मथुरा

मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर के गुरुपूर्णिमा महापर्व का सत्संग-मेला आज तीसरे दिन गहमा गहमी का रहा। महापर्व का मुख्य आकर्षक ‘‘पूजन’’ आज प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त की अमृत बेला में शुरु हुआ। पूजन प्रारम्भ हो जाने से सत्संग व पूजन में भीड़ बँट गई। सत्संग में संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने मार्मिक, सारगर्भित, भावात्मक सत्संग सुनाकर सबको खूब झकझोरा। ‘‘गुरु का ध्यान कर प्यारे, बिना इसके नहीं छुटना’’ गुरु वन्दना से अपना सत्संग प्रारम्भ करते हुये उन्होंने कहा कि हम सब लोग भाग्यषाली हैं, जो गुरु दरबार में गुरुपूजा के अवसर पर आयें हैं। हमें ऐसे स्थानों पर जाकर यह जानना चाहिये कि हम कौन हैं? जीवात्मा क्या है? कहाँ से आई हैं? मरने के बाद कहाँ जायेगी? किस काम के लिये मानव तन में भेजी गई? हमने इसको जानने की कोशिश नहीं की। दुनियाँ के रगड़े-झगड़ों और धन्धों में इस तरह मस्त और मशगूल हैं कि हमें अपने मानव तन की सार्थकता का होष ही नहीं। उन्होंने सृष्टि की रचना का तरतीबवार वर्णन किया और अनामी पुरुष को आदि प्रभु, चैतन्य सत्ता करार देते हुये कहा कि ‘‘एक अनीह, अनामा! अज सच्चिदानन्द प्रभु धामा!!’’ ने अपनी मौज मर्जी से चैतन्य शब्दों द्वारा अगम, अलख, सत्तलोक तीन अपरिवर्तनशील लोकों की रचना की। नीचे का विस्तार सत्तपुरुष के द्वारा हुआ। सबसे छोटे पुत्र त्रिलोकीनाथ निरंजन जिन्हें काल भगवान भी कहा जाता है, ने अखण्ड तपस्या करके जीवों का भण्डार मांगा। बिना जीवात्मा के रचना नहीं हो सकती, मालिक ने खुश होकर जीवात्माओं (सुरतों) को यह कहकर भेजा कि जब हमारी याद आने लगे तो हम सन्तों को भेज रहे हैं इनका साथ करके, हाथ पकड़कर वापस चली आना। अनेक युग बीत गये जीवात्मायें अपने निर्मल चैतन्य देश वापिस नहीं जा पाई। महात्मा सुरतों को निजधाम ले जाने के लिये आते हैं। मौत के वक्त असहनीय पीड़ा होती हें उसी दुःख दर्द से बचने और अपने प्रभु को पाने के लिये भजन कराया जाता है।

Read More

मथुरा। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बाल कृष्ण की लीलास्थली रमण रेती स्थित उदासीन काष्र्णि आश्रम में ठाकुर रमण विहारी लाल के मनोहारी दर्षन और सन्त प्रवर काष्र्णि स्वामी गुरुषरणानन्द महाराज की पूजा - अर्चना करते हुए देष - विदेष से आए हजारों हजारों भक्तजन असीम आनन्द की अनुभूमि कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा पर्व पर ब्रज के सभी गुरु स्थानों पर गुरुओं के प्रति श्रद्धा के दर्षन हो रहे हैं किन्तु रमण रेती आश्रम मंे भक्ति - आध्यात्म - श्रद्धा - आस्था की वयार से वातावरण सुरभित हो रहा है। महाराजश्री से इस पावन - पर्व पर दीक्षा प्राप्त करने तथा गुरु पूजन के लिए भक्त नर - नारियों की भोर की पहली किरण से ही पंक्तियाँ लग गई थीं। भक्तों की बहुसंख्या के कारण महाराजश्री की कुटिया तक पहुँचने में उन्हें समय लग रहा था किन्तु सभी षान्त - भाव से अनुषासित रहते हुए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। आश्रम परिसर में ठाकुर रमण विहारी लाल और सद्गुरुदेव भगवान की जय - जयकार के स्वर गूँज रहे थे। महाराजश्री की कुटिया में पहुँच कर उन्होंने गुरु पूजा कर आषीर्वाद प्राप्त किया। गुरु - पूजन के लिए विभिन्न स्थानों से आए भक्तों के वाहनों से गोकुल से लेकर आश्रम तक की सड़क और विषाल पार्किंग स्थल अट गया था। आश्रम में भक्तजनों के लिए सभी निःषुल्क व्यवस्थाएँ की गई थीं। सायंकाल सन्तों के प्रवचन तथा स्वामी रामस्वरूप षर्मा के निर्देषन में रासलीला का मंचन हुआ। ठाकुर रमण विहारी लाल मन्दिर के प्रांगण में घूँघट डाले महिलाएँ भक्ति - विभोर हो नृत्य कर रही थीं, दूसरी ओर सन्तजन गोपाल विलास का पाठ कर रहे थे। आश्रम परिसर में स्थित अभयारण्य और रमण सरोवर भक्तजनों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे।

Read More

मथुरा। हरीनगर में सोमवार को धराशायी हुए नवनिर्मित मकान के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भवन स्वामी मनोज खंडेलवाल को जेल भेज दिया है, जबकि उसके भाई की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं। घटना के संबंध में मृतक मजदूर सन्नी के भाई ने दोनों भवन स्वामी भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।  उल्लेखनीय रहे कि बीते सोमवार को महोली रोड स्थित हरीनगर कॉलोनी में निर्माणाधीन तिमंजिला मकान जमींदोज हो गया था, जिसमें दबकर 2 मजदूरों की मौत हुई थी। यह भवन डेयरी व्यापारी मनोज खंडेलवाल व उनके भाई लक्ष्मण खंडेलवाल बनवा रहे थे। इस मामले में आगरा आयुक्त चन्द्रकांत ने जिला प्रशासन को तत्काल खंडेलवाल बंधुओं की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मगर घटना के बाद से दोनों भाई गायब हो गए थे। इधर, इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मजदूर सन्नी के भाई रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी गुलाब नगर ने भवन स्वामियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया। रात्रि में पुलिस ने कार्यवाही कर होलीगेट स्थित कृष्णा डेयरी ने मनोज खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद मंगलवार आज जेल भेज दिया है। पुलिस अब लक्ष्मण खंडेलवाल की तलाश कर रही है।

Read More

मथुरा। शहर के धौलीप्याऊ क्षेत्र में आज मंगलवार बडा हादसा होते-होते रह गया। घनी आबादी क्षेत्र में एक नीम का विशाल पेड उखड कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना धौलीप्याऊ क्षेत्र की है, बताया जाता है कि आज पूर्वान्ह सडक किनारे खडा विशाल का एक विशाल पेड अचानक जमीन से उखड कर सडक पर आ गिरा। शुक्र था कि जिस वक्त यह पेड गिरा, उस समय यातायात का दबाव कम था वरना कई लोग इसकी पेड की जद में आ जाते। पेड़ धराशायी होने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद पेड को सडक से हटाया जा सका।

Read More

नई दिल्ली । राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्षकार हामिश अंसारी का निधन हो गया है। फैजाबाद में 96 साल की उम्र में हाशिम अंसारी ने अंतिम सांस ली। अंसारी लंबे समय से बढती उम्र के कारण बीमार चल रहे थे जिसके बाद कल देर रात उन्होंने अयोध्या में अंतिम सांस ली। 1949 से वो इस मुद्दे की पैरोकारी कर रहे थे। मैं फैसले का भी इंतजार कर रहा हूं और मौत का भी लेकिन यह चाहता हूं मौत से पहले फ़ैसला देख लूं। ये शब्द थे 90 साल के बुज़ुर्ग हाशिम अंसारी के। साठ साल से बाबरी मस्जिद की क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे 90 वर्षीय हाशिम गज़ब के जीवट के आदमी थे। हाशिम अयोध्या के उन कुछ चुनिंदा बचे हुए लोगों में से थे। जो लगातार 60 वर्षों से अपने धर्म और बाबरी मस्जिद के लिए संविधान और क़ानून के दायरे में रहते हुए अदालती लड़ाई लड़ रहे थे। मैं सन 1949 से मुक़दमे कि पैरवी कर रहा हूं। लेकिन आज तक किसी हिंदू ने हमको एक लफ्ज़ ग़लत नहीं कहा। हमारा उनसे भाई चारा है। वो हमको दावत देते हैं। मै उनके यहां परिवार के साथ दावत खाने जाता हूं। हाशिम अंसारी कहा करते थे कि स्थानीय हिंदू साधु-संतों से उनके रिश्ते कभी खऱाब नहीं हुए। मै जब भी उनके घर गया, हमेशा अड़ोस-पड़ोस के हिंदू युवक चचा-चचा कहते हुए उनसे बात करते हुए मिले।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गूगल सर्च इंजन ने टॉप 10 अपराधियों में दिखाया। अब इस मामले में गूगल के सीईओ व हेड(इंडिया)को कोर्ट ने नोटिस भेजा है।    एडवोकेट सुशील कुमार मिश्रा ने गूगल के खिलाफ इलाहबाद कोर्ट में गूगल के खिलाफ इस मामले में याचिका दायर की थी। इलाहबाद कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए गूगल सीईओ और उसके इंडिया हेड को नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।    सुशील मिश्रा ने याचिका में लिखा है कि जब उन्होनें गूगल से अपराधियों की सूची में से पीएम मोदी का नाम हटाने का आग्रह किया तो गूगल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इस पर शिकायतकर्ता ने चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट के समक्ष एक याचिका दायर की, लेकिन 3 नवंबर 2015 में वह खारिज हो गई।    याचिका खारिज होने के बाद सुशील मिश्रा ने याचिका पुन:दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक जंग यी छिड गई है। वहीं गूगल का कहना है कि ऐसे विवादास्पद नतीजों को दिखाते वक्त उसकी विचारधारा का इन नतीजों से कोई लेना-देना नहीं होता।   वैसे तो गूगल इस मामले में पहले माफी मांग चुका है। गूगल का कहना है कि गूगल सवालों के पूछे जाने पर वेब पेज पर लगी इन तस्वीरों को उठा लेता है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुडग़ांव । पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 56 वर्षीय शाहिद काफी लंबे समय से बीमार थे और गुडगांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही हॉकी जगत में शौक की लहर दौड गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। 1980 मास्को ओलंपिक की गोल्ड विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रह चुके शाहिद मेदांता अस्पताल में कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वो मल्टी ऑर्गन फेलियर से पीडि़त थे और कोमा से बाहर नहीं आ सके। उनका अंतिम संस्कार उनके जन्म स्थल वाराणसी में होगा।    मोहम्मद शाहिद ने लगातार तीन ओलिंपिक 1980, 1984 और 1988 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। वह पिछले कुछ समय से लीवर और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के आधार पर पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। मॉस्को ओलिंपिक 1980 में आखिरी बार गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्ताल रहे मोहम्मद शाहिद बनारस के मूल निवासी थे। पिछले महीने पेट दर्द के कारण शाहिद को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। हॉकी की दुनिया में ड्रिब्लिंग के बादशाह कहे जाने वाले मोहम्मद शाहिद की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने 1982 और 1986 के एशियाड में रजत और कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। शाहिद को 1981 में अर्जुन पुरस्कार के साथ 1986 में पद्मश्री अलंकरण से नवाजा गया था।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 85.83 अंकों की मजबूती के साथ 27,873.45 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.30 अंकों की बढ़त के साथ 8,549.85 पर करोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.92 अंकों की कमजोरी के साथ 27,775.70 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.1 अंकों की कमजोरी के साथ 8,515.45 पर खुला।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

फॉक्स स्टार स्टूडियो और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ अगले साल 31 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है और इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, मेहरीन पीरजादा और अनुष्का हैं। अनुष्का ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, ‘‘मेरे पास आपके लिए एक खबर है। ‘फिल्लौरी’ 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।’’  फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘हमें ‘फिल्लौरी’ की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक रोमांटिक ढेर सारे देसी रंगों से भरी रोमांटिक फिल्म है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।’’ अनुष्का के प्रोडक्शन बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । कश्मीर में अब हालात नियंत्रण में हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान काला दिवस मना रहा है। जो दूसरे के घर में आग लगाता है वह खुद भी जलकर राख हो जाता है। गुजरात में दलितों पर अत्याचार पर हमें दुख है। सिद्धू ने भाजपा छोड़ने की बात अभी तक अपने मुंह से नहीं कही है। यूपी में दो तिहाई बहुमत से भाजपा सत्ता में आयेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने मथुरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहीं। भजापा नेता ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान ईमानदार हैं और वे देश की सुरक्षा के लिये हमेशा समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। जो भी इन जवानों के साथ हुआ वह निंदनीय है। उत्तर प्रदेश की जनता 2017 के चुनावों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही है और चुनावों में भाजपा 2/3 बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और प्रदेश में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं दे पायी है। उन्होनंे शीला दीक्षित को प्रदेश का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है लेकिन यहां भी दिल्ली जैसा ही हाल होगा। बसपा को देख चुके हैं और सपा को देख रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त है। गुजरात में दलितों के साथ जो हुआ उसका हमें दुख है। हम हमेशा से दलितों का सम्मान करते आये हैं और करते रहेंगे। उन्होंने पंजाब से राज्यसभा के सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर कहा कि भाजपा ने उनके सम्मान में कोई कमी नहीं की। यदि कोई कमी बाकी रह गयी है तो वे बतायें लेकिन अभी तक सिद्धू ने अपने मुंह से यह नहीं कहा कि हम पार्टी को छोड़ रहे हैं।  

Read More