मथुरा

 महिलाओं को वस्त्र वितरित करते श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारीगण  मथुरा। श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने दूर-दराज से श्रीकृष्ण की नगरी में महाविद्या कालौनी के क्षत्रीय इलाकों में बनी मलिन बस्तियों में रहकर गुजर बसर कर रहे वृद्धों, प्रौढ़ों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों को दीपावली के महान पर्व  की पूर्व बेला में नये वस्त्रों साड़ियां, शर्ट-पेंट, फ्राॅक, हाॅफ पेन्ट आदि वितरित कर समाज की सेवा की। अध्यक्ष सुनील दत्त चतुर्वेदी, विकास दत्त चतुर्वेदी, शिवकुमार गुप्ता, कालीचरन चतुर्वेदी, कृष्णगोपाल, मंगलदीप, दिनेश चतुर्वेदी, गंगाधर अरोड़ा, सुमनेश चतुर्वेदी, कुंजबिहारी सिंघल का सहयोग रहा। 

Read More

मथुरा। गत दिन वृंदावन के रूक्मणी बिहार में एक लड़की और उसके दो साथियों ने एक वकील विजय किशोर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया। बताया गया कि सात नवम्बर को विजय किशोर गोस्वामी जब रूक्मणी बिहार में था तभी तन्नु चैहान पुत्री जगपाल निवासी कान्हा माखन स्कूल के पास वृंदावन आदि दो लोगों व एक अज्ञात व्यक्ति ने विजय को गोली मार दी जिससे वह जख्मी हुआ है। उसके पिता सनातन किशोर निवासी मदनमोहन मंदिर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना कोसीकला अन्र्तगत गांव लालपुर में नामजद सहित आठ लोगों ने घर में घुसकर योगेन्दर सिंह में रोट मारकर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की एक माह पूर्व हुई घटना की रिपोर्ट ऊदल सिंह निवासी लालपुर कोसीकलां ने राजू पुत्र अमीचंद आदि आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Read More

मथुरा। बरसाना पुलिस ने वाहनचोरों के साथ कई वाहन बरामद किये हैं। बरसाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में 9 ट्रैक्टर, तीन बुलेरो सहित एक एसेंट कार पकड़ी है। चोरी के इन वाहनों को लेकर जा रहे आधा दर्जन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनमें मथुरा प्रसाद निवासी पेलखू, रामनिवास निवासी नगला चन्द्रभान फरह, जयश्री निवासी पेलखू, राजू निवासी नौहझील तिलकगढी, भगवान सिंह निवासी सावौरा भरतपुर राजस्थान के अलावा सत्यपाल निवासी पेलखू को हिरासत में लिया है। वहीं इनके साथी जो भाग चुके हंै उनकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है। भागे लेागों में सतोद निवासी पलसों के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पुलिस पकड़ से मौका पाकर फरार हो गया। घटना के संबंध में आज थाने में पुलिस ने प्रेस काॅंफ्रेस कर घटना की जानकारी दी।

Read More

मासिक बैठक में गैरहाजिर कार्यकर्ताओं पर होगी कार्यवाही  जीते पंचायत सदस्यों का स्वागत अभिनंदन  मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक किसान भवन डैम्पीयर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए। प्रत्याशियों में सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र यादव, कमलेश ठाकुर, का जोशीला स्वागत किया। आगामी 22 नवम्बर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के उपाध्यक्षों को प्रत्येक विधान सभा बार विधान सभा अध्यक्षों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम केा भव्य बनाने का दायित्व भी सौंपा गया। बैठक में जिला पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी समाजवादी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ब्लाॅक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी के चुनकर आएंगे। जिससे मथुरा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी मासिक बैठकों में अनुपस्थित हो रहे हैं उन्हें पद मुक्त करने की संस्तुति की जाएगी। पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है। पीड़ित कार्यकर्ता, पीड़ित असहायों की मदद करने को अग्रिणी भूमिका निभांए। जिला महासचिव तनवीर अहमद एड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए 30 नवम्बर तक होने वाली निर्वाचक नामावली में नाम बढ़वाने और अशु( नामों को शु( कराने के कार्य में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें जहर घोलने व भाई से भाई को लड़ाने का कार्य कर रही है, उनको चुनावों में जनता ने नकार दिया है। जिला पंचायत में चुनकर आए प्रत्याशी सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने कहा कि वे पाटी्र की और जनता की आशओं पर खरा उतरेंगे। जनता के हितों के लिए सदैव कार्य करें और मथुरा का चहुंमुखी विकास कराएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से मुरारीलाल कुंतल, नौहवत धनगर, तेजवीर सिंह, राजेश यादव, देवी सिंह धनगर, दिनेश चंद गुप्ता, रामबाबू तरकर, चन्दो पहलवान, रमेश कुशवाह, फेरू सिंह, राजेन्द्र राजपूत, बल्लू कुरैशी चन्द्रप्रकाश शर्मा, शारदा चैधरी, शिवलाल लोधी, राजवीर सिंह, बच्चू वाल्मीकि, ध्रुव कुमार पांचाल, कमल भाटिया, रणवीर सिंह बघेल, फूल सिंह निषाद, नरेश भट्ट, राजेश कंडेरे, ठा. अमित सिंह, अकीलुद्दीन शहीद कुरैशी, ठा. रेवती रमन, महेश चंद सोनी, बच्चू सिंह, मौ. काले, रामरतन, मोहन सैनी, चंदन सिंह, हाजी सलीम, रमेश चंद कैप्टन, बिजेन्द्र सिंह, चरन सिंह, सतेन्द्र कुमार, आदि सैकड़ों की संख्या में सपाई उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। पद भार ग्रहण करने के साथ ही श्री सिंह ने विभाग का गहन निरीक्षण कर सबसे पहले समूचे कार्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के लिये सफाई कराने के निर्देश दिये है। साथ ही श्री सिंह ने इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने बिहार में गठबंधन को आए बेहतर परिणामों को देखते हुए कहा है कि बिहार की जनता ने पूरी तरह साम्प्रदायिक शक्तियों को नकार दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से जो वायदे किए थे, उन पर वे खरे नहीं उतरे हैं और यही वजह रही कि बिहार के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आरजेडी गठबंधन को भारी सफलता मिल रही है। देश की जनता धर्मनिरपेक्षता में पूरी तरह विश्वास करती है। बिहार में नीतेश कुमार ने जो विकास कार्य अपने कार्यकाल में कराए, उस पर बिहार की जनता में मोहर लगा दी है। जबरदस्त सफलता इसका परिणाम है। नरेन्द्र मोदी और भाजपा शुरू से जहर उगलने की बात करती रही है। उनकी भाषा में जिस प्रकार उत्तेजना होती है, उसे जनता ने खारिज कर दिया है। बिहारियों का अपमान मोदी को भारी पड़ गया है।   

Read More



Mediabharti