मथुरा

मथुरा। अलग अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहला हादसा छाता स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जड़ा एक टैंकर ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी जिससे कैंटर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं बरसाना के निकट मारूति और ट्रैक्टर की भिड़त में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना छाता स्थित अशर फैक्ट्री के समीप खड़े एक कैंटर में टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे कैंटर सवार श्यामवीर पुत्र खजान सिंह निवासी दघैंटा बल्देव और भूपेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी झरौंठा बलदेव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बरसाना से लौट रहे एक ट्रैक्टर ने मारूति में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पर सवार 13 वर्षीय भूपेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव तोष वृनदावन की मौत हो गयी। बताया गया कि भूपेन्द्र अपने ट्रैक्टर से बरसाना से गांव आ रहा था। तभी महरौली मोड के पास मारूति और ट्रैक्टर की भिडं़त हो गयी जिसके फलस्वरूप भूपेन्द्र ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसके पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा। कर्नाटक निवासी युवक के साथ 47 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी ने पुलिस की कार्यवाही के दबाव के चलते न्यायालय में समर्पण कर दिया वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं इस मामलें और भी लोगों के नाम संज्ञान में आ रहे है जिस के संबंध में जांच की जा रही है। बताया गया कि कर्नाटक निवासी कैप्टन चैधरी के यहां पर राया के गांव नुनेरा निवासी कपिल सारस्वत नौकरी के लिए गया था वहां पर काम करने के दौरान मालिक का दिल जीत लिया और इस के चलते कैप्टन चैधरी ने उसकों अपनी कम्पनी में शामिल कर लिया इस के बाद कपिल सारस्वत ने राया में सस्ती जमीन दिलवानें का सब्जबाग दिखा कर राया में जमीन खरीदने का व्यापार करने सलाह दी और उसके बाद उसने राया में भूमि कारोबार के लिए 47 लाख रूपयें की हेराफेरी कर दी और उसने लाखों रूप्येंक ा चूना लगा दिया। घटना के बाद कैप्टन चैधरी ने राया में कपिल सारस्वत और उसके भाई मनोज के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए और पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी पुलिस के दबाव और कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए आरोपी कपिल सारस्वत ने न्यायालय मंे समर्पण कर दिया।   

Read More

मथुरा। राया गांव पंचायत गयेरा के गांव ढगोई के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान की शिकायत पर आज राशन की दुकान की जाँच करने डीएसओ गाँव पहुँच गये। जांच के दोरान ही राशन डीलर व प्रधान समर्थको मे देखते ही देखते मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायल लोग थाने पहुँच गये। घायलों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सा के लिए मथुरा रैफर कर दिया गया है। गाँव के लोगों ने बताया की पंचायत प्रधान राशन वितरण की मना करता है और रूपयों की माँग करता है।

Read More

नई दिल्ली । राज्यसभा चुनाव के लिए आज सात राज्यों की 27 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। यूपी और हरियाणा में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स की वजह से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आपको बता दें कि वैसे तो राज्यसभा का यह चुनाव 57 सीटों पर हो रहा है लेकिन मतदान सिर्फ 27 सीटों पर इसलिए हो रहा है क्योंकि आंध्र प्रदेश की 4, तेलंगाना की 2, तमिलनाडु की 6, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, ओडिशा की 3, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की 2 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिये गये है।   आज जिन राज्यों में राज्यसभा के चुनाव होने है उनमें यूपी की 11, कर्नाटक की 4, राजस्थान की 4, मध्य प्रदेश प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 1, हरियाणा की 2 और झारखंड की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और उसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरु होगी। देर शाम तक चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिये जाएंगे। वहीं, राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया 13 जून तक सम्पन्न करा ली जाएगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए आज सात राज्यों की 27 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। यूपी और हरियाणा में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स की वजह से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आपको बता दें कि वैसे तो राज्यसभा का यह चुनाव 57 सीटों पर हो रहा है लेकिन मतदान सिर्फ 27 सीटों पर इसलिए हो रहा है क्योंकि आंध्र प्रदेश की 4, तेलंगाना की 2, तमिलनाडु की 6, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, ओडिशा की 3, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की 2 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिये गये है।   आज जिन राज्यों में राज्यसभा के चुनाव होने है उनमें यूपी की 11, कर्नाटक की 4, राजस्थान की 4, मध्य प्रदेश प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 1, हरियाणा की 2 और झारखंड की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और उसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरु होगी। देर शाम तक चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिये जाएंगे। वहीं, राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया 13 जून तक सम्पन्न करा ली जाएगी।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के गृह सचिवों की वार्ता के तुरंत बाद 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था, लेकिन अब यह पता चला है कि पाक के आग्रह पर भारतीय गृह सचिव वहां एक और दिन रुके थे। दोनों देशों के बीच 26 नवंबर को वार्ता समाप्त हुई थी। इसी दिन भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था। हमले के वक्त तत्कालीन गृह सचिव मधुकर गुप्ता और कुछ वरिष्ठ अधिकारी पाकिस्तान के खूबसूरत हिल स्टेशन मरी में रुके हुए थे। अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के जरिए हुआ खुलासा इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि ये न सिर्फ मुंबई हमले के करीब साढ़े सात साल बाद हुआ है, बल्कि किसी सीनियर अफसर के पास इसका सटीक जवाब भी नहीं है। उस समय होम मिनिस्ट्री में रहे एक सीनियर अफसर के मुताबिक, ये सवाल उठा था कि जब बातचीत हो चुकी है तो फिर इंडियन डेलीगेशन वहां क्यों रुकेगा? इस पर गुप्ता ने 26 नवंबर को कहा था कि वे पाक के इंटीरियर मिनिस्टर को केवल 27 नवंबर, 2008 को बात कर सकते थे।   एक अन्य पूर्व ब्यूरोक्रैट के मुताबिक, भारतीय डेलीगेशन को दो दिन इस्लामाबाद में रुकना था। इसके बाद पाकिस्तान का प्लान उन्हें मुरी के हिल रिजॉर्ट में शिफ्ट करने का था। अगर पाकिस्तान की तरफ से सोचें तो उनका मकसद 26/11 हमले में भारत के रिस्पॉन्स को कमजोर या डिले करना भी हो सकता है। पाकिस्तान में होम सेक्रेटरी मधुकर गुप्ता के अलावा एडिशनल सेक्रेटरी (बॉर्डर मैनेजमेंट) अनवर एहसान अहमद, ज्वाइंट सेक्रेटरी (इंटरनल सिक्युरिटी) दीप्ति विलास और भारतीय इंटरनल सिक्युरिटी से जुड़े अन्य अफसर थे।      साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल की फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ रिलीज हुई है। दीपक तिजोरी की इस फिल्म में काजल के साथ रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में है। दो लफ्जों की कहानी की अभिनेत्री इन दिनों दक्षिण की दो फिल्मों की शूटिंग कर रही है। शूटिंग के दौरान काजल के साथ को-एक्टर ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि उनकी चीख निकल पडी।  एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एक गाने की शूटिंग के दौरान को-एक्टर ने काजल को कमर में हाथ डालकर इतनी जोर से दबाया कि उनके मुंह से चीख निकल गई।    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल को शायद ही कभी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इस फिल्म में शूटिंग के दौरान एक्टर को काजल की कमर को जोर से पकडक़र दबाना था।    जब एक्टर ने इस सीन के दौरान काजल की कमर को जोर से पकडक़र दबाया, तो दर्द के मारे काजल चिल्ला उठी। काजल के को-एक्टर की भी इसमें कोई गलती नहीं थी,    क्योंकि वह सीन के मुताबिक ही एक्ट कर रहे थे। काजल को भी इस बात का अहसास था। इसलिए थोड़ी देर बाद काजल ने फिर रीटेक किया और गाने के लिए वही सीन देने को तैयार हो गईं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता और आईपीएल-9 की थकान के कारण सीनियर्स को आराम दे भारतीय चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर अधिकतर युवा और नए चेहरों को भेजा है। ऐसे में शनिवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन नए चेहरों विकेटकीपर लोकेश राहुल, बल्लेबाज करुण नायर और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल किया।    इन तीनों में आईपीएल-9 में प्रभावी प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले में डेब्यू (पदार्पण) करने का मौका मिला है। अब वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर्स की संख्या 213 हो गई है।   आईए देखते हैं इन तीनों से पहले वनडे में डेब्यू करने वाले पिछले 10 क्रिकेटर्स का कैसा रहा था प्रदर्शन :-    जसप्रीत बुमराह (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)   कब : 23 जनवरी 2016 कहां : सिडनी विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया प्रदर्शन : 40/2 विकेट नतीजा : भारत 2 गेंद पहले 6 विकेट से जीता   गुरकीरत सिंह (ऑलराउंडर)   कब : 17 जनवरी 2016 कहां : मेलबोर्न विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया प्रदर्शन : 8 रन, 27/0 विकेट नतीजा : भारत 7 गेंद रहते 3 विकेट से हारा   ऋषि धवन (ऑलराउंडर)   कब : 17 जनवरी 2016 कहां : मेलबोर्न विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया प्रदर्शन : नाबाद 3 रन, 33/0 विकेट नतीजा : भारत 7 गेंद रहते 3 विकेट से हारा   बरिंदर सरण (बाएं हाथ के तेज गेंदबाज)   कब : 12 जनवरी 2016 कहां : पर्थ विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया प्रदर्शन : 56/3 विकेट नतीजा : भारत 5 गेंद रहते 4 विकेट से हारा   मनीष पांडे (दाएं हाथ के बल्लेबाज)   कब : 14 जुलाई 2015 कहां : हरारे विरुद्ध : जिम्बाब्वे प्रदर्शन : 71 रन नतीजा : भारत 83 रन से जीता   केदार जाधव (विकेटकीपर बल्लेबाज)   कब : 16 नवंबर 2014 कहां : रांची विरुद्ध : श्रीलंका प्रदर्शन : 20 रन नतीजा : भारत 8 गेंद पहले 3 विकेट से जीता   कर्ण शर्मा (दाएं हाथ के लेग स्पिनर)   कब : 13 नवंबर 2014 कहां : कोलकाता विरुद्ध : श्रीलंका प्रदर्शन : 64/0 विकेट नतीजा : भारत 153 रन से जीता   धवल कुलकर्णी (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज)   कब : 2 सितंबर 2014 कहां : बर्मिंघम विरुद्ध : इंग्लैंड प्रदर्शन : 35/0 विकेट नतीजा : भारत 117 गेंद पहले 9 विकेट से जीता    अक्षर पटेल (बाएं हाथ के स्पिनर)   कब : 15 जून 2014 कहां : ढाका विरुद्ध : बांग्लादेश प्रदर्शन : 59/1 विकेट नतीजा : भारत डकवर्थ लुईस पद्धति से 7 गेंद पहले 7 विकेट से जीता   परवेज रसूल (दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर)   कब : 15 जून 2014 कहां : ढाका विरुद्ध : बांग्लादेश प्रदर्शन : 60/2 विकेट नतीजा : भारत डकवर्थ लुईस पद्धति से 7 गेंद पहले 7 विकेट से जीता      साभार-khaskhabar.com

Read More

छाता में हुआ पत्रकार सम्मान समारोह छाता। छाता के सागर रतना होटल में शुक्रवार की देर सायं उपजा छाता तहसील ईकाई द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि असली समाज सेवक पत्रकार होते हंै। गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं की खबरों को पत्रकार ही छाप कर हल करवाते हंै। उन्होंने पत्रकारों से संगठित रहने की अपील की। उपजा छाता के अध्यक्ष व छाता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार का उत्पीडन नही होने दिया जाएगा। संचालन उपजा छाता के महासचिव दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया। सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता एक शौक है न कि पेशा। पत्रकार अपनी कलम से अच्छे समाचार बिना भेद भाव के लिखे। भाजपा नेता तरूण सेठ, रघुवर सिंह तौमर, छाता चेयरमैन पति चौधरी जगपाल सिंह तथा बसपा नेता नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पत्रकारों को जाति धर्म से ऊपर उठ कर पत्रकारिता करनी चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। पत्रकार समाज का आयना हैं, उन्हें निर्भय होकर खबरे लिखनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री उपमन्यु द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मथुरा बार के संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, आर्यवीरदल के जिला मंत्री विवेक प्रिय आर्य, सोनू गोयल, ठाकुर हरिओम आर्य,  सुशील भारद्वाज, सतीश चंचल, सतपाल सिंह, बालकिशन सिसोदिया, राहुल सक्सैना, देव शर्मा, खेमचन्द अग्रवाल, यतेन्द्र तिवारी, बलराम चौधरी, किशन चौहान, केके पाठक, विनोद अग्रवाल,  आकाश चतुर्वेदी, प्रवीन गोस्वामी, आदि मौजुद थे।

Read More

आगरा डिविजन के डीआरएम निरंकारी भक्तों से हुए प्रभावित मथुरा। निरंकारी भक्तों ने एसी कूलर की ठंडक को भुलाकर, गर्मी की परवाह किए बगैर , स्वच्छता के दिवानों ने रेलवे स्टेशन को चमकाने की खातिर अपना पसीना बहाया, यह दृश्य जहां हर किसी को भाया वहीं आगरा डिविजन के डीआरएम प्रभाष कुमार भी खासे प्रभावित हुए। इस अवसर पर रेलवे के आगरा डिविजन के डीआरएम प्रभाष कुमार ने मथुरा जंक्शन आकर निरंकारी भक्तों का उत्साहवर्धन किया, वह संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन के सफाई अभियान से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि एक वह लोग होते है तो वेतन पर काम करते है, लेकिन निरंकारी भक्त लगातार हर माह निस्वार्थ भाव से समर्पित हो, दिखावे से परे रेलवे स्टेशनों की सफाई कर रहे हैं। निरंकारी भक्तों का स्वच्छता के प्रति प्रेम सराहनीय हैं। डीआरएम प्रभाष कुमार ने कहा कि जहां सफाई होती है, वहां लोग सफाई का ध्यान रखते है, वहीं जहां गंद्गी होती है, वहां लोग और ज्यादा गंद्गी फैलाते है। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन का ‘‘सफाई अभियान‘‘ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में ‘‘मील का पत्थर‘‘ साबित होगा। जो स्थान पहले गंदा दिखता था, निरंकारी भक्तों के प्रयास से वहां अब सुधार हो रहा है। उन्होंने निरंकारी भक्तों से प्रेरणा लेकर अन्य संस्थाओं को भी स्वच्छता के अभियान में आगे आने की अपील की।  निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता बाहरी हो या आन्तरिक दोनो जरूरी है । निरंकारी बाबा जी ने जहां ब्रह्मज्ञान द्वारा आन्तरिक विकारों का प्रदूषण दूर किया, वहीं पिछले दो दशक से सफाई अभियान चला कर बाहरी प्रदूषण से बचाने का भी अभियान चलाया।  सफाई अभियान में भगवती प्रसाद, विनोद अरोड़ा, मोहनसिंह, अशोक दयालु, जितेन्द्र सिंह, एसकेघ् रावत, बच्चन सिंह, सुन्दर लाल, भरत, अशोक अरोड़ा, लोहरे सिंह, मुन्नालाल, रामबाबू, राधाचरण, अशोक ओबराय, जगदीश सहगल, रूचि मनोहर गिदवानी, शशी अरोड़ा, उर्वशी त्रिपाठी,  आदि का सहयोग रहा।

Read More