्वारा पता चला कि दुकान से बहुत सामान चोरी हो गया है। महिला के अनुसार उसका 18 जुलाई को जब अपने घर वृन्दावन पहंुची तो देखा की अलमारी की चाबी नहीं है। किसी तरह अलमारी खोली और तिजोरी देखी तो पता चला कि मेरे पचास लाख के जेवरात गायब थे। उस दिन से आज तक अनुराग शर्मा मुझे धमका रहा है तथा अपने साथ खिचवाऐं फोटों सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। महिला का आरोप है कि अनुराग शर्मा बहुत बड़ा अपराधी रह चुका है जिसका केस सीबीआई में दर्ज है। इसने पहले भी मेरी जान लेने की कोशिश की है। पुलिस महिला की लिखी शिकायत पर जांच कर रही है पुलिस का मानना है कि पहले दोस्ती गांठने और फिर फरेब का यह मामला है जांच में पता चलेगा की मामला क्या है। 

Read More

आपसी सहयोग के साथ डीएम ने उठाया बीड़ा मथुरा 20 जुलाई। जिलाधिकारी निखिल चंद शुक्ला ने आपसी सहयोग और सकारात्मक सुझावो के जरिये शहर के हृदय स्थल होली गेट चैराहे को स्वच्छ व सुन्दर और यातायात आवागमन के लिए सुगम बनाने का बीड़ा उठाया है। उनका दावा है की एक महीने में होली गेट की तस्वीर बदली बदली सी नजर आएगी।  जिलाधिकारी निखिल चंद शुक्ला ने आज कलेक्टेट स्थिति सभागार  में व्यपारी, ऑटो चालक, ढकेल यूनियन, प्रतिनिधियों की बैठक में आदर्श मथुरा मॉडल की रूप रेखा प्रस्तुत की जिसके पहले चरण मंें शहर के पुराने पोस्ट ऑफिस से होली गेट तक तथा होलीगेट से कोतवाली रोड़ भरतपुर गेट चैराहे तक पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम जर्जर सड़क व फुटपाथ मरम्मत, अनाधिकृत कब्जा हटवाने, दुकानों पर एक रंग के बोर्ड लगवाने, बिजली के टूटे एवं लटके तार ठीक करने विद्युत खम्बे पीछे करने मुख्य रोड से ट्राँफार्मर, टेलीफोन खम्बो को सिफ्ट करने, नियमित साफ सफाई, पयेजल एटीएम, ठेलेवालो का स्थान सुनिश्चित करने, हर 50 मीटर  की दूरी पर कूड़ेदान रखवाने, यातायात प्रवन्धन और आवारा पशुओ के विचरण पर भी प्रतिबन्ध की योजना आज से शुरू करने का एलान किया। श्री शुक्ला ने बताया की इस योजना में एक पैसे का अतिरिक्त खर्चा नहीं किया जाना है बल्कि आपसी सहयोग और सुझावों से शहर को सुन्दर बनाना है एस एस पी बबलू कुमार ने इस कार्य में सकारात्मक सोच के साथ सहयोग की उम्मीद जताई नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने विकास बाजार, होली गेट में लगने वाली सब्जी मण्डी को सेठ वीं एन पोदार कालेज के सहारे पालिका रेन बसरा के पास स्थांतरित करने की बात कही उन्होने कहा की शहर में सिक्के वाले आरो प्लांट सफल नहीं है। इन्हें एटीएम तकनीक से संचालित किया जा रहा है। होलीगेट चैराहे को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए  विकास मार्केट जवाहर गंज और जी आई सी स्कूल के पास पार्किंग की वयवस्था की गयी है तथा ठेल वालांे के लिए गोविन्द गंज सब्जी मंडी व् जुबली पार्क के पीछे स्थान तय किया गया है शहर के छत्ता बाजार, विकास मार्केट, सुभाष मार्केट, अन्ता पाड़ा कोतवाली के सामने और राजकीय इण्टर कालेज के पास शौचालय पेशाब घर प्रस्तावित किये गए है। इस मौके पर अपरजिला अधिकारी प्रशासन अजय  अवस्थी अपर जिलाधिकारी वित्त राजेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी मनीश कुमार वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण विजय कुमार, नगर मजिट्रेट राम अरज यादव, एस पी सिटी अलोक प्रियदर्शी, एस पी यातायात आशुतोष द्विवेदी, व्यापारी नेता रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, गुरुमुख दास, सुनील साहनी, अजय गोयल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। वे पुलिस प्रशासन की परवाह किये बगैर यमुना के घाटों से निरन्तर खनन कर यमुना के कलेजे को खोदने से बाज नहीं आ रहे। टैªक्टर, ट्रोली और जेसीबी मशीनों से लगातार बालू खनन हो रहा है। केसीघाट पर बेखौफ होकर खनन माफिया अपने कार्य को अन्जाम दे रहे हैं। यमुना रेती के निरन्तर खनन से भू संतुलन बिगड़ रहा है वहीं सरकार को राजस्व की हानि हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि खनन विभाग और पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। उन पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं। 

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे मानहानि केस पर मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लताड़ लगाते हुए कहा, या तो वह इस मामले पर माफी मांगे या फिर ट्रायल फेस करें। कोर्ट ने कहा, ‘अगर आप माफी नहीं मांगते हैं तो आपको ट्रायल फेस करना होगा।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोलते हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। राहुल गांधी ने अपने खिलाफ महाराष्ट्र की एक निचली अदालत में चल रहे आपराधिक मानहानि से जुड़े एक मामले को रद्द करने की मांग की है। राहुल ने एक चुनावी रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की। कोर्ट ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को मारा और आरएसएस के लोगों ने गांधीजी को मारा, इन दोनो बातों में बहुत फर्क है। जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोलते हैं तो सतर्क रहना चाहिए।  संघ की भिवंडी इकाई के सचिव राजेश कुंटे ने आरोप लगाया था कि राहुल ने सोनाले में छह मार्च को एक चुनावी रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की। कुंटे ने कहा कि कांग्रेस के नेता ने अपने भाषण के जरिए संघ की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश की। अदालत ने कहा कि आप किसी की सामूहिक निंदा नहीं कर सकते, हम सिर्फ यह जांच कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने जो बयान दिए क्या वो मानहानि के दायरे में हैं या नहीं। हालांकि कोर्ट ने कहा कि आपको केस में ट्रायल फेस करना चाहिए। अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। महात्मा गांधी की हत्या का आरोप कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाने के संबंध में राहुल के खिलाफ मानहानि का यह मामला दाखिल किया गया था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से सूचना का आधिकार कानून (आरटीआई) के जरिए अजीबोगरीब सवाल पूछे जा रहे हैं। ताजा आरटीआई आवेदन में पूछा गया है कि क्या राजनीति में आने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी रामलीला में काम करते थे? अगर हां, तो कौन सा किरदार निभाते थे? पीएमओ ने पिछले दिनों ऐसे ही कई अजीबोगरीब सवालों के जवाब दिए हैं।   पीएम की रसोई में कितने गैस सिलेंडर ? अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी खबर के मुताबिक लोगों ने पीएमओ से पीएम मोदी के पर्सनल मोबाइल नंबर मांगे, वहीं कुछ ने उनकी रसोई में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या पूछी। इतना नहीं नहीं, रसोई मेंं इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों के बिल भी मांगे। रसोई में लगने वाले खर्च तक का हिसाब मांगा गया।   नृपेंद्र मिश्र की पिकनिक की जानकारी मांगी सूचना चाहने वालों में से एक ने तो पीएम के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के पिकनिक के बारे में पूछ डाला, वहीं दूसरे ने पूछा कि क्या इस तरह का कोई दस्तावेज है, जिसमें प्रधानमंत्री को प्रधानसेवक लिखा गया हो? अगर नहीं तो पीएम मोदी बार-बार ऐसा क्यों बोलते हैं?     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti