मथुरा

छाता। कोतवाली प्रभारी छाता/विवेचना अधिकारी यशकान्त सिंह ने बताया कि शराब तस्करो पर माननीय न्यायालय में चल रहे गेगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। जिसमें पुलिस ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर लिये है। विवेचना अधिकारी श्री सिंह ने बताया मुकदमा अ0 संख्या 167/15 सतवीर पुत्र शीस राम बघेल निवासी गोविन्द गंज जिला गौतम बुद्घ नगर, कमल पुत्र श्रवण सिंह निवासी कामर थाना कोसी कलां मुकदमा अ. संख्या 78/15 रुपेन्द्र पुत्र हरभान, टीटू पुत्र रामजीलाल, माधव शर्मा पुत्र टीकम शर्मा निवासी मौ. गुर्जर मु.अ.स. 870/14 सुकत पुत्र प्रवल खान निवासी गुराम्वसर थाना हथीन हरियाणा व देवेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र जातबहादुर निवासी मनुहार थाना लालगंज जिला प्रतापगढ मुअस 323/15 निरज पुत्र अमर सिंह, नवीन कौशिक पुत्र बलवीर ंिसंह निवासी माधव कालोनी गढपुरी थाना सदर जिला पलवल हरियाणा। वहीं उन्होंने बताया की मु.अ.स. 54/15 जिसमें नत्थी पुत्र अमीचन्द निवासी दौताना की हत्या में शामिल 5वां अभियुक्त गज्जू उर्फ गजेन्द्र पुत्र नवल निवासी दौताना जो की फरार चल रहा है। जिसकी काफी दबीस देने का बाद भी गिरफ्तार नही किया जा सका, उसकी भी कुर्की की जायेगी। वही कस्बा इंर्चाज अनुराग शर्मा ने बताया की मु0अ0सं0 324/15 जिसमें बरसाना रोड छाता निवासी की नाबालिक पुत्री को दो माह पूर्व भगाने के आरोप में राजेन्द्र पुत्र खुशहाली निवासी कादौना के खिलाफ भी गेर जमानती बारंट प्राप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय में हाजिर होने के लिये बाध्य किया जायेगा यदि वह हाजिर नही होता है तो उसके खिलाफ भी कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।  

Read More

छाता। अपनी अस्मत गंवाने के बाद पुलिस के दरवाजे पर ठोकर खाकर थक चुकी महिला को न्यायालय मे जाकर न्याय मिला। अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी(परिवर्तित नाम) निवासी नगला थोक छाता के साथ गत 17 सितम्बर को रात्रि आठ बजे नामजदों ने घर मे घुसकर बारी बारी से बलात्कार किया था। पीडिता द्वारा शिकायत करने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। उक्त मामले मे पीडिता के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने सुनबाई करते हुये 156(3) सीआरपीसी के तहत थाना छाता को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये थे। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।  

Read More

-जन सेवा केन्द्रों से बनाये जाते है प्रमाण पत्र : तहसीलदार छाता। कानूनगो कोसीकलां धर्मराज सिंह का कहना है कि कोसी कला निवासी गिर्राज बाल्मीकि ने जाति प्रमाणपत्र बनाने की एबज में 65 हजार रुपये रिश्वत लेने का जो आरोप लगाया है वह बेबुनियााद है। किसी से कोई पैसा नही लिया गया है। राजस्व निरीक्षक का कर्तव्य केवल इतना है कि लेखपाल की रिपोर्ट का सम्प्रेषण करना है। गिर्राज राजनैतिक आदमी है। यह कई बार गलत कार्य लेकर तहसील छाता में आया था जो नही किये गये है। इससे कुपित होकर धमकी भी दी गई थी कि चुनाव बाद किसी झुठे षडयंत्र में फंसाया जायेगा। तहसीलदार वीरेन्द्र का कहना है कि आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र जन सेवा केन्द्रो से बनाये जा रहे है। वही प्रर्थाना पत्र जमा होते है और वही पर वितरित किये जाते है। उसका प्रमाणपत्र भी जन सेवा केन्द्र से बनाया गया है। तहसील कार्यालय स्थित एकल खिड़की से नही बनाया गया है। जिसकी जॉच की जा रही है। वही लेखपाल सुलेमान का कहना है कि उक्त नेता एक दलाल किस्म का व्यक्ति है। अक्सर गलत कार्य कराने का ठेका लेकर राजस्व कर्मियो पर अनैतिक दबाव बनाने का आदी है। जाति प्रमाण पत्र बनाने का मामला दो माह पूर्व का है। रंजिशन तहसील कर्मचारियो की अवैध रुप से शिकायत की गयी है।  

Read More

छाता। स्व. आरसी गुप्ता राधे-राधे एवं स्व. श्री विठ्ठलनाथ गुप्ता की स्मृति में सुरुचि फूडस प्रा. लि. दौताना छाता गुप्ता परिवार राधे-राधे दिल्ली के सौजन्य से कल्यांण करोति मथुरा द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर चौधरी चरन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाता में आज 3 नबम्वर से 7 नबम्वर तक आयोजन किया गया है। गुप्ता परिवार राधे-राधे दिल्ली व सूरुचि फूडस प्रा. लि. प्रबंधक एन के गर्ग ने बताया कि शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेशज्ञ डा. योगेश अग्रवाल एवं डा. रिक्की मित्तल द्वारा नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द, नाखूना, परवाल, कालापानी, आदि का उपचार एवं आॅपरेशन निशुल्क रुप से समपन्न किये जायेंगें। मोतियाबिन्द रोगियों के लैन्स प्रत्यरोपित किये जायेंगें। नेत्र रोगियों के पलंग, विस्तर, दवा, चश्मा, एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रुप से की गई है। आॅपरेशन हेतु भर्ती किये गये नेत्र रोगियों के आॅपरेशन कल्याणं करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा पर समपन्न किये जायेगें। श्री गर्ग ने नेत्र रोगियों दो फोटो मोबाइल ऩ, एवं पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ लाने की अपील की है।

Read More

: तालाब शाही स्थित लालदास मन्दिर पर महर्षि स्रेह आश्रम के अनाथ बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला, सुरेश शर्मा एवं अन्य -भंडारे के साथ किये गर्म वस्त्र वितरित कोसीकलां। अनाथों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। ऐसी अवधारणा मन में लिए नगर के कुछ सभ्रान्त लोगों ने शेरगढ़ रोड स्थित अनाथ आश्रम के छात्रों को सर्दियों को देखते हुए टोपा, गर्म वनियान, पजामी आदि गर्म वस्त्र वितरित किये। इससे पहले बच्चों को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। रविवार की देरसांय तालाब शाही स्थित लालदास मन्दिर पर नगर की सामाजिक संस्था मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा शेरगढ़ रोड स्थित महर्षि दयानन्द स्रेह आश्रम के अनाथ बच्चों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें नगर के दर्जनों सभ्रान्त लोगों ने हिस्सा लिया। इसी के साथ सर्दियों को देखते हुए संस्था के लोगों ने बच्चों को गर्म वस्त्र देने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने भंडारे का शुभारम्भ बच्चों को प्रसाद वितरण कर किया। तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष ने बच्चों को गर्म टोपा, वनियान, पजामी आदि भेट की। जिसे पाकर बच्चों हर्षित हो उठे। इसके बाद आश्रम के बच्चों ने मन्दिर के महंत लाल बाबा का आर्शीवाद लिया। जिसमें सुरेश शर्मा वर्तन वाले, वेद शर्मा, किरोडी टेन्ट वाले, रामकिशन हलवाई, मनोज अनन्त, मुकेश केटर्स, बुद्घा बिजली वाले, कैलाश हलवाई, नीरज आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि अनाथों, गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसलिए हमेशा गरीबों की मदद करते रहना चाहिये। उन्होने कहा कि सर्दिया बढने पर बच्चों को गर्म जरसी संस्था की ओर से दी जाऐगी। कार्यक्रम में जवाहर लाल एलआईसी वाले, भोलेश्वर वशिष्ठ, मदन गोपाल अनन्त, गिरधर खलीफा, पूरन, तेजी, किशन, छोटू जैन, अंकित जैन, चेतराम सैनी, विरजो बिजली वाले, प्रमोद शर्मा, दिलीप शर्मा, श्रीमोहन अनन्त, आदि लोग सामिल थे।  

Read More

 मजदूर के सिर पर गिरा लोहे की चादर की रोल कायल दूसरे चित्र में काम बन्द कर प्रबन्ध तन्त्र के खिलाफ हंगामा करते मजदूर -कर्मचारयों ने इकाई स्वामी और प्रबन्ध तन्त्र के खिलाफ काटा हंगामा कोसीकलां। नगर के कोटवन औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्वास्तिक पाईप लि. मे कार्य करते समय एक मजदूर की मौत हो गयी। जिसको लेकर इकाई में कार्यरत सैकडो मजदूरों ने इकाई स्वामी के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। कहा कि जब तक मृतक को न्याय नहीं मिलता वह काम बन्द रखेेंगे। बताया जाता है कि मजदूर की मौत के कई घन्टे बाद तक इकाई प्रशासन ने मृतक की सुध नहीं ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मजदूरों को काफी समझाया लेकिन मजदूर अपनी बात पर अडे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र के हॉइवे किनारे एक इकाई स्वास्तिक पाईप लि. स्थित है। जिसमें लोहे की पाईप बनाने का कार्य होता है। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे एक मजदूर जिला बलिया निवासी हाल निवासी बठैन गेट 35 वर्षीय विश्वामित्र पुत्र दीनदयाल मशीन पर लोहे की चददर के रोल को लगाने के लिए रस्सा लगा रहा था। जिसे के्रन द्वारा उठाया गया इसी बीच के्रन से चद्दर का रोल कॉयल मजदूर के सिर पर गिर गयी। जिससे वह लहुलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मजदूर की मौत की खवर से सभी मजदूर एवं अधिकारियों में हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि इकाई में कार्यरत करीब 250 मजदूरों ने इकाई स्वामी और प्रबन्ध तन्त्र के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। कहा कि जब तक मृतक को न्याय नहीं मिलता वे काम बन्द रखेंगे। मौके पर पहुची पुलिस ने मजदूरों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर अपनी बात पर अडिग रहे। इकाई में हो रहा है मजदूरों का शोषण   सोमवार को हुई मजदूर की मौत के बाद इकाई में नौ वर्ष से कार्यरत नेमचन्द वर्मा ने इकाई स्वामी तथा जी़एम ओमप्रकाश उपाध्याय, मैनेजर सुभाष शर्मा, प्लान्ट इन्चार्ज सुरेश शर्मा पर आरोप मढते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों को माह वार करीब 8400 रूपये देने का प्रावधान है लेकिन इकाई में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जिन्हें प्रबन्ध तन्Þत्र द्वारा 5500 रूपये दिये जाते है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने इकाई प्रशासन से इकाई में कार्यरत सभी मजदूरों को हाथों के दस्ताने, हेलमेट आदि सुबिधाऐं देने की मांग की है। लेकिन प्रशासन हमेशा इसको हल्के में लेता रहा है। जिसका खामियाजा सोमवार को एक मजदूर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।  न्याय दो काम लो मजदूर के मौत के बाद इकाई में कार्यरत सभी मजदूरों ने काम बन्द करने का फैसला लेते हुए कहा कि जब तक मृतक विश्वामित्र जिसके तीन लडके और एक लडकी है को न्याय नहीं मिलता वे काम पर वापस नहीं जाऐगे। मौके पर पहुंची पुलिस के लाख समझाने के बावजूद मजदूर अपनी बात पर अडिग रहे क्योंकि मजदूर की मौत के कई घन्टे बाद तक इकाई स्वामी और न ही इकाई का कोई प्रबन्ध तंत्र मृतक को देखने तक नहीं पहुंचा और न ही उसके परिवार के आंसू पौछे। इसलिए मजदूरों ने न्याय मिलने तक काम बन्द रखने का फैसला किया। 

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप कालौनी में निवास करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में रखी लाइसेन्सी रिवाल्वर से अचानक गोली चलनें से एक नाबालिक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टाउनशिप पर रहनें वाले रामवीर सिंह छाबरिया की अपने घर पर लाइसेन्सी रिवाल्वर रखी थी कि अचानक बच्चों ने रिवाल्वर को उठा लिया इसी दौरान चली अचानक गोली चलने से राजवीर सिंह के 14 वर्षीय किशोर कोमल गोली लगनें से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन परिजन कोमल को स्वर्ण जयन्ती अस्पताल ले गये। जहॉ कोमल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

गोवर्धन : गिरिराज धाम गोवर्धन के गांव भवनपुरा निवासी शहीद जवान समोद का शव उनके गांव पहुंच गया है। 

Read More

गोवर्धन : गिरिराज धाम गोवर्धन के गांव भवनपुरा निवासी शहीद जवान समोद का शव उनके गांव पहुंच गया है।  गत बुधवार को जवान समोद जम्मू के बादीपुरा इलाके में 20 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी अबू कासिम से लोहा लेते समय गोली का शिकार बन गए थे। समोद आर्मी में करीब 12 साल पहले भर्ती हुए थे। उनके शव को गांव में आर्मी की एक विशेष टुकड़ी ने पहुंचाया। इस दौरान वहां कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक लोग उपस्थित थे। 33 वर्षीय शहीद जवान के शव को देखकर सबकी आंखें नम थीं। गांव के लोगों को कहना है क़ि शहीद जवान समोद ने अपने ब्रज और गांव का नाम रोशन किया है।

Read More

मथुरा : कृष्ण की भूमि से सेना के एक और जवान के शहीद होने की खबर है। देर शाम तक उसका शव अपने पैतृक गांव भवनपुरा पंहुचेगा। इस सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। (Read in English: Mourning Mathura Village Awaits Its Martyred Son…) 

Read More