मथुरा

मथुरा। थाना कोसी के दहगांव में नामजद सहित तीन लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक में गोली मार दी। बताया गया कि शिवहरी पुत्र देवराम निवासी दहगांव के गिरधारी पुत्र बलराम पर पैसे का लेनदेन था। जब उसने पैसे मांगे तो नामजद सहित तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। घटना की रिपोर्ट पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी है। 

Read More

 चेतन्य महाप्रभु ब्रज वृंदावन आगमन पंचशती महोत्सव का उद्घाटन करने आ रहे राष्ट्रपति प्रणत मुखर्जी स्वागत की तैयारियों के बारे में जानकारी देते पदमनाथ गोस्वामी, पदमलोचन गोस्वामी, शिशुपाल सिंह, डा. अंजू सूद, बांकेलालजी, सोहन झा आदि  मथुरा। चेतन्य महाप्रभु ब्रज वृन्दावन आगमन पंचशती महोत्सव का उदघाटन 18 नवंबर को प्रातः साढे दस बजे महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर गौशाला नगर वृन्दावन में होगा।  इस मौके पर यूपी के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी एवम अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में उदघाटन सत्र होगा। पदमनाथ गोस्वामी सेवायत राधारमण मंदिर एवं आयोजकों द्वारा इसकी जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। मंच निर्माण की व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थायें सुदृढ़ की गयी हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर इसके लिये अपना मार्गदर्शन व निरीक्षण कर रहे हैं। कार पार्किंग की व्यवस्था जयपुर मंदिर, वासुदेव पार्किंग एवं मथुरा से आने वाले अतिथियों की पागल बाबा के पास व्यवस्था की गयी है। पानीगांव पुल के पास भी कार पार्किंग होगी। दुपहिया वाहन तराश मंदिर में पार्क किये जायेंगे। मथुरा की पार्किंग स्थल पर अतिथियों को लाने के लिये बसों की व्यवस्था की गयी है जो प्रातः साढे दस बजे तक ही उपलब्ध हो पायेगी। आयोजकों ने साधु-संत, धर्माचार्य एवम अतिथियों से आग्रह किया है कि वे साढे दस बजे से पूर्व स्थान ग्रहण कर लंे। क्योंकि सुरक्षा के कारणों से महामहिम के आने से पूर्व मार्गों को अवरोध कर दिया जायेगा। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में आयेंगे। कार्यक्रम के पश्चात रंगजी मंदिर, महाप्रभु मंदिर एवं गोपीनाथ बाजार होते हुये श्रीराधा रमण जी के दर्शन हेतु जायेंगे। चेतन्य महाप्रभु के वृन्दावन आगमन के पांच सौ वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को चेतन्य महाप्रभु द्वारा श्री गोपालभट्ट गोस्वामी को प्रदत्त अपना आसन (पटटा) एवम अंगवस्त्र का विशेष रूप से दर्शन कराया जायेगा जिसकी राधारमण मंदिर में गत 480 वर्ष से सेवा-पूजा होती है। पदमनाथ गोस्वामी, पदमलोचन गोस्वामी, शिशुपाल सिंह, डा. अंजू सूद, बांकेलालजी, सोहन झा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

Read More

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के वृन्दावन में आगमन को लेकर आज पुलिस-प्रशासन ने वृन्दावन के सभी गैस्ट हाउस और होटलों की सघन चैकिंग की और सभी के रिकार्ड खंगाले तथा होटल व गैस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी कि वे राष्ट्रपति के आगमन तक किसी को भी होटल, गैस्ट हाउसांे में आज से प्रवेश बंद कर दें। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वृन्दावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। दूर-दूर से पुलिस फोर्स आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर खुफिया और एसपीजी के लोग जमे हुये हैं और हर गतिविधियों पर नजर रखे हुये हंै। आगामी 18 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति चेतन्य महाप्रभु के आगमन को लेकर वृन्दावन में पंचशदि प्रकोशोत्सव कार्यक्रम में भाग लेनेे आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन जहां कई दिनों से राष्ट्रपति के आगमन वाले मार्ग की सफाई, सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने मंे लगा है वहीं दो-तीन रोज से खुफिया तंत्र स्थानीय अभियोजन शाखा के लोग उनके आगमन को लेकर कड़ी चैकसी बरते हुये हैं।   

Read More

 राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वृंदावन पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम सड़कों का निरीक्षण करते हुए  मथुरा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 18 नवंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम पूरी तरह गंभीर है, जहां-जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला होकर गुजरेगा, उन स्थानों पर पालिका ने विशेष इंतजाम किए हैं। पालिकाध्यक्ष ने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए अपने कार्य में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 18 नवंबर को वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर, श्रीमहाप्रभु मंदिर व गौशाला नगर स्थित धानुका विद्यालय में पहुंचेगे। पालिकाध्यक्ष ने रंगजी मंदिर मुख्य मार्ग निर्माण कार्य एवं गोपीनाथ बाजार रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक एवं सफाई नायकों की बैठक लेकर सौ शैया अस्पताल से लेकर चुंगी चैराहा एवं चुंगी चैराहे से गोपीनाथ बाजार होते हुए श्रीराधारमण मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाले की तलीझाड़ सफाई कराकर पानी का छिड़काव करने को कहा। निर्माण विभाग को टूटे पड़े खरंजों और रोड को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं जलकल विभाग को मार्गों में लीकेज ठीक करने एवं मार्ग पर छिडकाव करने को कहा। 

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के समापन समारोह के अवसर पर इंदिरा गांधी इंडो स्टेडियम दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से विनोद शर्मा, लियाकत कुरैशी, रणवीर पांडव, बिहारीकांत तिवारी, पूरन कौशिक, प्रवीन भास्कर, चै. मोहन सिंह, महेश रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं सेवादल चीफ मनोज गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें रमेश पंडित, गोपाल पचैरी, जुगल किशोर वर्मा, गंगेश्वर चैधरी, राहुल अरोड़ा, अजय सक्सैना, राजेश अग्रवाल, चकलेश्वर सिंह, राजीव कृष्ण चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, अतुल कौशिक, संजय भाटिया शामिल थे।  

Read More

मथुरा। स्थानीय माथुर चतुर्वेद संस्कृत विद्यालय में पं. जवाहनलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य कुंजकिशोर चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक राकेश तिवारी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि उन्हें पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उन्नत करना चाहिये तथा राष्ट्रसेवा में भाग लेना चाहिये। वेदविभाग अध्यक्ष आत्मानाथ चतुर्वेदी ने उनके बालकों के प्रति स्नेह व प्रेम की बात कहकर प्रेरणादायक संस्मरण सुनाये। कार्यक्रम का संचालन करते डा. अमर सिंह सैनी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. पुरूषोत्तम लाल चतुर्वेदी, भास्कर चतुर्वेदी, कपिल अग्रवाल, रंजना चतुर्वेदी, प्रमोद चतुर्वेदी, रामबाबू सैनी आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। आॅल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की बैठक में जिलाध्यक्ष बिलाल अली ने कहा कि चाचा नेहरू का जन्मदिवस पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन साक्षरता पर गौर करें तो छोटे-छोटे बच्चे, जिनका शिक्षा पर समान अधिकार है, हमें भीख मांगते और मजदूरी करते, कूड़ा उठाते नजर आते हैं। क्या चाचा नेहरू ने यही सपना बच्चों के लिये देखा था? संगठन कार्यालय पर हुयी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर सिद्धार्थ, निहारिका, राम कौशिक, अमान अली आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय श्रीमाथुर/माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा (रजि.) द्वारा राष्ट्रीय स्वर्णकार विकास चिंतन शिविर का आयोजन स्थानीय होटल गोवर्धन पैलेस में किया गया। जिसमें कि सम्पूर्ण भारतवर्ष से करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चिंतन शिविर में स्वर्णकार समाज के राजनीति में भागेदारी, धारा 411 व 412 में पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न व बचाव तथा शिक्षा हेतु जागरूकता व रोजगार व समस्या एवं समाधान जैसी समस्याओं पर  प्रतिनिधियों द्वारा समाजहित में अपने विचार व्यक्त किये गये।  कार्यक्रम का शुभारम्भ ठाकुर श्री बाँकेबिहारी जी के चित्रपट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, अजय वर्मा प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रीमती चन्देश सोनी प्रदेश सचिव सपा महिला सभा उत्तर प्रदेश, अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत झांसी आदि ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।  इस अवसर पर स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद भी स्वर्णकार समाज सदा से राजनैतिक रूप से उपेक्षित रहा है। देशभर की कुल आवादी का 4 से 5 प्रतिशत स्वर्णकार समाज होने के बावजूद भी आज राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा हमारे समाज की राजनैतिक उपेक्षा कि जा रही है। समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। अब समय आ गया है राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास दिलाने का। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अजय वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होने का जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक सम्मान नहीं मिलेगा। अपने हक की लड़ाई के लिये भी समाजिक एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने रूढिवादी परम्पराओं के खातमे व कुरितियों को त्यागने के लिये समाज का आव्ह्ान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरितियों को समाप्त किया जाना चाहिये। समाज में आपसी बिखराव भी समाज के विकास में बड़ी बाधा है। इसलिये समाज के सभी लोग प्रेम से रहे व सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में डा. राजीव कुमार वर्मा सहायक महानिरीक्षक आर.पी.एफ., हेमल सोनी फाउण्डर सोनी राॅक्स, बनवारी लाल सोनी अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास मंच, प्रताप सिंह वर्मा डिप्टी कमिश्नर, इं. महेन्द्र सिंह वर्मा, यू.सी. वर्मा, दीपक वर्मा सभासद, सुजीत वर्मा, रविन्द्र वर्मा, भगवती वर्मा, पंकज वर्मा, मुकेश वर्मा, सुनील वर्मा, महेन्द्रनाथ वर्मा, जगदीशचन्द वर्मा, नीरेश कुमार वर्मा, डा. देवेन्द्र वर्मा, सालिगराम वटिया, सुभद्रा सोनी, डा. इन्द्रा वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, नन्दगोपाल वर्मा, इं. विनोद सोनी, डा. सुधारानी वर्मा, रामनगीना वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रवि वर्मा ने किया। 

Read More

बालदिवस पर जेसीआई ग्रेटर के सदस्य सृजन संस्था धौली प्याऊ पर अनाथ व असहाय बच्चों को आकर्षक गिफ्ट प्रदान करते हुए  मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर के सदस्यों ने बालदिवस का आयोजन अनाथ बच्चों के लिए संचालित संस्था सृजन धौली प्याऊ पर किया। इस मौके पर असहाय व अनाथ बच्चों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किए। जिससे बच्चे फूले नहीं समां रहे थे।  जेसीआई का बालदिवस कार्यक्रम नितिन अग्रवाल ब्रजवासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें अनाथ व असहाय बच्चों को भोजन कराने के साथ बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, फ्रूटी, चाॅकलेट तथा स्कूल बैग एवं जूते सहित अन्य रोजमर्रा की चीजें प्रदान की। कार्यक्रम में रेट्सविंग चेयरपर्सन गुंजन अग्रवाल, पूर्व चेयरपर्सन रिचा गर्ग, सचिव पूजा अग्रवाल, पूर्व सचिव दीपिका गर्ग, लवली मित्तल, जेसी अंशुल गर्ग, राजेन्द्र कुमार हाथी वाले, पंकज मित्तल, पवन अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष अग्रवाल कंठी माला का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शशि भानु गर्ग ने तथा धन्यवाद ज्ञापन करन मित्तल, द्वारा किया गया। 

Read More

मथुरा। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले कंस वध मेला की तैयारियां जोर-शोर से जारी है, इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेशों में रह रहे चतुर्वेदी समाज के लोगों का यहां आना शुरू हो चुका है। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सम्पन्न हुई बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक एवं प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक ने बताया कि मेले में निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों की मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। 19 नवम्बर से विश्राम घाट पर शुरू होने वाले कार्यक्रम 21 नवम्बर शाम को कंसवध मेले के साथ सम्पन्न होंगे। इस दौरान योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड, संजीव चतुर्वेदी एड, ब्रजेश चतुर्वेदी, मनोज पाठक, अमित चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार चऊअनजी, अनुराग चतुर्वेदी, अभिनय चतुर्वेदी, आशीष, अरविन्द चतुर्वेदी, दीपक, मोहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।   

Read More