मथुरा

मथुरा। स्व. माधव सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर जिला ओलम्पिक के तत्वाधान में अखाड़ा शिव शक्ति के सहयोग से गांव नगला माना में स्थित आरएसडी पब्लिक स्कूल में युवा ब्रजकेसरी व युवा जिला केसरी कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में निर्णनायक की भूमिका भगवान सिंह कोच एवं भूपेन्द्र मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नन्नो भगतजी, भूपाल सिंह, बनवारी  प्रधान, श्याम पहलवान, महाराज सिंह, शीर्षपाल पहलवान, हरीश पहलवान, विक्रम सिंह जादौन, प्रहलाद भगत सिंह, शेखर पहलवान आदि लोग मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। शनिवार को एक स्थानीय होटल में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान श्री सिकरवार ने कहा कि भाजपा जवाहर बाग के चलते कहीं भी दूर-दूर तक नजर नहीं आई है लेकिन रालोद के कार्यकर्ता गत चार माह से इस मामले में संघर्ष कर रहे है। संघर्ष के बाद दो जांबाज अधिकारियों की शहादत व प्रशासन के संघर्ष के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा व स्थानीय नेता अनगर्ल व मनगढ़त जनता को गुमराह कर राजनीति बयानबाजी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इस बैठक के माध्यम से चेतावनी देता है कि भविष्य में अगर ऐसी ओछी मानसिकता व बयानबाजी भाजपाई जारी रखेंगे तो उन्हें रालोद मुंहतोड़ जवाब देने में संकोच नहीं करेगा। मौके पर भगत सिंह जादौन, कुं. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार, राजपाल सिंह भंरगर, रामवीर सिंह भंरगर, निरंजन सिंह भरंगर, डा. यूनिस कुरैशी, सुरेश भगतजी, हरवीर सिंह व उमेश चैधरी मुख्य रूप से मौजूद थे।   

Read More

शुक्रवार दोपहर तीन- चार लोग बुलाकर ले गये थे घर से मथुरा। वृन्दावन नगर में स्थित गुरूकुल विश्वविद्यालय के पुराने खण्डहर में एक चैबीस वर्षीय युवक का फांसी से लटका मिला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना पर पहुंची वृंदावन कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी दीपक का शव वृन्दावन के गुरूकुल विश्वविद्यालय के पुराने खण्डहर में फांसी पर झूलता हुआ मिला। सुबह के समय शौच को जा रहे लोगों ने जब दीपक का शव फांसी पर लटका हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिवारीजनों को बुला लिया। परिवारीजनों का आरोप है कि मृतक दीपक को शुक्रवार दोपहर के समय गौरानगर निवासी तीन-चार लोग अपने साथ बुलाकर ले गये थे, तभी से वह गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बताया गया कि मृतक युवक दूध का काम करता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुयी थी। उसके एक वर्ष का बच्चा भी है। क्षेत्र में चर्चा थी कि मृतक का गौरानगर निवासी किसी लड़की से प्रे्रम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते लोगों में चर्चा थी कि इस लड़के को मारकर तो यहां नहीं डाल दिया गया है। पूर्व में भी यह विषाक्त पदार्थ खा चुका था, ऐसी क्षेत्र के लोगों में चर्चा व्याप्त थी।  

Read More

मथुरा। आज शनिवार जिलाधिकारी ने पांचों तहसीलों के कर्मचारियों की लिस्ट मांगी हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने दो कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसके तहत तहसील कर्मियांे में अफरा तफरी मची हुयी है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को अनियमितताओं की शिकायतों के चलते हटाने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। तहसीलदार न्यायिक वीरेन्द्र कुमार शर्मा को हटाकर तहसीलदार मांट बनाया गया है। वहीं तहसीलदार महावन देवेन्द्र पाल सिंह को इसी पद के साथ प्रधानाचार्य लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय जिला ग्राम्य विकास संस्थान दामोदरपुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र में दिन दहाड़े हो रही चोरी और लूट की घटनाओ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विगत एक माह में हुयी चोरी और लूट की घटनाओ ने सुरीर पुलिस की चुस्ती की पोल खोल कर रख दी है पिछले सप्ताह में कस्बा सुरीर से गल्ला व्यापारी के यहाँ हुयी चोरी को पुलिस खोल भी नहीं पायी कि उससे पहले कस्बा टैंटीगाव में एक और गल्ला व्यापारी को चोरों ने निशाना बना लिया। शुक्रवार की रात टेंटी गाव निवासी भानू प्रशाद के यहाँ हुयी चोरी ने पुलिस की गश्त और कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया, कस्बा टेंटी गाव निवासी भानू सेठ के गोदाम का शटर तोड़ कर अज्ञात चोर गोदाम मे रखे करीब 60 कट्टे गेहूं के चुरा ले गए। सुबह गोदाम का शटर टूटा देखकर व्यापारी के होश उड़ गए। आये दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से इलाके के निवासियो में भय व्याप्त हो रहा है लोग रात में चेन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। पुलिस के प्रति लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से घटनाओं के खुलासे की मांग की है।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे के गांव अडूकी गांव के पास आज शनिवार नशे में धुत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नरेश पुत्र सुन्दरलाल निवासी अडूकी और 20 वर्षीय राहुल पुत्र कालीचरन निवासी बिजीर राया, हाल निवासी चंदनवन झुग्गी झौंपड़ी शुक्रवार देररात किसी देवी जागरण से लौटकर आ रहे थे, दोनों ने शराब पी रखी थी। बताते हैं कि इसी दौरान अछनेरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर अडूकी भवनपुर जूनियर हाईस्कूल के निकट दोनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण शौच को जा रहे थे, तब उन्हें घटना के बारे में पता लगा। लोगों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार तो दोनों नशे में थे और रेल पटरी पर ही रात्रि में बैठे थे तभी नशे में होने के कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

Read More

रैजेंसी गार्डन में आयोजित हुई शोक सभा, शहीए एसपी के भाई ने लिया भाग कंकाली तक निकाला कैंडल मार्च मथुरा  : जवाहरबाग में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष यादव को रेजेंसी गार्डन में श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड पड़ा। श्रद्धांजलि सभा में शहीदों के आश्रितों को उनके पद के अनुरूप नौकरी देने व जवाहरबाग में शहीद स्मारक व द्वार बनवाने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद रैजेंसी गार्डन से कंकाली तक कैंडल मार्च निकाला गया।  बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट द्वारा आयोजित शोक सभा में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि भईया आप हमेशा सभी को अपने दिल में रखना। यह सुनकर शोक सभा में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयीं। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी एडवोकेट, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी एडवोकेट, सपा महानगराध्यक्ष डा०अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता डा०देवेन्द्र शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ, सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, श्रीग्रुप के निदेशक सुरेश कौशिक, बृज गोपाल शर्मा, राम अग्रवाल, बसपा नेता महेन्द्र चौधरी, कांग्रेस नेत्री लता चौहान, रमेशदत्त शर्मा, महेन्द्र सिंह शर्मा, ओमबिहारी उपाध्याय, ओमवीर सारश्वत, गिर्राज सिंह सिसौदिया, हरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, कैप्टन हरीहर शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, ईश्वर चन्द शर्मा, भगवानदास शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रवि सरीन ने किया।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रेदश जर्नलिस्ट एसोसिएशन छाता मथुरा पत्रकार अधिकारी सम्मान समारोह शुक्रवार की सायं छह बजे कोसीकलां हाइवे स्थित सागर रचना होटल में होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव दीपक बैंकर ने दी। 

Read More

सिपाही मुंशी में मारपीट, लाइन हाजिर  मथुरा। थाना राया में अंगूर की बेटी सिर चढ़ कर बोली तो जनता पर रौब झाड़ने वाले मुंशी और सिपाही आपस में झगड़ गए और जमक र मारपीट हुयी शिकायत मिलने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामलें की जांच भी क्षेत्राधिकारी महावन को सौंप दी है। थाना राया में रात्रि के दौरान कास्टेबिल धीरज भाटी और मुंशी विनोद के बीच शराब पीने के बाद दोनों में कहासुनी हो गयी और बाद में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। जिसमें धीरज भाटी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी एकत्रित हो गए और घायल सिपाही को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। थाना प्रभारी संजीव तौमर ने बताया कि दोनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत मिलने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं पूरे मामलें की जांच क्षेत्राधिकारी महावन को सौंप दी है। थाना राया परिसर में हुयी सिपाही मुंशी के बीच विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Read More

मथुरा। राया के गांव गैयरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें वृद्घा सहित दो लोग घायल हो गए घटना के संबंध में थाना राया में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।  गांव गैयरा निवासी रंजित सिंह पुत्र नहार सिंह अपने घर पर था तभी गांव के ही मानवेन्द्र पुत्र प्रेमवीर, प्रेमवीर पुत्र महावीर, जयपाल पुत्र मंजीत,कुलदीप पुत्र महावीर घर पर आए और आवाज देकर बुलाया बहार आते ही रंजित पर हमला कर दिया और घर में घुस कर तोड़ फोड़ करने लगे रोकने पर दादी लक्ष्मीदेवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया घटना के संबंध में थाना राया में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। 

Read More