मथुरा

मथुरा। मांट थाने के ग्राम डांगोली खादर से आज सुबह एक महिला की लाश मिली है जिसकी गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत होती है। पुलिस मामले की छानवीन में जुटी है। डांगोली ग्राम की खादर में आज शनिवार सुबह जंगल गये ग्रामीणों ने चरी के खेत में एक महिला काशव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पूरे गांव में जंगल में आग तरह फेल गयी। और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौंके पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के षव के पास से मतदाता पहचान पत्र बरामद किया है जिस पर दर्ज फोटो मृतका से मिलता है। मतदाता फोटो पहचान पत्र के आधार पर मृतका नाम ललिता पत्नी दयाराम 45 वर्ष निवासी ग्राम बनचारी होडल पलवल है। पुलिस के अनुसार मृतका की कहीं अन्यत्र गला दवाकर हत्या कर शव यहां डाला गया है। मृतका के साथ गैंगरेप की भी आशंका व्यक्त की जा रही है पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र अन्तगर््त पैगांव में पुरानी रंजिष को लेकर पांच नामजदों ने एक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात पैगांव निवासी हीरा सिंह 75 वर्ष पुत्र दीपा सिंह अपने खेत पर सोया हुआ था तभी कुछ लोगों ने गला दवाकर उसकी हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बताया गया कि 1984 में हुए झगडे में मृतक आरोपी था। और जेल काट चुका था। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन अंतर्गत कस्बे में हेतराम उर्फ हेती पुत्र स्च. रामजीत निवासी मुडसेरस से राजवी पुत्र राधे बिहारी सक्सैना निवासी दसबिसा गोवर्धन आदि दो लोगों व दो अन्य ने धोखाधड़ी कर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रूपये ले लिये और वापिस मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। राया कस्बा स्थित मांट रोड पर पानी की पाईप लाइन बस्ट होने के कारण कसबा राया की पेयजल व्यवस्था ठप्प हो गयी जिस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तीन दिन बाद भी पानी की पाईपलाइन ठीक नहीं हो सकी है। जिस से कसबा राया में पेयजल संकट गहरा रहा है। नगर पंचायत राया के सभासद ओमा गुरू ने बताया कि मांट रोड पर रिलान्य कम्पनी की फोरजी की भूमिगत लाइन मशीन द्वारा डाली जा रही है जिस से पानी की टंकी को जाने वाली भूमिगत पानी लाइन बस्ट हो गयी जिस के कारण तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिस के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन बाद भी पानी की लाइन ठीक नहीं होने से लोग परेशान है और पानी के लिए सुबह से ही इधर उधर परेशान भटकते है। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने बताया कि पानी की लाइन खराब होने से पेयजल सप्लाई बाधित हो गयी थी जिस को लेकर मिस्त्री लगे हुए है और जल्दी ही पानी की पाइपा लाइन ठीक हो जायेगी। 

Read More

मथुरा। पूरे देश में एक तरफ स्वच्छता अभियान की गूंज हो रही है वहीं कृष्ण-कन्हैया की नगरी मथुरा गंदगी के ढेरों से तीर्थयात्रियों का स्वागत कर रही है। जगह-जगह उफनते सीवर, नालियों में भरी गंदगी, सड़कों पर फैलते गंदे पानी, तीर्थयात्रियों ही नहीं स्थानीय लोगों की भी भावनायें दूषित कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा ठेके और अपने कर्मचारियों द्वारा सफाई कैसे करायी जा रही है? शहर का भ्रमण करने से इसका स्वतः ही अंदाजा लग जायेगा। प्रमुख मंदिरों के आसपास बड़े-बड़े गंदगी के ढेर और मंदिर आने वाले चैक से द्वारिकाधीश तक स्थान-स्थान पर गंदगी, शहर की पाॅश कालोनी डैम्पियर नगर, सौंख अडडा मार्ग, स्टेट बैंक, कोतवाली रोड सभी जगह गंदगी देखने को मिलेगी। और तो और शहर के हृदयस्थल होलीगेट पर भी जगह-जगह गंदगी ने शहर के धार्मिक स्वरूप को बिगाड़ रखा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी क्यों इस पर ध्यान नहीं देते? चेयरमैन क्यों इसका निरीक्षण नहीं करतीं? कोतवाली रोड स्थित संतोषपुरा के सामने और चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज के सामने उफनते सीवरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं प्राईमरी लाल स्कूल के सामने स्थित शौचालय के बाहर भारी गंदगी से सफाईकर्मी खुद दुखी हैं।  मसानी के नाले से दूसरे सुभाष नगर और अन्य नाले बुरी तरह उफन रहे हैं। नये बस स्टैण्ड क्षेत्र में भी भारी गंदगी फैली हुयी है। भारी संख्या में तीर्थयात्री आते रहते हैं। शहरवासी भी इस गंदगी से परेशान हैं। सफाई का ठेका देने के बाद भी सीवरें उफन रही हैं। गंदे पानी सड़क पर बह रहे हैं और भाजपा की चेयरमैन स्वच्छता अभियान की हवा निकालने में लग रही हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। नगर पालिका क्षेत्र में ही गंदगी का आलम बताता है कि कभी शहर का निरीक्षण नहीं होता है। जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यांे से विमुख हैं जिसके कारण पूरा शहर गंदगी की चपेट में है। गली-मौहल्लों का और भी बुरा हाल है। घनी बस्ती वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होती। सफाई निरीक्षक, ईओ और चेयरमैन कभी इस तरह गौर नहीं करते। 

Read More

मथुरा। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय में लंबित वादों का परस्पर सहमति के आधार पर निस्तारण कराए जाने हेतु गत् 3 सितम्बर 2012 के कार्यालय ज्ञाप को संशोधित करते हुए 19 जून 2015 के कार्यालय ज्ञाप द्वारा 02 विभागीय विवाद समाधान फोरम के स्थान पर 04 विभागीय विवाद समाधान फोरम का गठन किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि विभागीय विवाद समाधान फोरम के समक्ष ऐसे सेवा संबंधी प्रकरण, जो उच्च न्यायालय में लंबित हों और जिनमें राज्य सरकार को पक्षकार बनाया गया हो, को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारण हेतु कर्मचारी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र प्रमुख सचिव-न्याय को प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनुश्रवण प्रकोष्ठ न्याय विभाग प्राप्त आवेदनों को प्रथम दृष्ट्या सुनवाई हेतु संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव को इस आशय से पत्रावली संदर्भित करेगा कि संबंधित प्रमुख सचिव सचिव, वादी को बुलाकर उनकी समस्याओं को स्वंय सुनें तथा निर्दिष्ट समय के अंतर्गत विधिमान्य व्यवस्थाओं के अनुसार प्रकरण का निस्तारण करके पत्रावली प्रमुख सचिव, अनुश्रवण प्रकोष्ठ न्याय विभाग को वापस करें। विभागीय प्रमुख सचिव यदि प्रकरण का निस्तारण फोरम के द्वारा कराना चाहते हैं तो अनुश्रवण प्रकोष्ठ न्याय विभाग मामले का परीक्षण करते हुए अग्रेतर कार्यवाहीध्सुनवाई हेतु उसे संबंधित फोरम के अध्यक्ष को प्रस्तुत करेगा। मुख्य सचिव के अनुसार फोरम के गठन का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा उच्च न्यायालय में लंबित वादों की संख्या में उत्तरोत्तर कमी लाना है। 

Read More



Mediabharti