नई दिल्ली । आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गवर्नर के आधार पर दूसरा कार्यकाल लेने से साफ मना कर दिया है। 3 सितंबर, 2016 को रघुराम राजन अपना पदभार छोड़ देंगे राजन की जगह कौन लेगा, इन अटकलों पर बाजार गरम है। राजनीतिक सियासी महकमे का पारा भी चढ़ा हुआ है। इन बीच राहुल गांधी ने भी राजन को लेकर नरेंन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने बोला-मोदी को रधुराम राजन जैसे विशेषज्ञों की जरूरत नही है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी राजन के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं तो पीएम मोदी भी राजन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मीडिया को झड़प लगा चुके हैं कि मीडिया को राजन के मामले पर कोई रूची नहीं दिखाई है। कांग्रेस ने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार राजन को रखने के लायक ही नहीं है। तमाम राजनीतिक और सियासी अटकलों के बीच सवाल मौजूद है कि कि राजन की जगह आखिरकार कौन लेगा। कौन भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनेगा। सुब्रमण्यम स्वामी लगातार कर रहे थे राजन को हटाने की मांग बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी मोदी को पत्र लिखकर पहले ही राजन को हटाने की मांग की थी। स्वामी ने आरोप लगाया था कि राजन ब्याज दरों को कम करने और इकोनॉमी को रफ्तार देने में नाकाम रहे हैं। और सेंट्रल बैंक ने इलिजिबिलिटी नहीं होने के बावजूद 10 कंपनियों को बैंकिंग लाइसेंस के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी दी। स्वामी ने बैंक लाइसेंस देने में नेताओं और एक पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर से ‘फ्रेंडली’ ब्यूरोक्रेट्स से जुड़े फंड की मनी लॉन्ड्रिंग की भी आशंका जताई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सात नाम जाहिर किए जाने की शर्त पर सात संभावित नाम बताए हैं। इनमें विजय केलकर, राकेश मोहन, अशोक लाहिड़ी, उर्जित पटेल, अरुंधती भट्टाचार्या, सुबीर गोकर्ण, और अशोक चावला शामिल हैं। संभावित लोगों में उर्जित पटेल और अरुंधति भट्टाचार्या के नाम सबसे आगे हैं। पटेल मौजूदा वक्त में आरबीआई के डेप्युटी गवर्नर हैं और भट्टाचार्या देश की सबसे भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन हैं। अन्य लोग भी दिग्गज कहें जाते हैं जिनका वास्ता आरबीआई, भारतीय प्रशासनिक सेवा, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड और वर्ल्ड बैंक से है। वित्त मंत्रालय से भी दो अधिकारी शक्तिकांत दास और अरविंद सुब्रमण्यम के नामों पर भी पहले अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन फिलहाल संभावित नामों की फेहरिस्त से वे गायब हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More




