मथुरा

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र से ट्रक के द्वारा अबैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 1100 पेटी कल आबकारी टीम ने पकड़ी है। नवागत आबकारी अधिकारी ने टीम का उत्साह वर्धन करते हुए उनकी पीट थपथपाई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक अनत कुमार मिश्रा ने अपने हमराई बलवीर शर्मा, नरेश कुमार को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए राया मार्ग स्थित मजा सय्यैद के पास अवैध शराब से भरा ट्रक के आने का इंतजार करने लगे। सायं साढ़े छह बजे करीब ट्रक आया जिसे आबकारी टीम द्वारा रोका गया जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें 1100 पेटी शराब जिन ब्राउण्ड की पाई गई जिनकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पकडे गए आरोपियों की शिनाख्त अमित कुमार एवं संजू राम निवासी चढ़ीगढ़ बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों के अनुसार यह शराब वह चढ़ीगढ़ से अरूणांचल प्रदेश में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। जिला अधिकारी चन्द्रशेखर द्वारा टीम को सराहनीय कार्य के लिए पीट थपथपाई तथा उन्हें भविष्य में उत्साहवर्धन काम के प्रति उत्साहित किया।   

Read More

मथुरा। आगे आने वाली पीड़ियों को अनाज और पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा इसके लिए आवश्यक है जनसंख्या नियंत्रण कानून बने। धर्म और राजनीति को छोड़कर एक देश एक कानून की व्यवस्था लागू हो। यह बात केन्द्रीय मंत्री गिररिराज सिंह ने आज यहां दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा अनुसंधान विश्वविद्यालय में मीडिया से रुबरु होते हुए कही। बिहार की नीतिश सरकार और लालू यादव को कटघरे में खड़ा करने के साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार को भी जमकर निशाने पर लिया। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था की बात कहते हुए मथुरा में कानून व्यवस्था को तार-तार बताते हुए उन्हौने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार के संरक्षण में मथुरा की शांत फिजा को पलीता लगा दिया। सरकारी संरक्षण में ही एसपी की हत्या कर दी। उन्हौने कहा कि कैराना के हिन्दुओं ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें आजादी के बाद भी पलायन करना पड़ेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दादरी कांड में जिस तरह सपा ने मुॅह की खाई वहां गौमांस का होना वैज्ञानिक जांच में पाया गया इसी तरह अखिलेश सरकार को कैराना में भी मुॅह की खानी पड़ेगी।  सपा सरकार में कौमी एकता दल के विलय के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना कौमी एकता पार्टी का नाम लिए कहा कि विलय करने वाली पार्टी गुण्डों की सरगना है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार अपराधियों का नेत्रत्व करती है। केन्द्रीय मंत्री ने प्रत्येक परिवार को दो बच्चे पैदा करने की बात कहते हुए कहा कि भारत में ही क्यों धर्म और कानून की बात होती है। दुर्भाग्य है कि देश में इसे वोट की नजर से देखा जाता है जबकि मलेशिया, इंडोनेशिया आदि देशों का उदाहरण देते हुए उन्हौने कहा कि तमाम देशों में जनसंख्या नियंत्रध कानून बनाए जा चुके हैं और अमल में हैं। उन्हौने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरु को देश में विकास की धीमी गति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मैनें मैकाले की शिक्षा पद्धति और नेहरु माॅडल को किनारे कर विकास की राह पर काम शुरु किया है। नेहरु माॅडल ने उद्योगपतियों को बढावा देकर विकास का मार्ग अवरुद्ध किया वहीं मैकाले शिक्षा पद्धति ने रोजगारहीन शिक्षा दी। 

Read More

कई घन्टे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग,  पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां मथुरा। बीतीरात दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चैमुहाँ पर ग्रामीणों ने गौवंष से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया, इस ट्रक में मरे हुए गौवंश को देख कर ग्रामीण उत्तेजित हो उठे और ट्रक में आग लगाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस वल ने प्रदर्शन कारियों को खदेडने के लिये बल प्रयोग किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण वन गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देररात उस समय हंगामा हो गया जब प्रतिबंधित पशु भर कर ले जा रहे ट्रक को चैमुहाँ पर लोगों ने पकड़ लिया। ट्रक में बुरी तरह भरे पशुओं को देखकर भीड़ आक्रोशित हो गयी और उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं को उतार कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया । आक्रोशित ग्रामीण इतने उत्तेजित थे। धूं धूं कर जलता यह ट्रक हुआ उन लोगों के आक्रोश का शिकार जिन्होंने इस ट्रक में प्रतिबंधित पशु को बुरी तरह भर कर जाते हुए देखा । करीब 45  से ज्यादा भरे हुए पशुओं को देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते हुए ट्रक में आग लगा दी । आग जनि और हाई वे जाम की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग इस कदर आक्रोशित थे की उन्होंने आग बुझाने आई दमकल की गाडी पर पथराव कर दिया । घंटो तक चले हंगामे और जाम के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो पर बल प्रयोग कर हाईवे पर जाम खुलवाया। मथुरा में पशु तस्करी के लिए जा रही गायों को ट्रक सहित ग्रामीणों  ने पकड़ लिया। बताते चले की एक ट्रक में भरकर गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।वह दोपहर में चैमुहाँ पर खराब हो गया।और कई घंटो तक वही पर खड़ा रहा।यह त्रिपाल से बंद था।जब लोगो को इसमें से बदबू आई और उन्होंने त्रिपाल हटाकर देखा तो लोग दंग रह । उसमे करीब 40 गाय मृत अवस्था में और करीब 5 गाय जिन्दा मिली। गए।इससे पहले ही ट्रक ड्राईवर और उसका साथी ट्रक को छोड़कर भाग निकले। ट्रक को आक्रोशित लोगो ने खाली करके बीच चैराहे पर खड़ा कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक बार तो प्रदर्शन कार्यों के बैरंग लोटा दिया ग्रामीण इतने उत्तेजित थे की उन्होंने पुलिस को ट्रक के पास तक नहीं आने दिया और आग बुझने पहुंची दमकर पर पथराव कर दिया। जाम और आग जनी की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए और उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया।  बाॅक्स  पशु तस्करों पर लगेगा एनएसए   चैमुहा क्षेत्र मंे गायों से भरे ट्रक में मिले गोवंश को लेकर हुये बवाल और जनपद में बढती पशु तस्करी को लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने आज बृहस्पतिवार पत्रकारों से कहा कि पशु तस्करों पर जल्द ही एनएसए की कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के गांव अड़ींग स्थित नहर के किनारे एक खेत में चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसके चेहरे और गर्दन पर चाकूओं के निशान बताये गये हैं। उसकी गला घोंटकर हत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियांे का यह भी कहना है कि हत्या करने के बाद शव को यहां डाला गया है। घटना का पता आज सुबह उस समय चला जब अड़ींग निवासी अमर सिंह के खेत में रक्तरंजित चालीस वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा तो आसपास खबर फैल गयी। ग्रामीण इकटठे हो गये। अड़ींग पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर दरोगा और सिपाही पंहुचे जिन्होंने प्राथमिक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीण बता रहे थे कि हत्या की गयी है और यहां शव डाला गया है। शव पर रस्सी के फंदे के निशान हैं। मृतक के शव के पास से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। गोवर्धन व उसके आसपास के क्षेत्रों में अक्सर इस प्रकार की घटनायें सामने आती हैं। इलाके की पुलिस की आलसी कार्यप्रणाली और चैकसी न होने का परिणाम है कि लोगों को यह क्षेत्र आसानी से घटना के बाद शव फैंकने का मुफीद स्थान बन जाता है। पूर्व में हुयी घटनायें इसका गवाह हैं।

Read More

नई दिल्ली । दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में चल रही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की बैठक में भारत की कोशिशों को एक और झटका लगा जब स्विट्जरलैंड ने भी 48 देशों के इस समूह में भारत को शामिल करने का विरोध किया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड अपने पहले के रुख से पलट गया है। इस महीने की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान स्विट्जरलैंड ने एनएसजी में भारत की सदस्यता को समर्थन देने की घोषणा की थी।   इससे पहले दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में एनएसजी सदस्यों की अहम बैठक के दौरान कुछ देशों ने भारत द्वारा एनपीटी (परमाणु अप्रसार संधि) पर हस्ताक्षर नहीं करने के मुद्दे पर अपना विरोध जताया था। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील, ऑस्ट्रिया, न्यू जीलैंड, आयरलैंड और तुर्की ने भारत की सदस्यता का विरोध किया। इन देशों ने दलील दी कि चूंकि भारत ने एनपीटी पर दस्तखत नहीं किया है, इसलिए उसे इस क्लब में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इन देशों के विरोध के बाद यह साफ हो गया कि सिर्फ चीन ही नहीं है जो इस मुद्दे पर भारत का विरोध कर रहा है। इसके पहले ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से विशेष मुलाकात कर समर्थन मांगा था। मोदी ने जिनफिंग से कहा कि भारत के आवेदन पर चीन निष्पक्ष रवैया अपनाकर समर्थन करें। अब शुक्रवार को फिर बैठक हो रही है, जिसमें समर्थन पर फिर से चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि एनएसजी सर्व सहमति से किसी को मेंबर बनाता है। इसका मतलब यह है कि एक भी सदस्य देश अगर भारत की सदस्यता का विरोध करता है तो यह कोशिश बेकार हो जाएगी। पिछले कुछ वर्षों से भारत एनएसजी का सदस्य बनने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए 12 मई को औपचारिक आवेदन किया गया था। एनएसजी न्यूक्लियर सेक्टर से जुड़े बड़े मुद्दों की निगरानी करता है। इसके सदस्यों को न्यूक्लियर टेक्नॉलजी के ट्रेड और एक्सपोर्ट की इजाजत होती है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अपना हमला और तेज कर दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वामी ने शुक्रवार को अपने ऊपर नियंत्रण रखने की सलाह देनेवालों को धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर वह अपने पर उतर आए तो खूनखराबा हो जाएगा। स्वामी ने शुक्रवार को साफ तौर पर वित्त मंत्री जेटली पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘मुझे बिना मांगे अनुशासन में रहने की सलाह देने वालों को यह अंदाजा नहीं है कि अगर मैंने अनुशासन तोड़ दिया तो खूनखराबा हो जाएगा।’ हालांकि स्वामी ने जेटली का नाम तो नहीं लिया लेकिन वह स्पष्ट रूप से वित्तमंत्री का हवाला दे रहे थे, जिन्होंने बुधवार को उनसे मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर हमले के मद्देनजर नियंत्रण और अनुशासन की अपील की थी। स्वामी द्वारा कल आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर निशाना साधने के मद्देनजर सचिव के बचाव में भी जेटली ने अनुशासन शब्द का इस्तेमाल किया था। स्वामी ने एक अन्य ट्वीट में जेटली पर इशारों में हमला करते हुए भाजपा से यह भी कह डाला कि वह मंत्रियों निर्देश दें कि विदेशी दौरों में वे पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान ही पहनें। कोट और टाई में वे वेटर जैसे लगते हैं। शुक्रवार को ही अखबारों में अरुण जेटली और बैंक ऑफ चाइना के चेयरमैन का एक फोटो आया है जिसमें वित्त मंत्री ने लाउंज सूट पहना हुआ है। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोगों पर लगातार हमले कर रहे सुब्रमण्यन स्वामी ने हाल ही में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास को अपना निशाना बनाया था। उनके इस हमले के बाद अरुण जेटली ने ट्वीट किया था कि वित्त मंत्रालय के एक अनुशासित अधिकारी के खिलाफ अनुचित और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जेटली के इस ट्वीट के बाद स्वामी ने अपना ट्वीट हटा दिया था। इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा था कि राजनीतिज्ञों को सोच-समझकर बयान देने चाहिए। उनके बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी ने भी कहा था, ‘जेटली क्या बोले, क्या नहीं बोले इससे मुझे क्या लेना-देना?’ स्वामी ने कहा कि अभी जरूरत नहीं है। जब जरूरत पड़ेगी तब वह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात करेंगे। स्वामी पहले ही रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं   साभार-khaskhabar.com  

Read More

धर्मशाला । पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। कुंबले को एक साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। बीसीसीआई ने इस बार देसी कोच पर ही दांव खेला है। कुंबले ने आठ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उनकी कोच के रूप में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में वापसी हुई है।   बीसीसीआई की सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली व वीवीएस लक्ष्मण से युक्त हाई प्रोफाइल एडवाइजरी कमेटी ने 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिसमें कुंबले ने रवि शास्त्री, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी, प्रवीण आम्रे व लालचंद राजपूत जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सौंपी। इसके साथ ही टीम के कोच के लिए महीनों से चल रही जद्दोजद भी खत्म हो गई। बीसीसीआई ने बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच के नाम की घोषणा नहीं की है। 2015 में जिम्बाब्वे के डंकन फ्लैचर के जाने के बाद राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच का पद पिछले एक साल से खाली पड़ा था। इस दौरान रवि शास्त्री को भारत में खेले गए टी-20 विश्व कप तक टीम का निदेशक बनाया गया था। कुंबले के सामने पहली चुनौती वेस्टइंडीज दौरे की रहेगी। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 21 जुलाई से खेला जाएगा। भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले के पास इससे पहले कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था। हालांकि कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो टीमों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के मेंटर के रूप में काम किया है। कुंबले टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के तीसरे सफलतम गेंदबाज हैं। कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 शिकार किए। वे सिर्फ श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न (708) से पीछे रहे। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले कुंबले ने वनडे में भी कमाल किया है। उनके खाते में 271 वनडे में 337 विकेट हैं, जो भारत की ओर से सबसे ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके स्तर को देखते हुए ही बीसीसीआई ने उन्हें मौका दिया है, जबकि उनके पास किसी प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का अनुभव भी नहीं था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बासेल (स्विट्जरलैंड) । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के निकलने का निर्णय चौंकाने वाला है, लेकिन आरबीआई आवश्यकता पडऩे पर कदम उठाने को लेकर तैयार है। राजन ने ‘सीएनबीसी टीवी18’ को बताया, ‘‘आरबीआई बाजारों पर नजर रखे हुए है। जब भी बाजारों में उतार-चढ़ाव होगा हम उचित रूप से इससे निपटेंगे।’’राजन ने कहा कि आरबीआई जनमत संग्रह के नतीजों को लेकर तैयार था। हालांकि सर्वेक्षण में ‘ब्रेक्सिट’ के बजाय ‘रीमेन’ को लेकर माहौल गर्म था।   उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में किसी भी तरह की अस्थिरता में अवसर भी होते हैं। रुपये में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हम सभी बाजारों पर नजर रखे हुए हैं।’’राजन ने सितंबर में आरबीआई प्रमुख पद से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता। मैं उसमें नहीं पडऩा चाहता। मुझे नहीं लगता कि आपको इस तरह के सवाल पूछने चाहिए।’’     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि सिनेमा का भविष्य डिजटल माध्यम के लिए लघु फिल्म बनाने में है।    शिरीष कुंदर की लघु फिल्म कृति के लॉन्च पर कंगना ने कहा, लघु फिल्म बनाना मुश्किल है। मैंने खुद नई फिल्म बनाई और यह मुश्किल है। उन्होंने कहा, सबकुछ छोटा और छोटा बनता जा रहा है और मुझे लगता है कि सिनेमा का भविष्य के इंटरनेट फिल्में हैं। दो और आधे घंटे की फिल्म (संस्कृति) भविष्य नहीं है। भविष्य ऑनलाइन है। शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म कृति में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।    मनोज ने कहा, इंटरनेट एक बडा और व्यापक माध्यम है, जिसका विस्तार करना चाहिए। मैं इसे इस्तेमाल करना चाहता हूं। यह प्रयोग की आजादी और किरदारों का पता लगाने की चुनौती देता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कंगना रानौत अभिनेता रितिक रोशन के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।    ज्ञातव्य है कि कंगना और रितिक के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक बयान में कंगना ने रितिक को सिली एक्स कहकर संबोधित किया था। इसके बाद इन दोनों कलाकारों के रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। विवाद इतना बढ गया कि अब दोनों के विवाद ने कानूनी रूप ले लिया है और दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस देते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी थी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार को हटाकर पार्टी की कमान अब रामवीर सिंह भरंगर को दी गयी है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरगंर को बनाए जाने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और फूल मालाओं से यमुना कट पर उनका स्वागत किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष बनने के बाद जब रामवीर सिंह भरंगर दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस राया कट पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर, युवा जिला अध्यक्ष ठा. भूपन्द्र सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, नृपेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, विजय सिंह प्रधान,अनिल कुमार रावत, डा रवि माहूर,रामवीर सिंह, सोहन लाल, मनोज शर्मा, राजू प्रजापति, मानसिंह, अशेाक वाल्म्ीकि आदि मौजूद थे।

Read More