मथुरा

-मजदूरों के साथ हो रहा उत्पीड़न  मथुरा। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलने तथा देररात्रि तक मजदूरों से काम लेंने एवं नाबालिग बच्चों को काम करते देखे जाने के बावजूद भी श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों, फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एवं श्रममंत्री से की जाएगी। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ रात्रि में 11 बजे तक दुकानें खुली पाई। अधिकांश मार्केट मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी खुले रहते हैं, वहां कार्यरत कर्मचारी अपनी पीड़ा लेवर आॅफिस पर बताते हैं, तो भी कोई अधिकारी आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी। इस दौरान उदयवीर सिंह, विजय पाचाल, देवेन्द्र यादव, विजेन्द्र बघेल, इशरार खांन, बांकेबिहारी गुप्ता, बाहिद, महेश नागर, कालीचरन सैनी, रवि बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। 

Read More

कांग्रेस ने की मजिस्टेटी जांच की मांग  मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा के रिकाॅर्ड रूम में लगी आग को षडयंत्र बताते हुए कांग्रेसजनों ने पालिकाध्यक्षा द्वारा किए गए घोटालों और नगर पालिका की जमीनों में किए गए हेराफेरी को दबाने की कुत्सित चाल बता सिटी मजिस्टेªट से इस अग्निकांड की गंभीरता पूर्वक जांच कराने व आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आज शहर कांग्रेस कार्यालय पर नगर पालिका परिषद के कांग्रेस सभासदों की बैठक में सभासदों ने कहा कि पालिका की पुरानी बिल्डिंग के रिकाॅर्ड रूम में लगी आग नगरपालिका की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे, घोटाले व रिकाॅर्ड में निजी लोगों के नामांतरण किए जाने के बाद घोटालों को छिपाने के लिए रिकाॅर्ड को नष्ट कर दिया गया है, सभी ने अविलम्ब मजिस्टेªट पेनल से इसकी जांच कराने तथा पालिका क्षेत्र के भूअभिलेखों का नामांतरण प्रक्रिया रोकने की मांग जिला प्रशासन से की। नेता कांग्रेस सभासद दल ठाकुर बिहारीलाल ने कहा कि सभासदों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर इस घोटाले की जांच की मांग करेगा। 

Read More

मथुरा। गीता एन्कलेव बैंक काॅलौनी स्थित प्राचीन सिद्ध श्रीदुर्गा देवी मंदिर पर गिर्राज महोत्सव के दौरान गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग दर्शन की झांकी एवं अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर महंत पं. रामकृष्ण शास्त्री ने गिर्राज महिमा का व्याख्यान करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के गिरधारी नाम पाने का वृतांत सुनाया। इस मौके पर वृंदावन से पधारे संत हरिबोल बाबा, महंत नवलगिरि, पंडित विष्णुकांत शास्त्री, वृंदावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, सपा नेता डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रामकिंकरजी महाराज, चैतन्य किशोर कटारे व अन्य श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जामनगर गुजरात के तीर्थ यात्रियो से की बदसलूकी। बस खड़ी करने के नाम पर जब पुलिस कर्मियों ने यात्रियों से पैसे माॅगे और मना करने पर उनसे अभद्रता करते हुए अवैध वसूली भी की। यात्रियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने एक एक बस से लिये 5000-5000 रूपयें की नगद धनराशि वसूल की। आक्रोशित श्रृद्वालुओ ने वृन्दावन-मथुरा पर जाम लगाकर रोष प्रकट किया और गुजरातियों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर अधिकारियों ने पहुंच कर यात्रियों को समझा बुझाकर शान्त कर पुलिसकर्मियों को कड़ी पफटकार लगा अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की हिदायत दी।  जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखा जीआरपी ने संभाली व्यवस्था मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भाई बहन के त्यौहार पर जीआरपी पुलिस यात्रिओ को सुविधाजनक,सुरक्षा के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया के नेतृव में जीआरपी की पूरी टीम ने यात्रिओ के प्रति जिम्मेदारी निभाई। इससे रेल में यात्रा करने वाले यात्रिओ को राहत की साँस मिली। उन्होंने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया। शाम संकीतन के साथ विदेशी भक्त जमकर थिरके तो वही ढोल मृदंगो की सुर लहरियो से समूची गिरिारज तलहटी गुन्जायमान हो गयी गगन भेदी गिरिराज महाराजा के जयकारो से तलहटी का वातातरण गिरिराज मय हेा गया छप्पन भेाग के पश्चात महा आरती की गयी महा आरती गौड़िया सम्प्रदाय के गुरू परम्परा के अनुसार गोडिया मठ के महन्त माधव दास व तीर्थ महन्त द्वारा की गयी इस दौरान भारत वर्ष के कोने कोने से आये गिरिराज भक्त व लगभग 170 दंशो से आये गिरिराज भक्तो ने गिरिराज पूजा कर मनौती मांगी, वहीं ब्रज धाम गोवर्धन के प्रमुख मन्दिर दानघाटी व मुखार बिन्द मन्दिर मानसी गंगा पर लाखो गिरिराज भक्तो ने परिक्रमा कर पूजा अर्चना की तो वही जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु चाक चैबंद व्यवस्था की गयी।  

Read More

मथुरा। भैयादूज (यमद्वितीया) का पर्व आज शुक्रवार को परम्परागत ढंग से श्रद्धा के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में मथुरा स्थित विश्राम घाट पर पहुॅचे श्रद्धालु भाई-बहिनों यमुना में एक साथ डुबकी लगाकर यम की फांस से मुक्ति की कामना की। स्नान के बाद भाई-बहनों ने यहां स्थित यमराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मान्यता है कि यम द्वितिया पर्व पर भाई-बहनों के एक साथ यमुना में डुबकी लगाने के बाद विश्राम घाट स्थित यमराज मंदिर में पूजा करने से यम फांस से मुक्ति मिल जाती है तथा अकाल मृत्यु भी टल जाती है। यहां स्थित यमराज मंदिर देश का एक मात्र मंदिर है और वर्ष में एक बार यम द्वितिया के दिन यहां दर्शन करने का विशेष महत्व है।   पतित पावनी यमुनाजी में लाखों श्रद्धालु भाई-बहिनों द्वारा एक साथ डुबकी लगाकर यम की फांस से मुक्ति की कामना की गई। घर-घर बहिनों द्वारा भाईयों के माथे पर टीका करने और उपहार लेने की धूम रही। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाहर से आये श्रद्धालुओं के कारण शहर में गहमा गहमी रही। ब्रजवासियों के अलावा बाहर से आये श्रद्धालुओं का अर्द्धरात्रि के बाद से ही यमुना के घाटों की ओर जाना प्रारम्भ हो गया, सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि होती गयी। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ का दबाव विश्राम घाट पर रहा। श्रद्धालु भाई-बहिन एक दूसरे का हाथ पकड़े यमुना में स्रान करते हुए प्रसन्न चित्त नजर आ रहे थे और अपने आपको धन्य मान रहे थे। इस दौरान जै यमुना मैया के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। स्रान करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा सूर्यनारायण को जल चढ़ाया तथा माँ यमुनाजी महारानी की दुग्ध, पेड़ा, दीप, धूप, पुष्प आदि से पूजा अर्चना की गयी। इसके पश्चात बहिनों द्वारा भाईयों के माथे पर टीका कर भोजन कराया गया। भाईयों द्वारा बहिनों को उपहार प्रदान करते हुए उनके सम्मान को बनाये रखने का वचन दिया गया। यमद्वितीया पर्व को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक व्यवस्थायें की गई थी। स्रानार्थियों को गहरे पानी में जाने से रोकने को बल्लियां लगाकर बैरीकेटिंग की गई थी। नावें लगाई गई थी। स्रानार्थियों को बार-बार लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही थी। नगर पालिका परिषद द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से नाव, गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी। जिसमें कुछ नावों द्वारा प्रशासनिक अधिकारी निरंतर गश्त कर मेले पर नजर रख रहे थे। घाटों पर विशेष सफाई के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। सहायता शिविर में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साथ ही यातायात की माकूल व्यवस्थायें की गई थी। विश्रामघाट पर प्रवेश व निकास द्वार बनाये गये थे। मोटर वोट से तैराक निरंतर गश्त करते हुए स्रानार्थियों पर नजर रख रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कड़े बंदोवस्त किये गये थे। विश्राम घाट व अन्य घाटों की ओर जाने आने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा माथुर चतुर्वेद परिषद सहित अन्य समाज सेवी संगठनों द्वारा स्रानार्थियों की सहायतार्थ खोया पाया शिविर, चिकित्सा शिविर लगाये गये थे। भैया दौज के पर्व पर घर-घर बहिनों द्वारा भाईयों के माथे पर टीका कर मुंह मीठा कराया गया। इस पर भाईयों द्वारा बहिनों को उपहार दिये गये और उनके सम्मान को बनाये रखने का वचन दिया गया। घर-घर महिलाओं द्वारा दौज की कथा का वाचन और श्रवण करते हुए पूजा करने की धूम रही मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ रही। मंदिर द्वारिकाधीश व श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाहरी यात्रियों के कारण शहर में गहमा गहमी का माहौल व्याप्त रहा।

Read More

 हरिनाम संकीर्तन कर झूमते-गाते परिक्रमा कर रहे विदेशी भक्त मथुरा। अपने आराध्य की कृपा पाने के लिए विदेशी भक्त भक्ति में तल्लीन होकर कार्तिक नियम सेवा करने में पीछे नहीं हैं। दुनिया के विभिन्न देशों से कृष्ण भक्ति के लिए यहां आए विदेशी भक्त ढोल-मृदंग और मजीरा लेकर सकीर्तन करते हुए वृंदावन की कुंज गलियों में हरिनाम संकीर्तन की अलख जगा रहे हैं। सुबह सूरज उगते ही चैतन्य महाप्रभु और श्रील प्रभुपाल के अनुयायी कार्तिक मास में नियम सेवा कर अपना जीवन धन्य करने में जुट जाते हैं। यमुना स्नान के साथ ही विदेशी भक्त नाचते-गाते वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा कर रहे हैं।  कार्तिक मास को लेकर धार्मिक मान्यता है कि हिन्दू पंचाग के अनुसार आठवां महीना कार्तिक मास होता है और शरद पूर्णिमा से कार्तिक माह की शुरुआत हो जाती है। यह महीना तीर्थ और धार्मिक कार्य करने के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह में मनुष्य की आवश्यकताएं जैसे उत्तम स्वास्थ्य, पारिवारिक उन्नति और देव कृपा का आध्यात्मिक समाधान सरलता से हो जाता है। इस माह में सूर्योदय से पूर्व यमुना स्नानकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व बताया गया है इसके साथ ही तुलसी और सालिग्राम जी की पूजा भी इस महीने में विशेष फलदायी होती है। कार्तिक मास के अलावा इसे दामोदर मास भी कहा जाता है इसलिए चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी दुनियाभर से इस माह विशेष पूजा-अर्चना और पुण्य लाभ कमा स्वंय का धन्य करने के लिए वृंदावन पहुॅचते हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश और दुनिया से अस माह हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त वृंदावन की कुंज गलियों में हरिनाम संकीर्तन करने के साथ ही मंदिरों में होने वाले अनुष्ठानों में भी शामिल हो रहे हैं। 

Read More

मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद तथा युवा समिति के सदस्यों ने यमद्वितीया पर्व पर आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया कैंप लगा कर बिछड़े लोगों को उनके संबंधियों से मिलाने में अच्छी भूमिका निभाई। युवा समिति के अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, ब्रजेश, अमित, आशीष, मनोज पाठक, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र, संजीव चतुर्वेदी एवं अनुराग, यश राज, अभिनय, अमित, कृष्ण, विशेष, राधाबल्लभ, आशीष पौड़े, आदित्य, आयुष, विशाल, केके आदि पदाधिकारियों ने प्रातः छः बजे से ही व्यवस्थाएं संभाली और दोपहर तक स्नान केा आए लोगों की सुरक्षा एवं परेशानियों को हल करने में सहयोग किया। 

Read More

मथुरा। गोहिल क्षत्रिय छिपी समाज मथुरा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 22 नवम्बर को हनुमान वाटिका सरस्वती कुंड मसानी पर आयोजित किया है। जिसमें इस समाज के देश के विभिन्न प्रांतों में रह रहे लोग शामिल होकर इस सम्मेलन को भव्यता देंगे। समाज के महामंत्री किशन सिंह राजपूत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 नवम्बर सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व 21 नवम्बर को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा इसी दिन दोपहर में छिपी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से भी गोहिल क्षत्रिय छिपी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। 

Read More

मथुरा। लायंस प्रीमियर लीग 2015 का आयोजन आज 14 नवम्बर से 17 नवम्बर तक स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा पर सम्पन्न होगा। इसके लिए लायंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल ने पूरी तैयारियां कर ली है। दर्शकों के लिए प्रवेश पास की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से प्रवेश पत्र लेकर मैच का आनंद उठाने की अपील की है। लायंस क्लब मथुरा के मीडिया प्रभारी आशीष बंसल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैच 14 और 15 नवम्बर को सम्पन्न होगा। आज 14 नवम्बर शनिवार केा प्रातः नौ बजे उद्घाटन समारोह एवं खिलाड़ियों का परिचय होने के बाद मैच शुरू हो जाएगा तथा 17 नवम्बर मंगलवार को दोपहर तीन बजे इनाम वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न होगा। 

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी महेन्द्र प्रसाद ने बताया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने एवं एनपीआर डाटाबेस में आधार कार्ड नम्बर सीडिंग का कार्य 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर के मघ्य एक माह की अवधि में कराया जाना है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्ययतन करने प्रगणक द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जायेगा। इस कार्य प्रणाली के अन्तर्गत प्रत्येक प्रगणक को उसके प्रगणक ब्लाॅक का डाटाबेस उससे सम्बन्धित प्रपत्र राज्य सरकार स्तर पर अथवा जिला स्तर पर राजकीय प्रेस से मुद्रित कराकर उपलब्ध कराया जाना है। अभियाान हेतु 16 मई से जून 2010 में एकत्र किये गये एनपीआर डाटा का प्रयोग किया जायेगा। यह डेटा राज्य जिला, जिला,तहसील,ग्राम, नगर,बार्ड तथा प्रगणना ब्लाॅक संकलित कर पीडीएफ फाईलों के रूप में एनआईसी से तैयार किया जाना है। इन्ही पीडीएफ फाईलों को मुद्रित कराकर प्रगणकों एनपीआर बुकलेट के रूप में प्रदान किया जाना है। शासन से प्राप्त हुए आदेशों में निर्देश दिये गये कि दिशा निर्देशों के क्रम में आप अपने-अपने चार्ज के अन्तर्गत आवश्यकतानुरूप प्रगणना ब्लाॅक एवं प्रगणकों की नियुक्ति/तैनाती कर लें तथा नियुक्ति के बाद उनका प्रशिक्षण भी अवश्य करा लें और कृत कार्यवाही की आख्या मय प्रगणना ब्लाॅक व प्रगणकों की तैनाती की अद्यतन सूची मय टेलीपफोन तथा मोबाइल नम्बर एवं पते सहित इस कार्यालय को प्रत्येक दशा में 15 नवम्बर 2015 तक अनिवार्य रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि तदनुसार अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सके।

Read More