मथुरा

मथुरा। हाईवे क्षेत्र की चैकी पन्नापोखर क्षेत्र में जयगुरूदेव मंदिर के पीछे सलेमपुर रोड पर बसी नई कालोनी में किराये पर कमरा लेकर पूजा-अर्चना के नाम पर नोट दोगुना करने का नाटक रच एक ठग दिल्ली के रहने वाले व्यवसायी से दो लाख रूपये की रकम ठग ले गया। हालांकि घटना के विषय में किीस व्यक्ति द्वारा पुलिस को किसी तरह की तहरीर या शिकायत नहीं दी गयी है फिर भी पुलिस हवाई तौर पर घटना से जुड़े लोगों को घेरने का प्रयास कर रही है जिससे मामले की तह तक जाया जा सके। इस घटना के सम्बन्ध में मीडिया ने देखा तो मामला तांत्रिक विद्या से नोट दोगुने करने का पाया गया। घटनाक्रम के अनुसार करीब पन्द्रह दिवस पूर्व एक व्यक्ति जिसका नाम राहुल पुत्र नामालूम निवासी सीकरी नगर राजस्थान जो गणेशरा में स्थानीय एक वकील के यहां आना जाना रखता है वह दिल्ली के किसी व्यवसायी को साथ लेकर आये व एटीवी कंपीन के पास बसी कालोनी में किराये पर रहने वाले नीरज गौतम नामक व्यक्ति से मिले और कमरा किराये पर दिलाने के बावत बात की। नीरज गौतम व एक अन्य व्यक्ति द्वारा राहुल को सलेमपुर मार्ग पर बसी कालोनी में कमरा दिला दिया। वहीं इस घटना के विषय में स्थानीय व्यक्ति जिसका नाम रामनरेश बताया जाता है को जानकारी मिली तो रामनरेश द्वारा चैकी इंचार्ज पन्नापोखर को बताया गया। बस यहीं से घटना के विषय में तार जुड़ने लग गये। हालांकि पंडित व्यक्ति द्वारा किसी तरह की कोई लिखित शिकायत पुलिस में नहीं दी गयी है। फिर भी इस घटना के सम्बन्ध में किराये पर कमरा दिलाने वाले एक शख्स को पन्ना पोखर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे राहुल को पकड़वाने के आवश्यक दस्तावेज के चलते छोड़ दिया गया। वहीं जब संबंधित व्यक्ति ने राहुल से बात की तो राहुल किसी तरह की लिखित शिकायत न होने का हवाला देते हुये पुलिस के पास आने से साफ इंकार कर रहा है। बताया जाता है कि इस मामले में किसी व्यक्ति ने 70 हजार की रकम देकर मामला रफा दफा करने का आश्वासन भी राहुल को दे दिया। घटना के विषय में जब चैकी इंचार्ज पन्ना पोखर अजय यादव से पूछा गया तो उनका कहना था कि घटना की उन्हें मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली थी। कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्यवाही की जायेगी। थानाध्यक्ष द्वारा घटना के विषय में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया गया है।

Read More

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने किये नामांकन मथुरा। जिला पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में होने वाले चुनावों के नामांकन के दूसरे दिन आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने ेअपने-अपने नामांकन किये। इसी क्रम में जिला पंचातय के वार्ड नं. 01 से बीजेपी समर्थित बन्टी उर्फ विष्णु शर्मा, शोषित समाज वंचित इंसाफ पार्टी समर्थित हरीश, वार्ड 2 से शोषित वंचित समाज इंसाफ पार्टी समर्थत सुरेशचन्द्र, बीजेपी समर्थित धर्मेन्द्र दुबे, सपा समर्थित हितेन्द्र शर्मा, वार्ड 5 से सपा समर्थिल सुनीता नौहवार, बीजेपी समर्थित अशोक नौहवार, निर्दलीय देवराज, वार्ड 6 से निर्दलीय श्यामवीर सिंह, सपा समर्थित रामचन्द्र निषाद, वार्ड 7 से बसपा समर्थित पूनम वाष्र्णेय, कांग्रेस समर्थित साधना देवी, निर्दलीय बीनू चैधरी, निर्दलीय मन्जू देवी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने पार्टी के सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपने पुत्र हितेन्द्र शर्मा को वार्ड नं. 02 से समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कराया। वहीं वार्ड 05 से सुनीता नौहवार ने समाजवादी पार्टी से अपना पर्चा दाखिल किया। तुलसीराम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ायेगी और उन्हें विजयी बनायेगी। सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता तुलसीराम शर्मा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्हांेने कहा कि अब तक पार्टी के आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने सपा समर्थन से अपने नामांकन दाखिल किये हैं। जिला पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी अपना अध्यक्ष बनाकर रहेगी। वहीं इनके अलावा समाजवादी पार्टी समर्थित रामचन्द निषाद बघर्रा ने वार्ड नं. 6 से अपना पर्चा दाखिल किया।  

Read More

 मथुरा। रामलीला महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। आगामी दिनों में लीलाओं का मंचन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर, चित्रकूट मसानी व रामलीला मैदान पर होगी। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुये गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी समय में लीलाओं का मंचन शुरू हो जायेगा। अब तक जिला प्रशासन और नगर पालिका के विद्युत विभाग द्वारा समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं किया गया है। सभापति उमेश अग्रवाल व प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग ने बताया कि 5 अक्टूबर प्रातः 10 बजे मुकुट पूजन, सायं चार बजे से जन्मस्थान से श्रीगणेशजी की सवारी के साथ रामलीला प्रारंभ हो जायेगी। 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तुलसीदास चरित्र, शिव पार्वती विवाह, नारदमोह तथा रावण जन्म, श्री राम जन्मोत्सव, छप्पन भ्ज्ञोग, जानकी जन्म, महर्षि गौतम अहिल्या चरित्र, गौरी पूजन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, बनवास लीला का आयोजन जन्मस्थान के रंगमंच पर सायं सात बजे से किया जायेगा। 13 अक्टूबर को वाटी वाली कुंज से श्रीराम बारात निकाली जायेगी। 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक पादुका दान, सीता हरण, हनुमान मिलन, सीता अन्वेषण, लंका दहन लीलायें सायं चार बजे से छह बजे तक रामलीला मैदान तथा सायं सात बजे से चित्रकूट पर होंगी। 20 से 22 अक्टूबर तक अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेधनाथ वध, अहिरावण तथा रावण वध की लीलायें रामलीला मैदान में चार बजे से होंगी। भरत मिलाप 23 को सायं छह बजे चैक बाजार में होगा तथा राज्याभिषेक 24 को जन्मस्थान पर होगा। 25 को शांति पाठ प्रातः दस बजे, जन्मभूमि रंगमंच पर होगा। लीलायें गोपाल रामलीला मंडल के संरक्षक हरदेव चतुर्वेदी व अनिल स्वामी की देखरेख में होंगे। इस अवसर पर कन्हैयालाल बजाज, अशोक कुमार, अशोक बंसल, सर्वेश कुमार शर्मा, सुनील अग्रवाल, अजय कुमार सर्राफ, मदनमोहन श्रीवास्तव, नरेन्द्र अग्रवाल, विपुल पारिख आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान के आखरी दिन भाहई, बरारी, नगला मेंडकी, कोसी खुर्द, मुडेसी में कार्यक्रम हुए। अभियान के गाॅंव में पहुॅंचने पर किसानों में उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने रुचि से शास्वत योगिक खेती की जानकारी ली। टीम प्रमुख बीके राजेन्द्र ने किसानो को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान ही हमारे देश की रीढ है लेकिन रासायानिक खाद व दवाओं से जमीन बंजर होती जा रही है और उपज कम हो रही है इसके लिए हम ही दोषी है। हमे जैविक खाद व दवाओं का प्रयोग करना होगा। उन्होंने शाश्वत यौगिक खेती करने के गुर सिखाये और जैविक खेती करने कि सलाह दी। जैविक खेती करने से अनाज का मूल्य तिगुना मिलता है। बीके करुणा, बीके रीना बहन ने राजयोग से खुशनुमा जीवन और जीवन की अमूल्य निधी श्रेष्ठ है विचार पर प्रकाश डाला। बीके मधु , बी रागिनी एवं बीके सुनिता बहन ने परमात्मा से मिलन का अभ्यास कराया। अंत मे बीके राम रक्ष पाल ने लोगो को जादू दिखाकर लोगों को सचेत किया। कार्यक्रम का संचालन बीके जयन्त, बीके रामवीर, बीके किशन, बीके सुरेन्द्र, बीके नारायण, बीके राकेश, बीके तौमर ने किया।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा नगर के अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में चैक बाजार स्थित गाँधी पार्क में सफाई अभियान व वृक्षारोपण करते हुए माल्र्यापण कर मोमबत्तियां जलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से युवाओं को महन्त, संघर्ष व ईमानदारी से राष्ट्र भक्ति की सीख लेनी चाहिये। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, संत कुमार शर्मा, रामू गूर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार, हरिओम सिकरवार, श्रीकान्त भण्डारी, असरफ कुरैशी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी, लोकेश प्रजापति, दिवाकर चैधरी, आदित्य, भरत ठाकुर, महेष लोधी, राकेष चैधरी, रामू चैधरी, सुनील सैनी, भोला बाबा सैनी, राहुल सैनी, शपाल सिंह चैधरी, सधीर तरकर, सुगन्थ गुप्ता, महेन्द्र सिंह, अनुराग, अमित कुमार पाण्डे, कृष्णा, गौरव यादव मौजूद थे।

Read More

मथुरा। देश के महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बाढपुरा स्थित श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा सादगी एवं संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके दलेला आईडीएएस ने करते हुये उनके चित्रों पर माला पहनाकर उनके आदर्शों पर चलने के लिये कहां इस अवसर पर विशन स्वरूप सैनी ने पुष्प अर्पित कर बच्चों को दोनों महान हस्तियों के बोर में बताया। इस अवसर पर गांधीजी का प्रिय भजन भी गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि सच्चे ईमानदार देशभक्तों के आचरण को हमें हमेशा अपने जीवन में अपनाना चाहिये। इस अवसर पर प्रेम सिंह सैनी, उमेश वाष्र्णेय, प्रीती कुलश्रेष्ठ, मनोरमा, मेधा सैनी, राजेश शर्मा, ललित, धीरज, अमित सैनी, भारती, तेजस, सानवीं सहित काफी लोग मौजूद थे। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती खादी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। प्रातः प्रातः गांधी आश्रम मथुरा से प्रभातफेरी निकाली गयी जो भरतपुरगेट, चैक बाजार होते हुये विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्र्यापण एवं प्रार्थना सभा के साथ सम्पन्न हुयी। दोपहर में गांधी आश्रम खादी भवन परिसर पर सूत यज्ञ, चरखा कताई, गीता प्रवचन बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री का संस्मरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवीर दीक्षित ने की। सभा का संयोजन शिवदत्त चतुर्वेदी ने किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, अनिल मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद तिवारी, हरीराम सिंह, अजय शर्मा एडवोकेट, विजय बहादुर, राम नारायन मिश्रा, सुरेश दुबे, लाल बहादुर वर्मा, दिनेश तिवारी, रमन लाल, राम अनुज मिश्र, राम सिंह, मनोज गौड़, काशीनाथ मशीन वाले, विजय गोयल, महेन्द्र, बबीता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमचन्द्र रस्तोगी, मयंक यादव, सुरेश पांडेय, राधेश्याम आदि मौजूद थे।  

Read More



Mediabharti