मथुरा

मथुरा। श्री ग्र्रुप द्वारा श्री राधा वैली आवासीय कालोनी में आयोजित आवासीय ऋण मेले को मिल रहे जबरदस्त समर्थन व उत्साह को देखते हुए दो दिन के लिये बढा दिया गया है। इस मेले में अब तक 450 लोगों को उनकी आवासीय ऋण सम्बन्धी समस्याओ का समाधान मिला है और 150 लोगो ने अब तक श्री राधा बैली में बुकिंग करायी है। इस आवासीय मेले में इंडिया बुल्स, एचडीएफसी, डीएचएफएल, आईसीआईसीआई, यूनियन बैक 10 प्रतिशत से भी कम ब्याज पर आवासीय ऋण प्रदान कर रही है। इस मेले से लोगो को बैको के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। राधा बैली अपने ग्राहको को हाईराईज, डुप्लैक्स आदि प्रदान कर रही है।श्री राधा बैली मथुरा की सबसे बड़ी टाऊनशिप है जिसमें स्वींगपुल काॅमर्शियल कम्पलैक्स, बच्चों के लिये पार्क, सिक्योरिटी, बिजली पानी आदि की व्यवस्था है। श्री ग्रुप के डायरेक्टर शेखर अग्रवाल ने बताया कि लोन अत्याधिक आसान हो गया है जिससे 150 से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए है।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मोहर्रम की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित सभी विभागों को समय से आवश्यक सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये। श्रीअवस्थी जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर को 9वीं मोहर्रम का जुलूस चैक से होते हुए निकाला जाता है और इसी दिन रामलीला महोत्सव समिति द्वारा भरत मिलाप कर आयोजन चैक क्षेत्र में तख्त लगाकर किया जाता है। श्री अवस्थी ने कहा कि मोहर्रम कमेटी तथा रामलीला महोत्सव समिति की एक अलग से बैठक बुलाकर दोनों आयोजनों के समय में सामंजस्य बना लिया जायेगा। मोहर्रम के अवसर पर ताजिया का जुलूस निकाला जाता है। इस सम्बन्ध में मोहर्रम कमेटी से अनुरोध किया गया कि वे अपने समुदाय के लोगों को अवगत करा दें कि ताजिया की ऊंचाई बढ़ायें न बल्कि उसे कम कर दें। बिजली व मनोरंजन कर विभाग को निर्देशित किया गया कि वे जुलूस के रास्तों पर पड़ने वाले ढ़ीले बिजली के तारों व केबिलों को ऊपर उठा दें। प्रत्येक ताजियादार को 10 लीटर मिट्टी का तेल तथा 10 किलो ग्राम चीनी दिये जाने की व्यवस्था हेतु जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उदयराज सिंह यादव सहित बिजली व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, मोहर्रम कमेटी के मो. हनीफ, अबरार वारसी, अली अब्बास आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। यमुना मिशन यमुना की शुद्धि को लेकर अब से हर रोज जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखेगा जिसमें मथुरा की सांसद, विधायक, चैयरमैन, जिला पंचायत सदस्य और जिलाधिकारी समेत समस्त सम्बन्धित विभागों को पत्र भेजकर यमुना शुद्धि के लिए कार्य करने की बार बार मांग की जायेगी। यमुना मिशन के हरदेवानन्द जी जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन यमुना की शुद्धि, घाटों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण का कार्य तेजी से कर रहा है। इसके लिये संतो, अधिकारियों, राजनेताओं ने सहभागिता की है। जैसा कि सर्वविदित है कि यमुना मैया की दशा दिनो दिन बद से बदतर होती है जा रही है इसी के यमुना मिशन अब से हर रोज जन प्रतिनिधियों पत्र लिखकर इस ओर सूचित करता रहेगा एवं उनसे इस कार्य में सहयोग एवं सुझाव की अपेक्षा करता है। हरिओम बाबा महाराज ने बताया कि पत्र में यमुना मिशन जनप्रतिनिधियों से निवेदन कर रहा है कि वह यमुना की वर्तमान दशा की ओर ध्यान देते हुये यमुना में मिलते नालों को रोकने तथा यमुना शुद्धि के लिये सुझाव एवं सहयोग की बात कही है। इसके साथ ही यमुना मिशन द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों को यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण में सहभागिता करने के लिये भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर राजीव गोस्वामी, देवेन्द्र शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, मुकेश कौशिक, गुलाब ठाकुर, गोविन्दा बलराम आदि उपस्थित रहे।

Read More

मीडिया को पुलिस लाइन में जानकारी देते एसएसपी सिटी शैलेश पांडे मथुरा। गुड़गांव हरियाणा के व्यापारी के साथी को अपहरण कर ले भागे एक बदमाश को थाना गोवर्धन पुलिस ने गिरतार कर अपहृत युवक को थाना गोवर्धन पुलिस ने सकुशल छुड़ा लिया तथा लूटी गई हुंडई कार व व्यापारी एवं उसके साथी के मोबाइल एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद करने के साथ ही बदमाशों द्वारा उपयोग में लाई जा रही चोरी की मोटर साइकिल एवं अवैध असलाह भी बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीतीरात हाथिया निवासी आरिफ ने गुड़गांव हरियाणा के 385 सैक्टर 14 निवासी सुरेन्द्र पुत्र धन सिंह को मोबाइल फोन पर सस्ते रेट में जनरेटर बिक्री करने के लिए कहा गया था, बीस दिन से लगातार फोन करने पर सस्ते जनरेटर मिलने की आस में सुरेन्द्र अपने साथी जोगेन्द्र पुत्र सूबे सिंह निवासी कनहौरी जिला रेबाड़ी हरियाणा के साथ 4 अक्टूबर रविवार को अपनी हुंडई टेकसल कार संख्या एचआर 70सी 8167 से बरसाना मार्ग स्थित गांव पलसों के बाहर बताए गए मंदिर पर पहुंच गया। फोन से संपर्क करने पर आरिफ अपनी बाइक संख्या आरजे 05 सीआर 4677 से पहुंचा और जनरेटर दिखाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके दो और साथी आरिफ व मुस्ताक खड़े मिले उन्होंने  तमंचा व पिस्टल दिखाते हुए मुश्ताक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया तथा इसकी जेब में रखी बीस हजार रुपए की नगदी, इंटैक्स मोबाइल व हुंडई कार को अपने कब्जे में ले लिया तथा जोगेन्द्र का अपहरण कर अपने साथ ले कर फरार हो गए। किसी तरह सुरेन्द्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही थाना गोवर्धन पहुंच आपबीती सुनाई तथा उक्त आरिफ एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकद्मा अपराध सं. 720/15 पर धारा 364, 394 एवं 307 के तहत मुकद्मा दर्ज कराया। मामले की जानकारी एसपी सिटी एवं एसएसपी को होने पर थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को अपहृत की बरामदगी एवं अपहृताओं की गिरतारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बीतीरात थाना गोवर्धन के जंगलों में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस टीम को एक कार संदिग्ध अवस्था में जंगल में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने चारों तरफ से कार को घेर कर तलाशी ली, तो उसमें अपहृत जोगेन्द्र सिंह पुत्र सूबे सिंह एवं टटलू गैंग के मुस्ताक पुत्र आसुब निवासी हाथिया थाना बरसाना दोनों बैठे मिले। पुलिस ने अपहृत जोगेन्द्र सिंह को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया तथा मुश्ताक की तलाशी ली तो उससे लूटा गया मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के साथ ही एक देशी पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पकड़ी गई कार भी सुरेन्द्र सिंह की ही थी, जिसे इन लोगों ने लूटा था। इस दौरान दूर बैठकर इन बदमाश व अपहृत की रखवाली कर रहे दो टटलू आरिफ पुत्र खचेरा तथा आरिफ पुत्र रशीद दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस इनकी गिरतारी के प्रयास में जुटी है।

Read More

मथुरा। फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले एक टाइमर बम के बाद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जांच पड़ताल के बाद लोगों को आगे बढाया जा रहा है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिये सुरक्षा दस्ते पूरी तरह चैकस हैं। जगह-जगह चैकिंग चल रही है। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले टाइमर बम के बाद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। आज मथुरा जंक्शन रेवले स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी सत्येन्द्र यादव और जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने जंक्शन के आसपास तीर्थयात्रियों और उनके सामान को चैक किया। पुलिस टीम ने एक-एक यात्री के सामान की तलाशी ली। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले बम के बाद मथुरा में स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और दुरूस्त कर दी गय है। आज आरपीएफ प्रभारी और जीआरपी पुलिस प्रभारी ने स्वयं रेलवे जंक्शन पर व्यवस्थाओं को परखा।

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुये एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को उपचार के लिये अस्पताल रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर से नोएडा जा रही कार यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील के निकट माइल स्टोन 70 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। बताते हैं कार सवार नोएडा की ओर जा रहे थे। कार में सवार अभय व प्रतिमा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। कार में सवार सभी लोग कानुपर के बताये जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को नोएडा के अस्पताल में भेजा गया है।

Read More

 मथुरा। वृन्दावन की चैकी मथुरा गेट और कोतवाली मथुरा की चैकी कृष्णानगर पुलिस ने चुनावों में तस्करी को ले जायी जा रही हरियाणा की देशी शराब पकड़ है। मिली जानकारी के अनुसार टाटा मैकस संख्या एचआर 38 यू 4976 में हरिणा की शराब तस्करी के लिये ले जायी जा रही थी। चैकी मथुरा गेट प्रभारी सुधीर कुमार की सूचना पर वृन्दावन से आती शराब को पकड़ने की कोशिश की तो चालक ने भागने की कोशिश की। इसकी सूचना कृष्णा नगर चैकी प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को दी गयी । पुलिस टीमों ने मैकस का पीछा करते हुये उसे पकड़ लिया। गाड़ी से लगभग 55 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुयी है। बताते हैं कि शराब चुनावों के मदेजनजर तस्करी हेतु ले जाय जा रही थी। बताते हैं कि पुलिस ने शराब की तस्रकी करने के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्तता पाये जाने पर दो सिपाहियों के खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की है। बताते हैं कि आरोपी दोनों कांस्टेबिल चैकी कृष्णानगर पर तैनात थे। इस मामले में पूछे जाने पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि भूमिका संदिग्ध होने के कारण ऐसा किया गया है।

Read More

 वृन्दावन। भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के वरिष्ठ नेता शांतनु गोगोई आज वृन्दावन आये और उन्होंने बाँके बिहारी मंदिर के दर्शन किये। वृन्दावन में बिहारी जी के सेवायत गोपी गोस्वामी ने गोगोई का अभिनन्दन किया। बांकेबिहारी के दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये गोगोई ने कहा की आसाम के रास्ते जितना भी गौ मांस बांग्लादेश जा रहा है उसको रोकने के लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठा रही है। गोगोई ने कहा की असम में भारतीय जनता पार्टी गौ हत्या को रोकने के लिए एक बड़ा आंदोलन करेगी, उन्होंने बताया की केंद्र सरकार असम और आसपास के राज्यों की सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चैकसी भड़ा रही है जिसे की गौ मांस की तस्करी को रोका जा सके। गोगोई ने बताया की रेलवे को पूर्व उत्तर राज्यों से जोड़ने के लिए भी केंद्र सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। केंद्र सरकार ने गुहाटी हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए 1200 सौ करोड़ रुपए  का स्पेशल पैकेज भी दिया है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही पूर्व उत्तर राज्यों के विकास को लेकर नयी पालिसी लेकर आ रही है जिससे की पर्यटन के व्यवसाय को एक नयी दिशा मिल सके।

Read More

मथुरा। चैकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुहा के निकट शराब की दुकान की दीवार काटकर चोर लाखों रूपये की शराब चुराकर ले गये। चोरी गयी शराब की कीमत लगभग चार लाख रूपये बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जैंत क्षेत्र अंतर्गत आझई पेट्रोल पम्प के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है। कल रात्रि दीवार काटकर चोर दुकान में रखीं शराब की पेटियों को चुराकर ले गये। चोरी गयी शराब की कीमत लगभग चार लाख रूपये बतायी जा रही है।

Read More

मथुरा। जिला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन वापसी के दिन आज दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस ले गये। पंचायत के वार्ड 8 से नरभान सिंह और वार्ड 10 से नरभान सिंह ने अपने अपने नामांकन लिए वापस। इस प्रकार अब प्रथम चरण के चुनाव के लिये मैदान में कुल 82 उम्मीदवार बाकी रह गये हैं।  

Read More