मथुरा

गोवर्धन । मुड़िया पूर्णिमा को लेकर आज सुबह कस्बे में मुड़िया भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास के नेतृत्व में सुबह निकले सनानत श्रीपाद गोस्वामी के अनुयाई ढोलक, मृदंग की धुनों पर नृतय करते मुड़िया शोभायात्रा में चल रहे थे।  सुबह मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा नाचते-गाते और अपने गुरू के चरणों मंे ध्यान रख गिरिराज महाराज को नमन कर की गयी। कस्बे में निकाली संकीर्तन यात्रा में सिर मुड़ाकर मुड़िया भक्तों की टोली प्रभु संकीर्तन करते निकली। जगह-जगह श्र(ालुओं ने उनका स्वागत किया। मुड़िया पूनौ मेला इन्हीं मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा के चलते निकाला जाता है। इसी कारण इसका नाम मुड़िया पूनौ मेला रखा गया है। नाचते-गाते मुड़िया भक्त कस्बे की परिक्रमा करते हैं। चकलेश्वर मंदिर से यह संकीर्तन शोभायात्रा मानसी गंगा होकर निकलती है। जगह-जगह आज इस यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  मुड़िया पूनौ पर उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब मुड़िया पूर्णिमा मेला पर भारी संख्या में श्रद्धालु गिरि गोवर्धन धाम की परिक्रमा कर रहे हैं।  गिरिराज महाराज की जय के उद्घोष पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में सुनाई दे रहे हैं। अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ दूर-दूर से आये परिक्रमार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इन्द्र देवता की महरबानी के चलते रेल, बस, प्राईवेट वाहनों और आसपास से लोग पैदल गिरि गोवर्धन धाम पहंुचकर पुण्य लाभ अर्जित करने में लगे हैं। सातों कोस में मानव श्रृंखला स्पष्ट नजर आ रही थी। गिरिराज महाराज के मंगल गीत गाती महिलायें और पुरूष पूरी भक्ति भावना के साथ जगह-जगह गिरिराज महाराज को मत्था टेकते आगे बढ़ते जा रहे थे। दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखारबिन्द, भगवान लक्ष्मीनारायन मंदिर, पूछरी के लौठा, गोविन्द कुण्ड, कुसुम सरोवर सभी जगह श्र(ालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है। गुरू पूर्णिमा पर्व की पूर्व रात्रि से श्र(ालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। चारों ओर नर मुन्ड नजर आ रहे है। हर स्थान पर श्र(ालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।  प्रसिद्ध मानसी गंगा पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बच्चे, युवक, युवतियां, वृद्ध सभी पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए सुदूर प्रान्तों से अपार भक्ति लेकर गिरिराज धाम में पूजा अर्चना परिक्रमा दान पुण्य करते देखे जा रहे है। भक्ति के एहसास का अनूठा संगम प्रतिवर्ष मुड़िया पूनौ मेला पर नजर आता है। जिला प्रशासन और पुलिस नगर पंचायत के अलावा सरकारी विभिन्न विभागों के लोग पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाऐं बनाने में जुटे हुए है। कई दिनों से महाराज इन्द्र के प्रकोप के बाद भी श्र(ालुओं की आस्था डिग नहीं पायी। पुलिस प्रशासन और व्यवस्था करने वाले सरकारी महकमे के लोग वर्षा के समय में जलभराव और गन्दगी के चलते जमा हो रहे भारी संख्या श्र(ालुओं को वापिस लौटने की कहते रहे लेकिन वे उन भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पाये। गोवर्धन प्रवेश के सभी द्वारों पर लोग प्रशासन की सख्ती के बाद भी उन्हें नहीं रोक पाये। भक्ति भावना इन्द्र के प्रकोप पर पूरी तरह हावी नजर आयी। श्र(ालुओं की आस्था वर्षा, गन्दगी, जलभराव, अन्धकार के बाद भी कायम रही। पूरे गोवर्धन में स्थानीय लोग भी इस भक्ति को देखकर अभिभूत थे।    Written by Rahis Qureshi  

Read More

०१-वेद मंदिर आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर नवीन ब्रम्हचारियों यज्ञोपवीत धारण करते हुए। ०२- गुरू पूर्णिमा महोत्सव को सम्बोधित करते वेदमंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज। -वेद मंदिर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न -नवीन ब्रम्हचारियों का कराया उपनयन संस्कार मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेदमंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष गुरू पूर्णिमा महोत्सव आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरूवर श्री विरजानंदजी की जयंती के रूप में मनाया गया। जाता है। इस अवसर पर नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा तथा उपनयन संस्कार कराकर यज्ञोपवीत धारण कराया गया। वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज ने महोत्सव में आये श्रद्धालुओं का आशीर्वाद रूपी संत्सग ज्ञान से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जब हमारा चरित्र अच्छा होगा तो हम सत्याचरण करेगें। सत्याचरण रुपी धर्म को अपनाकर अपने जीवन को देश धर्म को समर्पित करें तभी देश बचेगा। मानव जीवन की कुंजी ही चरित्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे विचार भी दें ताकि भविष्य में बच्चे चरित्रवान होकर अपने कुल व देश का नाम रोशन कर सकें। श्री आचार्य ने कहा कि आज धर्म के नाम पर समाज में चारों तरफ पाखण्ड फैल रहा है। संसार में ईश्वर सबका रखवाला है और उसकी व्यवस्था को जो तोडता है समझो देश में पाखण्ड फैला रहे हैं। इससे पहले वेद मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में में वैदिक विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न हुया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनूप चैधरी, सत्यप्रिय आर्य प्रधान, आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, कृष्णवीर शर्मा, डा.कपिल प्रताप सिंह, विवेक प्रिय आर्य, विपिन बिहारी, रमेशचन्द्र आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, लाल सिंह आर्य, आचार्य नरेन्द्र, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, नबाव सिंह नब्बी, प्रेम सिंह जादौन, डा.अर्चना प्रिय आर्य, वंदना प्रिय आर्य, सरोज रानी आर्य आदि सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।  

Read More

धरी की धरी रह गयीं प्रशासनिक व्यवस्थाएं मथुरा। आस्था और भक्ति के साथ जिस प्रकार श्रद्धालु मथुरा की ओर आ रहे हैं लेकिन शनिवार से लगातार हो रही वारिस ने एक तरफ नगर पालिका प्रशासन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चैपट कर दिया है। लगातार हो रही घनघोर वर्षा के कारण जहां एक ओर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया वहीं मथुरा से गोवर्धन जाने वाले सभी मार्ग जलमग्न हो गये। चार पहिया या दुपहिया वाहनों का निकलना तो मुश्किल हुआ ही पैदल यात्री परदेशी चारों तरफ सड़को पर गोवर्धन तक पहुंचने का मार्ग तलाशते नजर आये। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। शहर के हालात तो इतने खराब हो गये कि भूतेश्वर पुल के नीचे और नये बस स्टैण्ड के निकट रेलवे पुल के नीचे 7 से 8 फुट गहरा पानी भरा हुआ था। गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेला के लिये मंगाई गई, बसें जहां की तहां खडी नजर आ रहीं थी। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पुल की ओर किसी को भी जाने नहीं दिया। इस वार हो रही वर्षा के विषय में लोगों का मानना है कि 10-12 वर्षों में इतनी वर्षा देखने को नहीं मिली। लोगों के टोल के टोल मथुरा की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सप्तकोसीय परिक्रमा के लिये आने वाले वाहनों को गोवर्धन की तरफ जाने से रोक दिया गया। जगह जगह जल भराव के कारण परिक्रमार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम परेशानियों के चलते भी आस्थावान लोगों ने अपनी आस्था और धार्मिक भावनाओं को डिगने नही दिया, होठों पर जय गिरिराज जय गिरिराज के बोल के साथ दूध लेकर भक्तों ने गिरिराज महाराज की सप्त कोसीय परिक्रमा लगाई, पूजा-अर्चना कर भोग समर्पित किया, तो अविरल दूध की धार से हुए गिरिराज महाराज के अभिषेक और मनोरथ पूरा किया। पूरा गोवर्धन क्षेत्र गिर्राज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है। सुबह से ही गोवर्धन की धरा का नजारा दर्शनीय था, मानव श्रृंखला में शामिल असंख्य महिला-पुरूष, बच्चे, युवाओं के टोल ही टोल नजर आ रहे थे। लबालब भरे पानी के बीच से होकर पैदल और दण्डौती परिक्रमा भी लोग पूरी कर रहे थे। श्रद्धा और भक्ति की मानव श्रंखला के बीच वर्षा ने जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत दी वहीं लगातार हो रही वारिस के कारण श्रद्धालु जल भराव के कारण परेशान भी हुए। लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुरूआत के पहले दिन से ही इन्द्रदेव भक्तों की परीक्षा लेते नजर आये। इन्द्रदेव गोवर्धन धरा पर जमकर मेघदूतों को बरसा रहे हैं, बावजूद इसके आस्था में कोई कमी नहीं आ पा रही। आस्था पूरी तरह अडिग है, कितनी भी बारिश हो, परिक्रमार्थियों के जज्बे में कोई कमी नहीं आ रही। ज्यों ज्यों बारिश तेज होती है। भक्त जोश के साथ जयकारे लगाने लगते हैं। गिरिराज महाराज के जयकारे से शुरू हुआ मेला रफ्तार पकड़ने लगा है। भक्तों का कारवां चारों दिशाओं से गोवर्धन की ओर बढ़ता दिखाई पड़ रहा है। गोवर्धन महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए तलहटी में भक्ति, आस्था और विश्वास का जन समुद्र उमड़ पड़ा। शनिवार को सात कोस में मानव श्रंखला बनने लगी। आधीरात तक लाखों गिरिराज भक्त तलहटी में बिखरे नजर आए। कहीं कोई नृत्य कर परिक्रमा लगाने में मगन था, तो कोई राधे-राधे की धुन के साथ मस्ती में आगे बढ़ रहा था। भोपाल के वृद्ध रास बिहारी हों या 15 वर्षीय प्रदीप, 22 वर्षीया रश्मि हो या जीवन के 65 बसंत देख चुकी मछला देवी, किसी में भी आस्था कम नहीं दिख पड़ रही। गोवर्धन महाराज के बोल, उनकी आस्था को पग-पग पर बढ़ा रहे हैं। गोवर्धन का कण-कण गिरिराज जी की भक्ति में सराबोर नजर आया। विदेशी भक्त भी आस्था के सागर में डुबकी लगाने में पीछे नहीं रहे। आशा के विपरीत हो रही वर्षा के कारण आधी रात के बाद श्रद्धालुओं के सैलाब में कुछ ठहराव दिखाई दिया। इधर, गिरिराज जी के श्रृगार में इठलाये हीरे, माणिक, मोती स्वर्ण मुकुट पर मोर पंख, ठोड़ी पर सजा हीरा, हाथों में लकुटी और माणिक मोतियों का श्रगार पहन तिरछी चितवन से निहारते दानघाटी गिरिराज प्रभु की अलौकिक मनमोहक छवि श्रद्धालुओं को एकटक निहारने पर मजबूर कर रही थी। आंखो से बरसता माधुर्य सभी को अपनी ओर आकर्षित कर नयनाभिराम के नाम को सार्थक कर रहा है। हीरे, माणिक, मोती मानो गिरिराज प्रभु के श्रृंगार में आकर अपनी किस्मत पर इठला रहे हैं। फूलों की घाटी नजर आता गिरिराज मंदिर विभिन्न रंगों की लाइटों से चारों दिशाओं को शोभायमान कर रहा है। मुडिया पूर्णिमा पर्व पर गिरि गोवर्धन धाम आये लाखों श्रृद्धालुओं के जन सैलाब को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ का रेला कारों बसों और दुपहिया तिपहिया वाहनों के जरिये देर रात से लेकर आज रविवार दोपहर तक आता रहा। जतीपुरा, मुखारबिन्द, दानघाटी, पूंछरी का लौठा आदि स्थानों पर पुलिस ने कडी चैकसी बरती। अफसरों ने लगाई गोवर्धन की परिक्रमा बरसात से लडखडाई प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को देर रात तक डीएम, एसएसपी गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने ध्वस्त हुई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुडिया पूर्णिमा के पहले दिन से ही शुरू हुई बारिश से प्रशासन की लगभग दो माह से की जा तैयारियों पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। मेला के लिए बनाई गई सभी पार्किंग इस समय लबालब हो गई है। सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा अन्य संसाधनों पर भी बारिश का खासा असर पड़ा है, यातायात व्यवस्था भी चरमरा गयी है। अचानक हुए इन हालातों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मेलाधिकारी (एडीएम) अजय कुमार अवस्थी ने गोवर्धन के पूरे मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर यहां हालात पर काबू पाने की संभावनाओं को तलाशा। इस दौरान सीओ गोवर्धन अजय कुमार भी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। राया कस्बे में ईमानदारी आज भी जिन्दा है यह कहावत सही साबित हो गई। मामला गुरुवार का है विद्या सागर एकेडमी का डाईवर मनोज जो सादाबाद रोड पर अनोडा बस से स्कूल के छात्रों को छोड कर राया आ रहा था। इसी बीच एक महिला मानवती देवी पत्नी राम हरी निवासी श्याम नगला मांट जो कि पचावर से एक शादी में शामिल होकर वापस राया की तरफ आ रही थी। इस महिला के कहने पर डाईवर ने उसे बिठा लिया। महिला राया मे बस से उतरते समय अपना पर्स भूल वस सीट पर छोड कर चली गई। डाईवर ने जब विद्यालय विद्या सागर एकेडमी में खडी कर जाने लगा तो उसे सीट पर एक पर्स दिखाई दिया। जब यह बात डाईवर मनोज ने विद्यालय के संचालक जे पी पाठक जी को बताई तो पर्स को खोल कर देखा तो उसमे सोने व चाँदी के आभूषण व कुछ रूपये मिले। दो दिन तक इंतजार करने के बाद जब कोई नही आया तो पर्स में रखे कागज जिसमें  फोन न0 लिखा हुआ था जब पर सम्पर्क किया गया तो फोन पर हुई बात करने पर जब उक्त महिला से बात हुई तो उसने अपना पर्स खोने की बात कही उक्त महिला ने शनिवार को विद्यालय पहुँच कर अपने सामान की जब पहचान बताई तो उक्त महिला को उसका पूरा पूरा समान दे दिया गया। इस मौके पर अमिता सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Read More

मथुरा। कोसी नगर क्षेत्र स्थित शेरगढ रोड ‘थाना घेरो’ अभियान के तहत रविवार को भाजपाईयों ने थाना शेरगढ का घेराव कर प्रदेश की लडखडाई कानून व्यवस्था की जमकर भत्र्सना की। सैकडों की संख्या में भाजपाईयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में बडी संख्या में भाजपाई थाना शेरगढ पहुंचे और घेराव किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्थापित गुंडा और आपराधिक समाज खुलेआम वारदातें कर रहे हैं। प्रदेश में आपराधिक वारदातें काफी बढ गई हैं। मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा के आधार पर प्रदेश भर में हो रही नियुक्तियों से स्थिति और भयावह हो गई है। इस दौरान भाजपाईयों ने अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। धरने पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के रघुवर तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल माँट वाले, जिला महामंत्री तरुण सेठ,दिगम्बर चैधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया के परिवारी जनों दूसरी जाति की युवती को गांव में लाने और परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश से बच कर भागना प्रेमी प्रेमिका के लिये काफी दुखदाई सावित हुआ कई वाहनों से टकराते हुए यह प्रेमी आखिर थानेदार की गाडी से ही जा टकराये। थाने दार ने जानके दुश्मन बने ग्रामीणों से थाने में शरण देकर प्रेमी प्रेमिका को फिलहाल बचाया है। पड़ोसी राजस्थान के भरतपुर जनपद अन्तर्गत कामा निवासी रानी 22 वर्ष पुत्री रामजी लाल (काल्पनिक नाम) से अलीगढ जनपद के इग्लास थाना क्षेत्र अन्तर्गत सूरजा काॅलोनी निवासी अमर पाल के बेटे नन्दलाल 25 वर्ष की आंखें चार हो गयीं, जिसके चलते शनिवार को नन्दलाल अपनी गाडी से रानी को अपने घर ले आया और परिजनों के समक्ष प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखा। परिजनों और आस पडोस के लोगों को जब मालुम हुआ कि रानी बाल्मीक समाज से है और नन्दलाल जाट है तो नन्द लाल के परिजन और ग्रामीण आग बबूला हो गये जैसे तैसे नन्द लाल मौके से रानी को लेकर मथुरा की ओर भागा। बताते है कि सूरजा काॅलोनी के लोगों ने काफी दूर तक प्रेमी युगल का पीछा किया जिससे कई वाहनों से टकराते हुए यह दोनों नगोडा तक पुंहच गये। इस बीच किसी ने जिला अपराध नियंत्रण कक्ष को लूट की सूचना दे दी जिससे राया पुलिस सक्रिय हो गयी। राया थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ नगौडा पर तैनात थे, इसी बीच प्रेमी युगल की गाड़ी थानेदार की गाड़ी से भी जा भिडी पहले तो पुलिस ने इन दोनों को खूब हड़काया लेकिन बास्तविकता का पता लगने पर थाना प्रभारी दोनों को राया थाने ले गये जहां इन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि पहले युवक युवती की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता है इसके वाद इनके विरूद्ध कोई प्राथमिकी दर्ज कराता है तो उस पर आवष्यक कार्यवाही होगी। 

Read More

चैतरफा जल भराव से आवागमन बाधित, रंगेश्वर विग्रह गन्दे पानी में डूबा दुकानों में घुसा पानी, आकाशीय विजली ने जर्जर की दरेसी अस्पताल की दीवार मथुरा। लगातार हो रही वर्षा से शहर के हालात बद से बदतर हो गये है। शहर के अन्दर पडने वाले चार रेलवे पुलों के नीचे जल भराव के कारण यातायात व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गयी चार पहिया वाहनों व दुपहिया वाहनों से लोग इन मार्गों से होकर नही निकल पाये। विद्युत विभाग की अन्डर ग्राउन्ड केबिल विछाने के वाद सड़को को जिस प्रकार से खोदकर फिर उनको भरा गया था उससे विद्युत विभाग के कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। आकाशीय विजली के कहर से दरेसी रोड स्थित इस्लामियां इन्टर काॅलेज और दरेसी अस्पताल की दीवार में दरारें पडने से दोनों भवनों को नुकसान हुआ है। शहर में चारों तरफ गहरे गडडे नजर आ रहे है। जल भराव के कारण अंतापाड़ा के दर्जनों घरों में पानी घुस गया, नाले का बरसाती पानी घरों में घुस जाने से यहां रहने वाले लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया कीमती घरेलू सामान को भारी नुकसान होने से लोग परेशान हैं। जल भराव के कारण शहर के कई इलाकों में दर्जनों वाहन फंसे नजर आये दुपहिया वाहन तो काफी काफी दूर तक बह गये। लम्बे इन्तजार के वाद आयी वर्षा ने अब मुसीबत का रूप ले लिया है पिछले चैबीस घन्टे से लगातार वर्षा के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चलते जहां चैतरफा पानी ही पानी से लोग परेशान हुए वहीं पीने व अन्य दैनिक कार्यों के लिये पानी जुटाना भी लोगों के लिये कष्टकारी सावित हुआ। शहर के बीचों बीच रंगेश्वर महादेव का विग्रह गन्दे पानी में डूबने से भक्तों की भावनाएं आहत हुंयी। कुल मिलाकर झमाझम वर्षा ने समूचे ब्रज क्षेत्र में इन्द्र के प्रकोप की कल्पना तरोताजा कर दी है। शहर के चैक बाजार नया बाजार स्वामी घाट द्वारिकाधीश छत्ता बाजार होलीगेट आदि क्षेत्रों में जल भराव से जहां आवागमन बाधित हुआ वहीं कई दुकानों में गन्दे पानी के प्रवेश कर जाने से दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। क्वालिटी तिराहे से जंकशन की ओर जाने वाले मार्ग माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आस पास की दुकानों में पानी भरने से दुकानदार निराश दिखाई दिये दोपहर वाद तक झमाझम वारिस के चलते शहर की सडकों पर आमतोर पर सन्नाटा बना रहा मुख्य मार्गों पर सामान्य की तुलना में कम सवारी वाहन दौडते नजर आये। अन्डर ग्राउन्ड विद्युत केबिल डालने में ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही की पोल भी वर्षा ने खोल कर रखदी शहर के कई इलाकों में सड़क और सीबर व मेनहोलों के धंस जाने से हालही में बनी सड़क ने जर्जर रूप ले लिया है। शहर के किसी भी इलाके को ले लीजिए वही नाली और नाले ओवर लोड मिलेगे डीग गेट मसानी तिराहा पर जब भी पानी भरता हे तो ओबर लोड सिल्ट की बजह बनती हे बेचारे पशु कही किसी घटना का शिकार न हो जाये। अगर वक्त रहते हुये नगर पालिका प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो कभी बड़ी घटना हो सकती है। वहीं मौलाना आजाद रोड़ पर स्थित इस्लामियां इण्टर कॉलेज व बृज चिकित्सा संस्थान की सीमावर्ती दीवार में दरारें आकाशीय विजली के कहर से पड जाने के कारण इन दोनों सार्वजनिक हित के भवनों को नुकसान हुआ है। 

Read More

पडोसियों ने दिखाया साहस बाहर निकाला  मथुरा। थाना व कस्बा राया के रेतिया बाजार में रविवार की सुबह मकान की छत भरभरा कर गिर गयी, जिसमें दब कर मॉ और दो बेटे घायल हो गए। पडौसियों ने साहस का दिखाते हुए मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया, हालत चिंता जनक होने पर मथुरा रैफर कर दिया। रेतिया बाजार गली डालचंन्द्र निवासी श्रीमती कांति उम्र 60 वर्ष पत्नी सुभाष चन्द्र शर्मा अपने दो पुत्र राजू उम्र 30 और योगेश उम्र 22 वर्ष के साथ रहती है। रविवार की सुबह छह बजे तीनों लोग नींद से जाग गए थे और मॉ सफाई कर रही थीं। दोनों बेटे बैठे थे तभी अचानक मकान के अन्दर कमरें की एक लडकी की सोट गिर गयी। जिसको हटाने के लिए तीनों लोग हटाने लगे तभी मकान की छत एक दम भरभरा कर गिर पड़ी जिस से तेजी के धड़ाम की आवाज भी हुयी जिस को सुन कर पडोसी भी भयभीत हो गए जब बाहर निकल कर देखा तो तीन मॉ बेटा मलबे में दबे हुए थे और बाकी बची छत के ईंटे भी एक-एक कर गिर रही थी। लेकिन पडौसियों ने साहस का परिचय दिया और एक साथ सभी लोग मलवा हटाने में लग गए और तीनों को बाहर निकाला उपचार के लिए हाथरस रोड पर स्थित राजेश्वरी हास्टपीटल में भर्ती करा दिया। मॉ कान्ति देवी और योगेश की हालत चिंता जनक होने पर उन्हें मथुरा रैफर कर दिया। गौरतलब रहे कि अभी हाल में ही 3 जुलाई को हाजीपुर कालोनी में एक मकान की दीवार गिर गयी थी जिसमें दब कर अजहरूदिन उर्फ गडरिया की मौत हो गयी थी और अन्य कई लोग घायल हो गए थे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता के निकट कार सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, परिणाम स्वरूप कार में सवार 2 महिला सहित 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी एक परिवार आज प्रातः गोवर्धन जा रहे थे। कार सवार यह परिवार जैसे ही गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता ग्राम के समीप पहुंचे तभी कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में कार में सवार राधा 28 पत्नी जितेन्द्र, राधा यादव 33 पत्नी हरी सिंह, मोन्टा यादव 32 पुत्र राजेन्द्र व सौरभ यादव 28 पुत्र नौनी यादव निवासीगण इरावली ग्वालियर घायल हुए। हादसा देखकर जमा हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर टेªन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया। चिंताजनक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संतोष दीक्षित 66 वर्ष पुत्र पुरूषोत्तम दीक्षित आज रविवार प्रातः गोंडवाना एक्सप्रेस से मथुरा आ रहा था। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर जैसे ही टेªन की स्पीड कम हुई उन्होंने उतरने का प्रयास किया, मगर संतुलन बिगडने से वह प्लेटफार्म से नीचे आ गिरे। हादसे में उन्हें गहरी चोटें आई हैं, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। श्री दीक्षित यहां दर्शनार्थ आये थे।

Read More